मार्च 21, 2024 1:58 अपराह्न

views 49

केन्द्रीय मंत्री जितेन्द्र सिंह ने उधमपुर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से नामांकन पत्र भरा

केन्द्रीय मंत्री जितेन्द्र सिंह ने आज उधमपुर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से नामांकन पत्र भरा। उन्होंने निर्वाचन अधिकारी के समक्ष कठुआ में अपना नामांकन पत्र भरा। डॉक्टर जितेंद्र सिंह के साथ केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत भी थे। इस सीट के लिए चुनाव पहले चरण में 19 अप्रैल को होगा। इस चरण में...

मार्च 21, 2024 1:57 अपराह्न

views 28

स्विस ओपन बैडमिंटन प्रतियोगिता: सिंगल्‍स प्री-क्वार्टर फाइनल में किदांबी श्रीकांत का मुकाबला मलेशिया के जी़ जिया ली से और लक्ष्य सेन का ताईवान के चिया सिन ली से होगा

स्विट्जरलैंड के बासेल में स्विस ओपन बैडमिंटन प्रतियोगिता के सिंगल्‍स प्री-क्वार्टर फाइनल में आज किदांबी श्रीकांत का मुकाबला मलेशिया के जी़ जिया ली से और लक्ष्य सेन का ताईवान के चिया सिन ली से होगा।  भारत के किरण जॉर्ज भी सिंगल्‍स प्री-क्वार्टर में पहुंच गए हैं। उन्होंने जापान के ताकुमा ओबेयासी को 21...

मार्च 21, 2024 1:55 अपराह्न

views 51

निर्वाचन आयोग भ्रामक सूचना की चुनौतियों से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार  

आम चुनाव को ध्‍यान में रखते हुए निर्वाचन आयोग भ्रामक सूचना की चुनौतियों से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है। भ्रामक सूचना से लोकतंत्र की प्रक्रिया को क्षति हो सकती है। आयोग ने कड़े दिशा-निर्देश जारी करते हुए सभी हितधारकों से जिम्‍मेदारीपूर्ण व्यवहार करने और सतर्क रहने का आग्रह किया है। इस स्थिति की ग...

मार्च 21, 2024 1:51 अपराह्न

views 44

उत्तर रेलवे ने जम्‍मू-कश्‍मीर में संगलदान-बनिहाल-बारामूला रूट पर रेल का किराया घटाया

 केन्‍द्रशासित प्रदेश जम्‍मू-कश्‍मीर में रेलयात्रियों को बडी राहत देते हुए उत्तर रेलवे ने संगलदान-बनिहाल-बारामूला रूट पर रेल किराये में कमी की है। उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेल लिंक परियोजना के तहत हाल में इस खंड पर रेल परिचालन शुरू हुआ है।  

मार्च 21, 2024 1:48 अपराह्न

views 48

लोकतंत्र के सुचारू संचालन के लिए निष्पक्ष चुनाव महत्वपूर्ण: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि लोकतंत्र के सुचारू संचालन के लिए निष्पक्ष चुनाव महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को बचाने के लिए एक स्तर का निर्धारण अवश्य किया जाना चाहिए। नई दिल्‍ली में मीडिया को जानकारी देते हुए श्री खरगे ने आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी के बैंक खातों के लेन-दे...

मार्च 21, 2024 1:44 अपराह्न

views 46

भाजपा ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए राजस्थान, हरियाणा और आंध्र प्रदेश के लिए निर्वाचन प्रभारी और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की

भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए राजस्थान, हरियाणा और आंध्र प्रदेश के लिए निर्वाचन प्रभारी और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। पार्टी ने राजस्थान के लिए विनय सहस्त्रबुद्धे, विजय राहटकर तथा प्रवेश वर्मा और हरियाणा के लिए सतीश पूनिया और सुरेंद्र सिंह नागर को नियुक्त किया है। पार्टी ने आं...

मार्च 21, 2024 1:36 अपराह्न

views 44

दिल्ली: कबीरनगर में दो मंजिला इमारत गिरने से दो लोगों की मृत्‍यु, एक गंभीर रूप से घायल

दिल्‍ली के कबीरनगर में आज दो मंजिला पुरानी इमारत गिर जाने से दो लोगों की मृत्‍यु हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया। अग्निशमन विभाग ने बताया कि उन्हें रात लगभग दो बजे इस घटना की जानकारी फोन पर मिली। दिल्‍ली पुलिस ने कहा कि इस भवन में रह रहे दो मजदूरों को अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया। एक मजदूर...

मार्च 21, 2024 1:36 अपराह्न

views 48

रेलवे होली के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए 540 विशेष रेलगाड़ियों का परिचालन कर रहा है

रेलवे होली के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए 540 विशेष रेलगाड़ियों का परिचालन कर रहा है। रेल मंत्रालय ने बताया कि ये रेलगाड़ियां देश के प्रमुख स्थानों तक चलेंगी। दिल्‍ली से पटना, भागलपुर, मुजफ्फरपुर और सहरसा के अलावा गोरखपुर-मुंबई, कोलकाता-पुरी, गुवाहाटी-रांची और नई दिल्‍ली- श्री माता वैष्णो देवी ...

मार्च 21, 2024 12:57 अपराह्न

views 67

अमरीका के फेडरल रिजर्व ने लगातार पांचवीं बार ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया

अमरीका के फेडरल रिजर्व ने लगातार पांचवीं बार ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया है। ब्याज दरें 5.25 प्रतिशत से 5.50 प्रतिशत के दायरे में बनी रहेंगी। फेडरल रिजर्व के अध्यक्ष जेरोम पॉवेल ने फेडरल ओपन मार्केट कमेटी की दो दिन की बैठक के बाद कल रात ब्याज दरों की घोषणा की। हालांकि समिति ने कहा कि उसे यह व...

मार्च 21, 2024 12:54 अपराह्न

views 49

अमरीका के राष्‍ट्रपति जो बाइडेन ने वाहनों के उत्सर्जन पर कड़े कानून लाने की घोषणा की

अमरीका के राष्‍ट्रपति जो बाइडेन ने ऑटो उद्योग में इलेक्ट्रिक कार के विनिर्माण करने की गति को बढ़ावा देने के लिए वाहनों के उत्‍सर्जन पर कड़े कानून लाने की घोषणा की है। एक वक्‍तव्‍य में कल उन्‍होंने कहा कि अमरीका कारों और ट्रकों के लिए नये प्रदूषण मानक निर्धारित कर रहा है। राष्‍ट्रपति बाइडेन ने कहा कि ...