मार्च 22, 2024 2:41 अपराह्न

views 51

जेबीवीएनएल ने होली के दौरान निर्बाध बिजली आपूर्ति को लेकर निर्देश जारी किया

झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड- जेबीवीएनएल ने होली के दौरान निर्बाध बिजली आपूर्ति को लेकर निर्देश जारी किया है। जेबीवीएनएल ने सभी आपूर्ति कार्यालयों को कहा है कि राज्य में होली समेत गर्मी के दौरान बिजली उपभोक्ताओं को बिजली की किल्लत का सामना न करना पड़े, इसके लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें। &nbs...

मार्च 22, 2024 2:40 अपराह्न

views 30

गिरिडीह: सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत

गिरिडीह जिले के बेंगाबाद थाना क्षेत्र में आज सुबह महुआर के पास एक सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत हो गयी। जानकारी के मुताबिक मोटरसाईकिल पर दोनां युवक पढ़ने जा रहे थे। इसी दौरान उनकी गाड़ी अनियंत्रित होकर एक ट्रक से टकरा गई जिसमें दोनों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान पंकज पंडित और सुभाष ...

मार्च 22, 2024 2:37 अपराह्न

views 49

पलामू: झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक में अपराधियों ने लूटे पांच लाख रूपये

पलामू जिले के पड़वा थाना क्षेत्र में आज झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक में चार अपराधियों ने पांच लाख रूपये लूट लिया। जानकारी के अनुसार ब्रांच के खुलते ही अपराधी ग्राहक के रूप में प्रवेश किये। घटना के बाद पड़वा थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर जांच कर रही है।

मार्च 22, 2024 2:12 अपराह्न

views 43

पश्चिम बंगाल में राजनीतिक पार्टियां और उम्‍मीदवार पूरी तरह से प्रचार अभियान में शामिल

पश्चिम बंगाल में राजनीतिक पार्टियां और उम्‍मीदवार पूरी तरह से प्रचार अभियान में शामिल हो चुके हैं। तृणमूल कांग्रेस के प्रमुख नेता और महासचिव अभिषेक बंद्योपाध्‍याय आज पूर्व बर्धमान जिले के कटवा में एक सार्वजनिक रैली में भागीदारी करेंगे। वहीं भाजपा प्रदेश अध्‍यक्ष डॉक्‍टर सुकांतो मजुमदार अपने संसदीय न...

मार्च 22, 2024 2:08 अपराह्न

views 49

संयुक्त राष्ट्र महासभा ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर पहले प्रस्ताव की मंजूरी दी

संयुक्त राष्ट्र महासभा ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर पहले प्रस्ताव की मंजूरी दे दी है। यह प्रस्‍ताव शक्तिशाली नई प्रद्यौगिकी सुनिश्चित करने के लिए अंतर्राष्‍ट्रीय प्रयास को वैश्विक समर्थन देता है। नई प्रद्यौगिकी सभी राष्ट्रों के लिए लाभकारी है और यह मानवाधिकारों का सम्मान करती है। यह सुरक्षित और‍ विश...

मार्च 22, 2024 1:53 अपराह्न

views 44

बिहार आज अपना 112वां स्‍थापना दिवस मना रहा है

बिहार आज अपना 112वां स्‍थापना दिवस मना रहा है। आज ही के दिन 1912 में बंगाल से अलग करके बिहार राज्य का गठन किया गया था। राष्‍ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने बिहार के स्थापना दिवस पर वहां के लोगों को बधाई दी है। सोशल मीडिया के एक पोस्ट में राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा कि बिहार भारतीय संस्...

मार्च 22, 2024 1:50 अपराह्न

views 48

केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने ‘रीयूजेबल लॉन्च व्‍हीकल’ पुष्पक की सफल लैंडिंग पर इसरो के वैज्ञानिकों को बधाई दी

सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने 'रीयूजेबल लॉन्च व्‍हीकल' पुष्पक की सफल लैंडिंग पर इसरो के वैज्ञानिकों को बधाई दी है। श्री ठाकुर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्‍ट में कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के नेतृत्‍व में भारत ने एक बार फिर अंतरिक्ष क्षेत्र में नए आयाम हासिल करने की प्रतिबद्धता...

मार्च 22, 2024 1:48 अपराह्न

views 34

राजस्थान में लोकसभा चुनाव के पहले और दूसरे चरण में 19 अप्रैल और 26 अप्रैल को मतदान होगा

राजस्थान में लोकसभा चुनाव के पहले और दूसरे चरण में 19 अप्रैल और 26 अप्रैल को मतदान होंगा। पहले चरण की अधिसूचना के बाद 12 लोकसभा सीटों के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। जबकि दूसरे चरण की अधिसूचना 28 मार्च को जारी होने के साथ 13 लोकसभा सीटों के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी। इन चुनावों में 5 क...

मार्च 22, 2024 1:47 अपराह्न

views 35

25 मार्च को रैपिड मेट्रो और एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन सहित दिल्ली मेट्रो की सभी लाइनों पर दोपहर 2:30 बजे तक बंद रहेगी

होली के त्योहार 25 मार्च के दिन, रैपिड मेट्रो और एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन सहित दिल्ली मेट्रो की सभी लाइनों पर दोपहर 2:30 बजे तक सेवाएं उपलब्ध नहीं होंगी। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन के अनुसार, सभी लाइनों पर टर्मिनल स्टेशनों से सेवाएं दोपहर 2:30 बजे शुरू होंगी और उसके बाद सामान्य रूप से जारी रहेंगी।

मार्च 22, 2024 2:10 अपराह्न

views 37

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि सरकार स्वच्छ जल प्रबंधन की दिशा में काम करने के लिए प्रतिबद्ध है

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि सरकार स्वच्छ जल प्रबंधन की दिशा में काम करने के लिए प्रतिबद्ध है। आज विश्व जल दिवस पर, श्री मोदी ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा है कि पानी हमारे जीवन के लिए महत्वपूर्ण है और सरकार इस बहुमूल्य संसाधन की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।