महाराष्ट्र

जून 25, 2024 9:33 पूर्वाह्न

views 66

महाराष्ट्र: नीट-यूजी अभ्‍यर्थियों को प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से अवैध सहायता देने का गिरोह चलाने के आरोप में चार लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज

महाराष्ट्र में नांदेड़ के आतंकवाद निरोधक दस्ते ने लातूर के शिवाजी नगर थाने में चार लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। उन पर राष्‍ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा-2024 (नीट-यूजी) के अभ्‍यर्थियों को प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से अवैध सहायता देने का गिरोह चलाने का आरोप है। आरोपियों में लातूर जिला परिषद ...

जून 20, 2024 4:41 अपराह्न

views 69

देश कल10वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाएगा

10वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कल मनाया जाएगा। महाराष्ट्र के धाराशिव जिले के कालम्‍ब से शशि कुमार भातलवंडे दृष्टिबाधित होने के बावजूद 2005 से योग कर रहे हैं। उन्‍होंने पांच सौ से अधिक योग अनुदेशकों को प्रशिक्षण दिया है।                               

जून 20, 2024 12:54 अपराह्न

views 84

मुंबई और उसके उपनगरीय इलाकों में लगातार बारिश जारी, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

मुंबई और उसके उपनगरीय इलाकों में कल रात से लगातार बारिश हो रही है। कल और आज सुबह के बीच मुंबई शहर में 19.98 मिलीमीटर, पूर्वी उपनगरों में 29.56 मिलीमीटर और पश्चिमी उपनगरों में 59.3 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई। मौसम विभाग ने मुंबई शहर के लिए मध्यम बारिश का येलो अलर्ट, पालघर जिले के लिए रेड अलर्ट तथा ...

जून 13, 2024 6:07 अपराह्न

views 79

महाराष्‍ट्र के नागपुर शहर के नजदीक आज दोपहर एक पटाखा कारखाने में विस्‍फोट  से छह लोगों की मृत्‍यु, चार गंभीर रूप से घायल

महाराष्‍ट्र के नागपुर शहर के नजदीक हिंगाना तालुका के धमाना में आज दोपहर एक पटाखा कारखाने में विस्‍फोट होने से छह लोगों की मृत्‍यु हो गयी और चार गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलों को उपचार के लिए नागपुर के एक निजी अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने इस घटना पर शोक व्‍यक्‍त क...

जून 13, 2024 7:01 अपराह्न

views 56

एनसीपी नेता और महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजीत पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार ने आज मुंबई के विधान भवन में आगामी राज्यसभा उपचुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल किया

एनसीपी नेता और महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजीत पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार ने आज मुंबई के विधान भवन में आगामी राज्यसभा उपचुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल किया। उनके साथ अजित पवार, एनसीपी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल और महाराष्ट्र के मंत्री छगन भुजबल भी थे। राज्यसभा उपचुनाव 25 जून को हो...

जून 4, 2024 7:15 पूर्वाह्न

views 106

महाराष्ट्र की 48 लोकसभा सीटों पर मतगणना के लिए सभी तैयारियां पूरी

  महाराष्ट्र की 48 लोकसभा सीटों पर मतगणना के लिए सभी तैयारियां हो चुकी हैं। 39 स्थानों पर होने वाली मतगणना में 14 हजार से अधिक कर्मी शामिल होंगे। महाराष्ट्र में पांच चरणों के मतदान में 61.33 प्रतिशत मतदान हुआ था, जिसमें पांच करोड़ 70 लाख से अधिक मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। गढ़च...

मई 11, 2024 9:15 अपराह्न

views 78

महाराष्‍ट्र के कई जिलों में भारी बारिश, तूफानी मौसम के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त

महाराष्‍ट्र में सतारा, सांगली, बीड और अहमदनगर सहित विभिन्न जिलों में भारी बारिश हुई। तूफानी मौसम के कारण कई स्थानों पर पेड़ों के गिरने की खबरें हैं। इससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया।

मई 7, 2024 10:34 पूर्वाह्न

views 102

महाराष्ट्र: 11 लोकसभा सीटों के लिए 23 हजार 36 मतदान केन्द्रों पर मतदान जारी

महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण का मतदान 23 हजार 36 मतदान केन्द्रों पर जारी है। राज्य के लगभग दो करोड़ नौ लाख मतदाता मराठवाड़ा, पश्चिमी महाराष्ट्र और कोंकण की 11 सीटों पर 258 उम्मीदवारों के राजनीतिक भाग्‍य का फैसला करेंगे। रायगढ़, बारामती, धाराशिव, लातूर, सोलापुर, माधा, सांगली, सातारा, रत्न...

अप्रैल 22, 2024 1:38 अपराह्न

views 126

सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने 14 वर्षीय दुष्कर्म पीड़िता की गर्भावस्था चिकित्सकीय तरीके से समाप्त करने का आदेश दिया

सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने महाराष्ट्र की 14 वर्षीय दुष्कर्म पीड़िता की गर्भावस्था चिकित्सकीय तरीके से समाप्त करने का आदेश दिया है। पीड़िता की गर्भावस्था लगभग 28वें सप्ताह में है। अदालत ने मुंबई के लोकमान्य तिलक अस्पताल के डीन को डॉक्टरों की एक टीम गठित करने को कहा है। इस पर आने वाले सभी खर्च और चिकित्सा...

अप्रैल 21, 2024 9:07 अपराह्न

views 99

लोकसभा के तीसरे चरण में महाराष्ट्र में 11 सीटों पर 7 मई को मतदान

महाराष्‍ट्र में लोकसभा के 11 निर्वाचन क्षेत्रों के लिए तीसरे चरण में होने वाले मतदान के लिए भरे गए नामांकन पत्रों की जांच के बाद 317 उम्‍मीदवारों के नामांकन पत्र वैध पाए गए हैं। कुल 361 उम्‍मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए थे, जिनमें से 44 अवैध पाए गए। इन निर्वाचन क्षेत्रों में लोकसभा चुनावों के त...