अक्टूबर 3, 2024 2:06 अपराह्न | haryana-campaign

printer

हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार होगा ख़त्म, 8 अक्टूबर को की जाएगाी वोटों की गिनती

हरियाणा में विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार आज शाम समाप्‍त हो जाएगा। 90 सदस्यीय विधानसभा के लिए एक ही चरण में शनिवार को वोट डाले जाएंगे। मतगणना 8 अक्टूबर को जम्मू-कश्मीर के साथ ही होगी।

 

    हरियाणा में चुनाव प्रचार के आखिरी दिन विभिन्न पार्टियों के स्टार प्रचारक अपने उम्मीदवारों के पक्ष में जनता का समर्थन जुटाने के लिए जनसभाएं और रोड शो कर रहे हैं। भाजपा के वरिष्ठ नेता और असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्व सरमा ने पलवल में जन आशीर्वाद रैली को संबोधित किया। उन्होंने भाई-भतीजावाद और भ्रष्टाचार के मुद्दे पर कांग्रेस नेताओं को घेरा।

 

    कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने आज सुबह कालका में एक जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा पर निशाना साधा और बेरोजगारी तथा किसानों के मुद्दे पर वोट मांगा। वहीं, जन नायक जनता पार्टी की वरिष्ठ नेता नैना चौटाला ने पंचकुला में रोड शो किया।

 

    बल्लभगढ़ में भाजपा नेता और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रोड शो किया। श्री धामी ने कहा कि भाजपा ही पारदर्शी और भ्रष्टाचार मुक्त सरकार दे सकती है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला