राज्‍य समाचार

मई 20, 2024 7:26 अपराह्न

views 55

बढ़ते तापमान और भीषण गर्मी के असर को देखते हुए नोएडा और गाजियाबाद में जिलाधिकारियों ने प्राइमरी से लेकर आठवीं तक के सभी विद्यालयों की छुट्टी की

बढ़ते तापमान और भीषण गर्मी के असर को देखते हुए नोएडा और गाजियाबाद में जिलाधिकारियों ने प्राइमरी से लेकर आठवीं तक के सभी विद्यालयों की छुट्टी कर दी है।  प्रशासन ने पत्र लिखकर इसकी सूचना सभी स्कूलों को जारी की है। नोएडा में रविवार को पारा तकरीबन 46 डिग्री तक पहुंच गया था। इसके और बढ़ने की संभावना है। ...

मई 20, 2024 7:25 अपराह्न

views 33

झारखंड में लोकसभा की तीन सीटों पर लगभग 61 दशमलव नौ-शून्य प्रतिशत मतदान हुआ

झारखंड में आज लोकसभा की तीन सीटों पर चुनाव के लिए लगभग 61 दशमलव नौ-शून्य प्रतिशत मतदान हुआ। चतरा में 60 दशमलव दो-छह प्रतिशत, कोडरमा में 61 दशमलव छह-शून्य और हजारीबाग में 63 दशमलव छह-छह प्रतिशत वोट डाले गए। इसके साथ ही 54 उम्मीदवारों का भाग्‍य इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों में बंद हो गया। मतदान के बाद स...

मई 20, 2024 7:24 अपराह्न

views 31

गुजरात ए टी एस ने अहमदाबाद में सरदार वल्लभभाई पटेल अन्‍तरराष्‍ट्रीय हवाई अड्डे से चार आतंकियों को गिरफ्तार किया

गुजरात ए टी एस ने अहमदाबाद में सरदार वल्लभभाई पटेल अन्‍तरराष्‍ट्रीय हवाई अड्डे से चार आतंकियों को गिरफ्तार किया है। स्‍थानीय अधिकारियों के अनुसार ये चारों आतंकी श्रीलंका के निवासी हैं और इस्‍लामिक स्‍टेट से जुडे हैं। वे  श्रीलंका से चेन्‍नई के रास्‍ते अहमदाबाद पहुंचे। ए टी एस आतंकियों से इस बारे में...

मई 20, 2024 7:22 अपराह्न

views 49

दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर यात्रियों को जल्द ही नमो भारत ट्रेनों की तेज और आरामदायक यात्रा के अलावा खरीदारी, भोजन और बैंकिंग सेवाओं जैसी सुविधाओं मिलेंगी

दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर यात्रियों को जल्द ही नमो भारत ट्रेनों की तेज और आरामदायक यात्रा के अलावा खरीदारी, भोजन और बैंकिंग सेवाओं जैसी सुविधाओं मिलेंगी। ये सुविधाएं आरआरटीएस स्टेशनों के परिसर के भीतर और विकास क्षेत्रों के आस-पास वाणिज्यिक स्थानों पर उपलब्ध होंगी, जिससे यात्री सुविधा...

मई 20, 2024 5:16 अपराह्न

views 45

केरल उच्‍च न्‍यायालय ने असम के मजदूर मोहम्‍मद अमीर उल इस्‍लाम को मौत की सजा बरकरार रखी है

केरल उच्‍च न्‍यायालय ने असम के मजदूर मोहम्‍मद अमीर उल इस्‍लाम को मौत की सजा बरकरार रखी है। इस प्रवासी मजदूर को 2016 में एर्नाकुलम जिले के पेरूमबवूर में लॉ कॉलेज की छात्रा के साथ दुष्‍कर्म और हत्‍या के मामले में एर्नाकुलम की सत्र अदालत ने मौत की सजा सुनाई थी। उच्‍च न्‍यायालय के न्‍यायमूर्ति पी0 बी0 स...

मई 20, 2024 4:56 अपराह्न

views 33

गुजरात ए टी एस ने सरदार वल्‍लभ भाई पटेल अन्‍तर्राष्‍ट्रीय हवाई अड्डे से चार आतंकियों को गिरफ्तार किया

गुजरात ए टी एस ने अहमदाबाद में सरदार वल्‍लभ भाई पटेल अन्‍तर्राष्‍ट्रीय हवाई अड्डे से चार आतंकियों को गिरफ्तार किया है। स्‍थानीय अधिकारियों के अनुसार ये चारों आतंकी श्रीलंका के निवासी हैं और इस्‍लामिक स्‍टेट से जुडे हैं। वे श्रीलंका से चेन्‍नई के रास्‍ते अहमदाबाद पहुंचे। ए टी एस आतंकियों से इस बारे म...

मई 20, 2024 1:04 अपराह्न

views 33

महाराष्‍ट्र: मुंबई में बॉलीवुड अभिनेताओं और अभिनेत्रियों समेत कई प्रमुख हस्तियों ने किया मतदान

महाराष्‍ट्र में कई प्रमुख हस्तियों ने आज मुंबई में अपने मताधिकार का उपयोग किया। बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार और शाहिद कपूर शुरुआती मतदाताओं में शामिल थे। राजकुमार राव, फरहान, जोया अख्‍तर, जाह्नवी कपूर, सान्‍या मल्‍होत्रा और वरिष्‍ठ अभिनेत्री शोभा खोटे सहित कई अन्य ने वोट डाला। भारतीय रिजर्व बैंक के ग...

मई 20, 2024 1:00 अपराह्न

views 29

छत्तीसगढ़-ओडिशा सीमा पर हुई फायरिंग में ओडिशा के विशेष कार्य समूह का एक जवान घायल

ओडिशा के विशेष कार्य समूह का एक जवान आज छत्तीसगढ़-ओडिशा सीमा पर हुई फायरिंग में घायल हो गया। खबरों के अनुसार ओडिशा के सुरक्षा बल कमारभौदी गांव के पास तलाशी अभियान पर थे जब यह फायरिंग हुई। घायल जवान को छत्तीसगढ़ के गरियाबंद ले जाया गया और प्राथमिक उपचार के बाद रायपुर के अस्पताल भेज दिया गया।

मई 20, 2024 7:55 पूर्वाह्न

views 52

उत्तर प्रदेश: 14 लोकसभा सीटों के लिए मतदान जारी, भीषण गर्मी को देखते हुए किए गए हैं व्यापक प्रबंध

उत्तर प्रदेश की 14 लोकसभा सीटों के लिए 28 हजार 688 मतदान केंद्रों पर मतदान शांतिपूर्ण ढंग से जारी है। भीषण गर्मी को देखते हुए लखनऊ सहित अन्य स्थानों पर भी प्रशासन और चुनाव आयोग की ओर से पर्याप्त प्रबंध किए गए हैं।

मई 20, 2024 7:48 पूर्वाह्न

views 56

बिहार: पांच लोकसभा क्षेत्रों में मतदान जारी, 95 लाख से अधिक मतदाता करेंगे 80 उम्मीदवारों के भाग्‍य का फैसला

बिहार में पांच लोकसभा क्षेत्रों - हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, सारण, मधुबनी और सीतामढ़ी में पांचवें चरण का मतदान जारी है। विभिन्‍न मतदान केंद्रों पर मतदाताओं और विशेष रूप से महिला मतदाताओं की लंबी कतारें लगी हैं। इन पांच संसदीय क्षेत्रों में 95 लाख से अधिक मतदाता 80 उम्मीदवारों के भाग्‍य का फैसला करेंगे। सा...