जनवरी 18, 2026 7:02 अपराह्न

views 49

जम्मू कश्मीर में सिंगपुरा क्षेत्र में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़

जम्मू-कश्मीर में आज किश्तवार जिले के चतरू के सिंगपुरा क्षेत्र में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हुई। हमारे संवाददाता ने बताया कि क्षेत्र में आतंकवादियों की सूचना मिलने के बाद सुरक्षाबलों द्वारा चलाए जा रहे तलाशी अभियान के दौरान गोलीबारी शुरू हुई। गोलीबारी अब भी जारी है। घेराबंदी को मजबू...

जनवरी 18, 2026 6:15 अपराह्न

views 72

सरकार ने न्यूनतम मजदूरी के निर्धारण के भ्रामक वीडियो का किया खंडन

सरकार ने सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहे उस वीडियो का खंडन किया है जिसमें दावा किया गया है कि विकसित भारत - रोजगार और आजीविका मिशन अधिनियम (ग्रामीण) के अंतर्गत न्यूनतम मजदूरी का निर्धारण नहीं किया जाएगा। पत्र सूचना कार्यालय -पीआईबी की तथ्य जांच इकाई ने बताया है कि यह दावा भ्रामक है। इकाई ने कहा कि श्...

जनवरी 18, 2026 7:01 अपराह्न

views 59

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने ‘एट-होम’ निमंत्रण पत्र की झलक साझा की

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर अतिथियों को भेजे गए विशेष रूप से तैयार किए गए 'एट-होम' निमंत्रण पत्र की झलक साझा की। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में राष्ट्रपति ने बताया कि इस वर्ष के निमंत्रण पत्र में भारत के पूर्वोत्तर क्षेत्र की जीवंत परंपराओं को दर्शाया गया है। राष्ट्रपत...

जनवरी 18, 2026 6:03 अपराह्न

views 258

भारतीय रेल अगले दो वर्षों में 7900 किलोमीटर से अधिक पटरियों के नवीनीकरण की योजना बना रही है

भारतीय रेल अगले दो वर्षों में सात हजार 900 किलोमीटर से अधिक पटरियों के नवीनीकरण की योजना बना रही है। रेल मंत्रालय ने बताया है कि चालू वित्त वर्ष 2025-26 में साढ़े सात हजार किलोमीटर से अधिक पटरियों के नवीनीकरण का कार्य चल रहा है और पिछले वित्त वर्ष में छह हजार 800 किलोमीटर से अधिक पटरियों का नवीनीकरण...

जनवरी 18, 2026 7:00 अपराह्न

views 101

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए कल से दर्ज किए जाएंगे नामांकन

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए कल से नामांकन दर्ज किए जाएंगे। पार्टी के रिटर्निंग अधिकारी के. लक्ष्मण द्वारा जारी चुनाव कार्यक्रम जारी किया। इसके लिए नामांकन  दोपहर 2 बजे से 4 बजे तक दर्ज किए जा सकते हैं। नामांकन पत्रों की जांच शाम 4 बजे से 5 बजे तक होगी और नामांकन वापस ल...

जनवरी 18, 2026 4:20 अपराह्न

views 49

तृणमूल कांग्रेस देश के संविधान को नष्ट कर रही है: केन्द्रीय मंत्री किरेन रिजिजू

संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने दावा किया कि तृणमूल कांग्रेस -टीएमसी देश के संविधान को नष्ट कर रही है। अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भारतीय जनता पार्टी, पश्चिम बंगाल  की एक पोस्ट को साझा करते हुए मंत्री ने आरोप लगाया कि वे भारतीय नागरिकों के बुनियादी अधिकारों को छीन रहे हैं और अवैध प्रवासियों को सं...

जनवरी 18, 2026 5:49 अपराह्न

views 60

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सौ करोड़ रुपये की लागत के विकास कार्यों का किया शिलान्यास

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज आर. के. पुरम विधानसभा क्षेत्र में लगभग सौ करोड़ रुपये की लागत के विकास कार्यों का शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया कि इन विकास परियोजनाओं के अंतर्गत क्षेत्र में सड़कों की मरम्मत एवं नए निर्माण कार्य, जर्जर चौपालों का जीर्णोद्धार, कम्युनिटी सेंट...

जनवरी 18, 2026 4:04 अपराह्न

views 78

यूरोपीय संघ के नेताओं ने राष्ट्रपति ट्रंप के ग्रीनलैंड पर कब्ज़े और शुल्‍क की धमकियों का विरोध किया

यूरोपीय संघ के नेताओं ने अमरीकी राष्ट्रपति डॉनल्‍ड ट्रंप के ग्रीनलैंड पर कब्ज़े और शुल्‍क की धमकियों का विरोध किया है। यूरोपीय संसद की अध्यक्ष रॉबर्टा मेट्सोला ने कहा कि यूरोपीय संघ डेनमार्क और ग्रीनलैंड का समर्थन करता है। उन्‍होंने कहा कि द्वीप की संप्रभुता पर टैरिफ शुल्‍क लगाने से कोई प्रभाव नहीं ...

जनवरी 18, 2026 3:49 अपराह्न

views 157

महाराष्‍ट्र: मुख्‍यमंत्री देवेंद्र फडणवीस विश्‍व आर्थिक मंच-2026 सम्‍मेलन में भाग लेने के लिए स्विट्जरलैंड पहुंचे

महाराष्‍ट्र के मुख्‍यमंत्री देवेंद्र फडणवीस विश्‍व आर्थिक मंच-2026 सम्‍मेलन में भाग लेने के लिए स्विट्जरलैंड के दावोस पहुंचे। मुख्यमंत्री के साथ उद्योग मंत्री उदय सामंत और वरिष्‍ठ सरकारी अधिकारी भी सम्मेलन के लिए रवाना हुए हैं।   सम्‍मेलन के दौरान महाराष्‍ट्र का प्रतिनिधिमंडल वैश्विक उद्योग नेत...

जनवरी 18, 2026 3:56 अपराह्न

views 58

जम्मू-कश्मीर: किश्तवाड़ जिले के दूरदराज जंगल में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़

जम्मू-कश्मीर में किश्तवाड़ जिले के दूरदराज जंगल में आज सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हुई। जम्मू के आकाशवाणी संवाददाता ने बताया कि यह मुठभेड़ किश्तवाड़ जिले के सिंहपोरा गांव में हुई। अंतिम समाचार मिलने तक गोलीबारी जारी थी।