मार्च 18, 2024 9:14 अपराह्न

views 47

निर्वाचन आयोग के आदेश के बाद बिहार में गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. एस. सिद्धार्थ को पद से हटाया गया

निर्वाचन आयोग के आदेश के बाद बिहार में गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉक्टर एस. सिद्धार्थ को पद से हटा दिया गया है। डॉक्टर सिद्धार्थ गृह विभाग के साथ-साथ दो महत्वपूर्ण विभागों का प्रभार भी संभाल रहे थे। स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए निर्वाचन आयोग ने यह कार्रवाई की है। डॉक्टर सिद्धार्थ कैबिने...

मार्च 18, 2024 9:10 अपराह्न

views 61

तेलंगाना की राज्यपाल डॉ तमिलिसाई सौंदरराजन ने अपने पद से इस्तीफा दिया

पुडुचेरी की उपराज्यपाल और तेलंगाना की राज्यपाल डॉ तमिलिसाई सौंदरराजन ने तत्काल प्रभाव से त्यागपत्र दे दिया है। आज हैदराबाद में राजभवन की विज्ञप्ति में कहा गया है कि उनका त्यागपत्र राष्‍ट्रपति को भेज दिया गया है। राष्‍ट्रपति ने उनका त्यागपत्र अभी स्वीकार नहीं किया है। डॉ तमिलिसाई सौंदरराजन के लोकसभा ...

मार्च 18, 2024 9:10 अपराह्न

views 54

उत्तर प्रदेश: पूर्व मंत्री आजम खान को डूंगरपुर मामले में 7 साल की कैद और 8 लाख का जुर्माना लगाया गया

उत्तर प्रदेश में रामपुर सांसद/विधायक न्‍यायालय ने आज पूर्व मंत्री आजम खान को डूंगरपुर मामले में 7 वर्ष के कारावास की सजा सुनाई है। उन पर 8 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। आजम खान के अलावा तीन अन्‍य लोगों को सजा और जुर्माना लगाया गया है। इस मामले में 3 आरोपियों को बरी कर दिया गया है। आजम खान क...

मार्च 18, 2024 9:07 अपराह्न

views 51

बिहार: राष्‍ट्रीय जनता दल की पूर्व नेता लवली आनंद जनता दल यूनाइटेड में शामिल हुईं

बिहार में पूर्व सांसद और राष्‍ट्रीय जनता दल की पूर्व नेता लवली आनंद आज जनता दल यूनाइटेड में शामिल हो गईं। जनता दल यूनाइटेड के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने उन्हें पटना स्थित प्रदेश कार्यालय में पार्टी की सदस्यता दिलाई। शिवहर लोकसभा सीट से लवली आनंद को उम्मीदवार घोषित किया ...

मार्च 18, 2024 9:05 अपराह्न

views 51

कर्नाटक: भाजपा के सहयोगी जनता दल सेक्‍युलर ने चुनाव प्रचार के लिए पार्टी नेताओं को विश्वास में नहीं लेने पर अप्रसन्‍नता व्‍यक्‍त की

कर्नाटक में भारतीय जनता पार्टी के सहयोगी जनता दल सेक्‍युलर ने चुनाव प्रचार के लिए पार्टी नेताओं को विश्वास में नहीं लेने पर अप्रसन्‍नता व्‍यक्‍त की है। आज बेंगलुरु में जारी जनता दल सेक्‍युलर की प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि पार्टी की कोर कमिटी के सदस्‍य इस बात से अप्रसन्‍न हैं कि शिवमोग्गा में प...

मार्च 18, 2024 9:01 अपराह्न

views 65

अगस्ता वेस्टलैंड घोटाला: ईडी ने श्रवण गुप्ता की 16 करोड़ रुपये से अधिक की अचल संपत्ति जब्त की

प्रवर्तन निदेशालय ने अगस्ता वेस्टलैंड वीवीआईपी हेलीकॉप्टर घोटाले के आरोपी श्रवण गुप्ता की 16 करोड़ रुपये से अधिक की अचल संपत्ति अस्थायी रूप से जब्त कर ली है। कुर्क की गई संपत्तियां दिल्ली के एक पॉश इलाके में हैं। निदेशालय ने मामले में भारतीय दण्ड संहिता और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत केंद्र...

मार्च 18, 2024 8:58 अपराह्न

views 44

लद्दाख: करगिल पुलिस लाइन में मतदाता जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया

लद्दाख में लोकतांत्रिक प्रक्रिया में नैतिक भागीदारी को प्रोत्‍साहन देने के लिए जिला स्वीप टीम ने करगिल पुलिस लाइन में एक व्यापक मतदाता जागरूकता अभियान का आयोजन किया। इसमें सैकड़ों पुलिसकर्मियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। उपस्थित लोगों ने इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन, मतदाता वोटर वेरिफाइड पेपर ऑडिट ट्रेल ...

मार्च 18, 2024 8:49 अपराह्न

views 48

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने व्लादिमीर पुतिन को रूस का फिर से राष्ट्रपति चुने जाने पर बधाई दी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने व्लादिमीर पुतिन को रूस का फिर से राष्ट्रपति चुने जाने पर बधाई दी है। श्री मोदी ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि वह आने वाले वर्षों में भारत और रूस के बीच विशेष रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के लिए श्री पुतिन के साथ मिलकर काम करने के लिए उत्सुक हैं।

मार्च 18, 2024 8:44 अपराह्न

views 57

मिजोरम में एकमात्र लोकसभा सीट के चुनाव के लिए तैयारी जोरों पर

मिजोरम में एकमात्र लोकसभा सीट के चुनाव के लिए तैयारी की जा रही है। अधिकारी पूरे प्रयास कर रहे हैं कि कोई कमी न रहे। लोकसभा सीट के लिए पीठासीन अधिकारी और आइजोल की उपायुक्त नाजुक कुमार ने राजधानी में संवाददाताओं को बताया कि चुनाव की तैयारी लगभग पूरी हो गई है। उन्होंने कहा कि मतदान अधिकारियों के प्रशिक...

मार्च 18, 2024 8:42 अपराह्न

views 50

तेलंगाना: विधानसभा चुनाव में कम मतदान के बाद वोटिंग प्रतिशत बढ़ाने के लिए विशेष कार्य योजना तैयार

तेलंगाना में चुनाव अधिकारियों ने इस बार मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए विशेष कार्य योजना तैयार की है। राज्‍य के मुख्‍य चुनाव अधिकारी विकास राज ने बताया कि ऐसे करीब पांच हजार मतदान केन्द्रों के लिए कार्य योजना तैयार की गई है जहां हाल के विधानसभा चुनाव के दौरान कम मतदान हुआ था। उन्होंने आज शाम हैदराबाद म...