अप्रैल 21, 2024 7:29 पूर्वाह्न

views 41

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ईडी और सीबीआई को स्‍वतंत्र रूप से कार्य करने देना चाहिए

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और केन्‍द्रीय अन्‍वेषण ब्‍यूरो (सी.बी.आई.) को स्‍वतंत्र रूप से कार्य करने देना चाहिए और सरकार तथा राजनेताओं को इनके कामकाज में हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए। एक निजी चैनल के साथ बातचीत में उन्‍होंने कहा कि केंद्रीय एजेंसियां अपना काम कर रही ...

अप्रैल 21, 2024 7:26 पूर्वाह्न

views 44

मध्‍य प्रदेश: तीसरे चरण के लोकसभा चुनाव के लिए 140 उम्मीदवारों के नामांकन वैध, 13 उम्मीदवारों के पर्चे खारिज 

मध्‍य प्रदेश में तीसरे चरण के लोकसभा चुनाव के लिए कल पर्चों की जांच में 140 उम्मीदवारों के नामांकन वैध पाए गए और 13 उम्मीदवारों के पर्चे खारिज कर दिए गए। इस बीच चौथे चरण के चुनाव के लिए कल 6 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किए। चौथे चरण के लिए अब तक 17 उम्‍मीदवार नामांकन दाखिल कर चुके हैं।

अप्रैल 21, 2024 7:22 पूर्वाह्न

views 49

समाजवादी पार्टी को महाराष्ट्र में झटका, भिवंडी पूर्व से पार्टी विधायक रियाज शेख ने दिया त्यागपत्र 

समाजवादी पार्टी को महाराष्ट्र में गहरा झटका लगा है। भिवंडी पूर्व से पार्टी विधायक रियाज शेख  ने त्यागपत्र दे दिया है। उन्‍होंने कहा कि वे पिछले वर्ष से लगातार कुछ मुद्दों पर चिंता व्यक्त कर रहे हैं लेकिन प्रयासों के बावजूद इन मुद्दों का समाधान नहीं किया गया। आखिरकार उन्हें त्यागपत्र देना पड़ा। 

अप्रैल 21, 2024 7:18 पूर्वाह्न

views 53

अनिवार्य घोषणा: आकाशवाणी के साप्ताहिक ‘पब्लिक स्पीक कार्यक्रम’ में कल रात 9.30 बजे से लू की रोकथाम और बचाव विषय पर होगी चर्चा 

आकाशवाणी के समाचार सेवा प्रभाग से प्रसारित होने वाले साप्ताहिक कार्यक्रम 'पब्लिक स्पीक कार्यक्रम' में कल रात 9.30 बजे से लू की रोकथाम और बचाव विषय पर चर्चा होगी। इसमें राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सदस्य राजेन्द्र सिंह और सफदरजंग अस्पताल की डॉक्‍टर रूपाली मलिक भाग लेंगे। कार्यक्रम के दौरान श्र...

अप्रैल 20, 2024 8:54 अपराह्न

views 29

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी कल नई दिल्‍ली के भारत मंडपम में 2550वें भगवान महावीर निर्वाण महोत्‍सव का उद्घाटन करेंगे

  महावीर जयंती के पावन अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी कल सुबह दस बजे नई दिल्‍ली के भारत मंडपम में 2550वें भगवान महावीर निर्वाण महोत्‍सव का उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी इस अवसर पर एक स्‍मारक सिक्‍का और डाक टिकट जारी करने के साथ सभा को संबोधित भी करेंगे।

अप्रैल 20, 2024 8:37 अपराह्न

views 55

विनेश फोगाट और अंशु मलिक ने एशियाई ओंलिपिक कुश्‍ती क्‍वालिफायर के फाइनल में जगह बनाकर पेरिस ओलंपिक कोटा हासिल किया

विनेश फोगाट और अंशु मलिक ने एशियाई ओंलिपिक कुश्‍ती क्‍वालिफायर के फाइनल में जगह बनाकर पेरिस ओलंपिक कोटा हासिल कर लिया है। किर्गिज़स्‍तान के बिश्‍केक में हुए सेमीफाइनल मुकाबले में फोगाट ने कज़ाकिस्‍तान की लौरा गानिकिज़ी को और अंशु ने उज्‍बेकिस्‍तान की लेलोखोन सोबिरोवा को हराकर फाइनल में जगह बनाई।  

अप्रैल 20, 2024 8:30 अपराह्न

views 38

विनेश फोगाट और अंशु मलिक ने एशियाई ओंलिपिक कुश्‍ती क्‍वालिफायर के फाइनल में जगह बनाकर पेरिस ओलंपिक कोटा हासिल किया

  विनेश फोगाट और अंशु मलिक ने एशियाई ओंलिपिक कुश्‍ती क्‍वालिफायर के फाइनल में जगह बनाकर पेरिस ओलंपिक कोटा हासिल कर लिया है। किर्गिज़स्‍तान के बिश्‍केक में हुए सेमीफाइनल मुकाबले में फोगाट ने कज़ाकिस्‍तान की लौरा गानिकिज़ी को और अंशु ने उज्‍बेकिस्‍तान की लेलोखोन सोबिरोवा को हराकर फाइनल में जगह बन...

अप्रैल 20, 2024 8:22 अपराह्न

views 51

अरूणाचल प्रदेश की एकमात्र लोकसभा सीट और विधानसभा चुनाव के लिए कल एक ही चरण में मतदान सम्‍पन्‍न हुआ

  अरूणाचल प्रदेश की एकमात्र लोकसभा सीट और विधानसभा चुनाव के लिए कल एक ही चरण में मतदान सम्‍पन्‍न हुआ। लोकसभा सीट के लिए 72 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ, जबकि विधानसभा चुनाव में 76 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ।

अप्रैल 20, 2024 8:20 अपराह्न

views 65

पहले चरण के लिए कल संपन्‍न हुए मतदान के साथ शेष चरणों के चुनाव प्रचार में तेजी

  पहले चरण के लिए कल संपन्‍न हुए मतदान के साथ शेष चरणों के चुनाव प्रचार में तेजी आ रही है। आईएनडीआई गठबंधन और राष्‍ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन सहित सभी राजनीतिक पार्टियों के वरिष्‍ठ नेता और स्‍टार प्रचारक मतदाताओं को लुभाने के लिए पूरे देश में रैलियां कर रहे हैं। इस महीने की 26 तारीख को दूसरे चरण में के...

अप्रैल 20, 2024 8:15 अपराह्न

views 42

मिजोरम की एकमात्र लोकसभा सीट के लिए कल हुए मतदान में 56 दशमलव आठ-सात प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया

  मिजोरम की एकमात्र लोकसभा सीट के लिए कल हुए मतदान में 56 दशमलव आठ-सात प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस लोकसभा सीट के लिए छह उम्‍मीदवार चुनाव मैदान में हैं।