राज्‍य समाचार

मई 19, 2024 8:12 पूर्वाह्न

views 54

पंजाब: सभी लोकसभा निर्वाचन-क्षेत्रों में प्रचार की गति धीमी, लगातार बढ़ती गर्मी के कारण उम्मीदवारों को प्रचार में करना पड़ रहा है परेशानी का सामना

पंजाब में, सभी लोकसभा निर्वाचन-क्षेत्रों में प्रचार की गति धीमी है। राज्य में लोकसभा की सभी 13 सीट के लिए सातवें और अंतिम चरण में, पहली जून को होना है। लगातार बढ़ती गर्मी के कारण उम्मीदवारों को प्रचार में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गौरतलब है कि अब तक 4 चरण का चुनाव संपन्न हो चुका है।

मई 18, 2024 8:45 अपराह्न

views 67

निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस विधायक हुमायूं कबीर द्वारा दिए गए बयान की कड़ी निंदा की

निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद के काजीपारा में चुनावी रैली के दौरान तृणमूल कांग्रेस विधायक हुमायूं कबीर द्वारा दिए गए बयान की कड़ी निंदा की है। आयोग को एक शिकायत मिली थी कि हुमायूं कबीर ने भाषण के दौरान मतदाताओं और विपक्षी पार्टी के कार्यकर्ताओं को धमकी दी थी। आयोग ने आदर्श आचार संहिता...

मई 18, 2024 8:43 अपराह्न

views 60

प्रधानमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता नरेन्‍द्र मोदी ने सोनीपत में एक चुनाव रैली को संबोधित किया

प्रधानमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता नरेन्‍द्र मोदी ने आज हरियाणा के सोनीपत में एक चुनाव रैली को संबोधित किया। इस दौरान श्री मोदी ने कांग्रेस और आई.एन.डी.आई. गठबंधन की आलोचना करते हुए आरोप लगाया कि यह भ्रष्ट और घोटालेबाजों का समूह हैं। उन्‍होंने कहा कि कांग्रेस  धर्म के आधार पर आरक्षण द...

मई 18, 2024 8:25 अपराह्न

views 45

राजस्थान के अधिकतर क्षेत्र भीषण गर्मी की चपेट में

राजस्थान के अधिकतर क्षेत्र भीषण गर्मी की चपेट में हैं। इससे जनजीवन पर व्यापक असर पड़ा है। आज सबसे अधिक तापमान बाडमेर में 46 दशमलव 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मई 18, 2024 8:11 अपराह्न

views 92

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्‍व में पिछले दस वर्षों में एक मजबूत सरकार ने विकास का नया मानदण्‍ड निर्धारित किया है : जगत प्रकाश नड्डा

भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष और पार्टी के वरिष्‍ठ नेता जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्‍व में पिछले दस वर्षों में एक मजबूत सरकार ने विकास का नया मानदण्‍ड निर्धारित किया है। उन्‍होंने कहा कि मोदी सरकार के सहयोग से हिमाचल प्रदेश में सडक के विशाल नेटवर्क बिछाए गए हैं। श्री...

मई 18, 2024 8:02 अपराह्न

views 60

ओडिसा में 5वें चरण में सोमवार को होने वाले मतदान के लिए प्रचार अभियान समाप्‍त

ओडिसा में पांचवे चरण में सोमवार को होने वाले मतदान के लिए आज प्रचार  अभियान समाप्‍त हो गया। इस चरण में राज्‍य की पांच लोकसभा सीटों बारगढ, सुंदरगढ, बालंगीर, कंधमाल और अस्‍का संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों और 35 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के लिए एक साथ मतदान होने जा रहा है। चुनावकर्मी नौ हजार एक सौ 62 मतद...

मई 18, 2024 7:57 अपराह्न

views 62

प्रधानमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता नरेन्‍द्र मोदी ने कहा– आम चुनाव देश को कमजोर करने वाली ताकतों की मानसिकता को हराने के लिए महत्वपूर्ण

प्रधानमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता नरेन्‍द्र मोदी ने कहा है कि 2024 के आम चुनाव भाई-भतीजावाद और भारत को कमजोर करने वाली ताकतों की मानसिकता को हराने के लिए महत्वपूर्ण हैं। वे आज शाम उत्तर पूर्वी दिल्ली में एक सार्वजनिक बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भारतीय राजनीति को एक स्थ...

मई 18, 2024 7:44 अपराह्न

views 57

लोकसभा चुनाव के 5वें चरण के लिए उत्तर प्रदेश की 14 लोकसभा सीटों पर आज प्रचार समाप्त

लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण के लिए उत्तर प्रदेश की 14 लोकसभा सीटों पर आज प्रचार समाप्त हो गया। भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने आज बस्ती में जनसभा की और अमेठी में श्री अमित शाह ने रोड शो किया। श्री शाह ने बांदा और झाँसी में रैलियों को भी संबोधित किया। बहुजन समाज पार्टी प्रमुख म...

मई 18, 2024 7:39 अपराह्न

views 75

मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान दिल्‍ली में आंशिक रूप से बादल छाये रहने की संभावना

दिल्‍लीवासियों को आज तेज गर्मी का सामना करना पडा। मौसम विभाग के अनुसार आज का अधिकतम तापमान सामान्‍य से तीन डिग्री ज्‍यादा 43 दशमलव सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्‍य से एक डिग्री ज्‍यादा 27 दशमलव एक डिग्री सेल्सियस रहा।  मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान दिल्‍...

मई 18, 2024 7:38 अपराह्न

views 48

झारखंड के लातेहार और चतरा जिलों में मतदान कर्मियों को हेलीकॉप्टर के माध्यम से पहुंचाया गया

झारखंड के मुख्य चुनाव अधिकारी के. रवि कुमार ने बताया है कि राज्य के सुदूरवर्ती लातेहार और चतरा जिलों में एक सेक्टर अधिकारी के साथ एक सौ 48 मतदान कर्मियों को हेलीकॉप्टर के माध्यम से पहुंचाया गया है ये मतदानकर्मी 65 मतदान केंद्रों पर तैनात रहेंगे। राज्‍य में 20 मई को मतदान होगा। रांची में एक संवाददाता...

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला