राज्‍य समाचार

अप्रैल 26, 2024 8:52 अपराह्न

views 36

राजस्‍थान की 13 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों में आज दूसरे चरण में शांतिपूर्ण मतदान सम्‍पन्‍न 

       राजस्‍थान की 13 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों में आज दूसरे चरण में शांतिपूर्ण मतदान सम्‍पन्‍न हुआ। इनमें टोंक-सवाई माधोपुर, अजमेर, पाली, जोधपुर, बाढमेर, जालौर, उदयपुर, बांसवाडा, चित्‍तौडगढ, राजसमंद, भीलवाडा, कोटा और झालावाड- बारां लोकसभा सीट शामिल हैं। बागीदोरा विधानसभा सीट का उपचुनाव भी आज कराया...

अप्रैल 26, 2024 8:50 अपराह्न

views 32

पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस की वरिष्‍ठ नेता और मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी ने आज घाटल संसदीय क्षेत्र के पींगला में जनसभा को संबोधित किया

      पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस की वरिष्‍ठ नेता और मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी ने आज घाटल संसदीय क्षेत्र के पींगला में जनसभा को संबोधित किया। सुश्री बनर्जी ने कहा कि उनकी पार्टी के उम्‍मीदवार विकास करने के लिए प्रतिबद्ध है।

अप्रैल 26, 2024 8:42 अपराह्न

views 37

केरल की सभी 20 लोकसभा सीटों पर एक ही चरण में आज वोट डाले गये

       केरल की सभी 20 लोकसभा सीटों पर एक ही चरण में आज वोट डाले गये। अधिकारिक सूत्रों के अनुसार शाम सात बजे तक 70 दशमलव तीन प्रतिशत मतदान की खबर है।

अप्रैल 26, 2024 8:40 अपराह्न

views 42

नेत्रा कुमानन ने नौकायन में भारत के लिए दूसरा पेरिस ओलंपिक कोटा हासिल कर लिया है

      नेत्रा कुमानन ने नौकायन में भारत के लिए दूसरा पेरिस ओलंपिक कोटा हासिल कर लिया है। आज फ्रांस के हेरेस में ‘लास्ट चांस रेगाटा’ ओलंपिक क्वालीफायर में यह उपलब्धि हासिल की। तीन साल पहले तोक्यो ओलंपिक में हिस्सा ले चुकी नेत्रा ने महिलाओं की डिंघी-आईएलसीए-6 में हिस्सा लेते हुए ‘एमर्जिंग नेशन्स प्रोग्...

अप्रैल 26, 2024 8:37 अपराह्न

views 32

मणिपुर में, लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान आज बाहरी मणिपुर संसदीय क्षेत्र के शेष तेरह विधानसभा क्षेत्रों में शांतिपूर्ण संपन्न

      मणिपुर में, लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान आज बाहरी मणिपुर संसदीय क्षेत्र के शेष तेरह विधानसभा क्षेत्रों में शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। शाम 5 बजे तक 76 दशमलव चार-छह प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।     सेनापति जिले के माओ विधानसभा क्षेत्र में सबसे अधिक  89 दशमलव आठ-चार प्रतिशत मतदान हुआ। यह बाहरी ...

अप्रैल 26, 2024 8:36 अपराह्न

views 49

मध्‍यप्रदेश में लोकसभा की छह सीटों पर दूसरे चरण का मतदान शांतिपूर्ण सम्‍पन्‍न

      मध्‍यप्रदेश में लोकसभा की छह सीटों पर दूसरे चरण का मतदान शांतिपूर्ण सम्‍पन्‍न हुआ। लोगों ने लोकतंत्र के इस पर्व में बढचढ कर हिस्‍सा लिया। कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की खबर नहीं है।

अप्रैल 26, 2024 8:33 अपराह्न

views 36

मध्‍य प्रदेश में राज्‍य के छह लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में शाम छह बजे तक लगभग 58 दशमलव तीन-तीन प्रतिशत मतदान रिकॉर्ड किया गया

      मध्‍य प्रदेश में राज्‍य के छह लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में शाम छह बजे तक लगभग 58 दशमलव तीन-तीन प्रतिशत मतदान रिकॉर्ड किया गया। होशंगाबाद में सबसे अधिक 67 दशमलव एक छह प्रतिशत जबकि रीवा में सबसे कम 48 दशमलव छह सात प्रतिशत मतदान हुआ। दमोह में 56 दशमलव एक आठ प्रतिशत, खजुराहो में 56 दशमलव चार चार प्...

अप्रैल 26, 2024 8:32 अपराह्न

views 35

दिल्ली सरकार के अधीन चलने वाले 12 संस्‍थानों से इस वर्ष 276 छात्रों ने जे ई ई मेंस की परीक्षा में सफलता हासिल की है

      दिल्ली सरकार के अधीन चलने वाले 12 संस्‍थानों से इस वर्ष 276 छात्रों ने जे ई ई मेंस की परीक्षा में सफलता हासिल की है। शिक्षा मंत्री ने बताया कि इस परीक्षा में 12 संस्‍थानों से कुल 395 छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे। उन्‍होंने सभी उर्त्‍तीण छात्रों को भविष्‍य के लिए बधाई दी है।

अप्रैल 26, 2024 8:06 अपराह्न

views 39

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों के लिए प्रचार करेंगी

      दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों के लिए प्रचार करेंगी। राजधानी में आज एक प्रेसवार्ता के माध्‍यम से आप की वरिष्ठ नेता आतिशी ने बताया कि सुनीता केजरीवाल कल पूर्वी दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र में रोड शो करेंगी। इसके अतिरिक्‍...

अप्रैल 26, 2024 8:05 अपराह्न

views 36

आईपीएल क्रिकेट के 43वें मैच में कल दिल्ली के अरूण जेटली स्टेडियम में डेल्ही कैपिटल्स का मुकाबला मुंबई इंडियंस से

     आईपीएल क्रिकेट के 43वें मैच में कल दिल्ली के अरूण जेटली स्टेडियम में डेल्ही कैपिटल्स का मुकाबला मुंबई इंडियंस से होगा। यह मैच दोपहर बाद साढ़े तीन बजे से खेला जाएगा। अंक तालिका में दोनों ही टीमें शीर्ष चार में जगह बनाने के लिए संघर्ष कर रही हैं। डेल्ही कैपिटल्स ने अभी तक 9 मैच खेले हैं। इनमें से...

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला