राज्‍य समाचार

मई 10, 2024 9:26 अपराह्न

views 51

बिहार में लोकसभा चुनाव के चौथे और पांचवें चरण के लिए प्रचार जोरों पर

बिहार में लोकसभा चुनाव के चौथे और पांचवें चरण के लिए प्रचार जोरों पर है। राष्‍ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन - एनडीए और महागठबंधन के नेता अपने उम्मीदवारों के समर्थन में जनसभाएं और रैलियां  कर रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता नितिन गडकरी ने बेगूसराय संसदीय क्षेत्र में एक जनसभा को संबोधित किया। श्र...

मई 10, 2024 9:29 अपराह्न

views 39

मौसम विभाग ने पूर्वोत्तर भारत में अगले सात दिनों तक अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ वर्षा और बिजली गिरने की भविष्यवाणी की

मौसम विभाग ने पूर्वोत्तर भारत में अगले सात दिनों तक अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ वर्षा, बिजली गिरने और 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज़ हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश की भविष्यवाणी की है।

मई 8, 2024 8:27 अपराह्न

views 35

एनआईए ने कश्मीर आतंकवादी घुसपैठ मामले में जैश-ए-मोहम्मद आतंकवादी गुट के एक प्रमुख आतंकवादी की छह अचल संपत्तियों को जब्त कर लिया

राष्ट्रीय अन्‍वेषण अभिकरण- एनआईए ने आज कश्मीर आतंकवादी घुसपैठ मामले में जैश-ए-मोहम्मद आतंकवादी गुट के एक प्रमुख आतंकवादी की छह अचल संपत्तियों को जब्त कर लिया है। एजेंसी ने एक बयान में कहा कि आतंकवादी आसिफ अहमद मलिक की संपत्तियां पुलवामा के मीरपोरा में  हैं। इन्हें जम्‍मू के एनआईए विशेष अदालत के आदेश...

मई 11, 2024 12:09 अपराह्न

views 54

दिल्ली की राऊज एवेन्यू अदालत ने दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत 21 मई तक बढ़ा दी

 दिल्ली की राऊज एवेन्यू अदालत ने प्रवर्तन निदेशालय द्वारा जांच किये जा रहे कथित आबकारी नीति मामले में दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत 21 मई तक बढ़ा दी है।     विशेष न्यायाधीश कावेरी बावेजा ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से सिसोदिया की हिरासत अवधि बढ़ाई। एक अन्य मामले मे...

मई 10, 2024 9:29 अपराह्न

views 30

सरकार ने अवैध अप्रवासियों का बायोमेट्रिक पंजीकरण शुरू कर दिया: मणिपुर के मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह

मणिपुर के मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा है कि सरकार ने अवैध अप्रवासियों का बायोमेट्रिक पंजीकरण शुरू कर दिया है और अब तक पांच हजार एक सौ तिहत्तर अप्रवासियों का बायोमेट्रिक में पंजीकरण किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि इस साल 7 मई तक म्‍यांमा के पांच हजार चार सौ सत्तावन अवै...

मई 10, 2024 9:30 अपराह्न

views 31

खनन मंत्रालय ने नई दिल्‍ली में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान – भारतीय खनन विद्यालय,  धनबाद के सहयोग से राज्य खनन सूचकांक पर कार्यशाला का आयोजन किया

खनन मंत्रालय ने आज नई दिल्‍ली में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान - भारतीय खनन विद्यालय,  धनबाद के सहयोग से राज्य खनन सूचकांक पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया।    यह सूचकांक खनन क्षेत्र के हितधारकों के लिए, राज्य में खनन से जुडे व्यवसाय करने के लिए आवश्‍यक विभिन्न पहलुओं को समझने के लिए एक उपकरण के ...

मई 10, 2024 9:31 अपराह्न

views 31

दिल्ली पुलिस की विशेष शाखा ने घोषित अपराधी गोल्डी बरार और लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के दस सदस्यों को गिरफ्तार किया

दिल्ली पुलिस की विशेष शाखा ने घोषित अपराधी सतिंदरजीत सिंह उर्फ गोल्डी बरार और लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के दस सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए लोगों में एक नाबालिग भी शामिल है। पुलिस ने इनके पास से सात पिस्तौल, 30 से अधिक जिंदा कारतूस और 11 मोबाइल फोन बरामद किये हैं। दिल्ली पुलिस उपायुक्त (विशेष शाख...

मई 8, 2024 8:00 अपराह्न

views 36

सिक्किम के राज्यपाल ने राज्‍य के नामची जिले के यांगांग में केंद्रीय विश्वविद्यालय के स्थायी परिसर का दौरा किया

सिक्किम के राज्यपाल ने राज्‍य के नामची जिले के यांगांग में केंद्रीय विश्वविद्यालय के स्थायी परिसर का दौरा किया। उन्होंने परिसर की प्रतिष्ठा बढ़ाने के साथ दृढ़ संकल्प और दूरदर्शिता से बाधाओं पर काबू पाने पर जोर दिया। राज्यपाल ने शिक्षकों, प्रोफेसरों, विद्वानों और छात्रों के टीम वर्क और समाज में योगदा...

मई 10, 2024 9:32 अपराह्न

views 37

पुदुचेरी में जिलाधिकारी ए. कोलूथुंगन और फ्रांसीसी उप-वाणिज्यदूत, जीन-फिलिप हथर ने बीच रोड क्षेत्र में फ्रांसीसी युद्ध स्मारक पर पुष्पांजलि समारोह में भाग लिया

पुदुचेरी में आज जिलाधिकारी ए. कोलूथुंगन और पुदुचेरी में फ्रांसीसी उप-वाणिज्यदूत, जीन-फिलिप हथर ने आज बीच रोड क्षेत्र में फ्रांसीसी युद्ध स्मारक पर पुष्पांजलि समारोह में भाग लिया। कार्यक्रम का आयोजन द्वितीय विश्व युद्ध की समाप्ति की वर्षगांठ के उपलक्ष्य में किया गया था। कार्यक्रम में द्वितीय विश्व यु...

मई 10, 2024 9:36 अपराह्न

views 42

बच्चों में लेखन की क्षमता को विकसित करने के लिए साहित्य अकादमी अपने दिल्ली परिसर में कार्यशाला का आयोजन करेगी

बच्चों में लेखन की क्षमता को विकसित करने के लिए साहित्य अकादमी 3 से 7 जून के बीच अपने दिल्ली परिसर में कार्यशाला का आयोजन करेगी। इस कार्यशाला में बच्चों को हिंदी और अंग्रेजी में रचनात्मक लेखन का प्रशिक्षण दिया जायेगा। साहित्य अकादमी ने बताया है कि "किस्सा-ओ-कलमः बोलती कलम" शीर्षक से आयोजित इस कार्यश...

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला