अक्टूबर 26, 2024 8:58 अपराह्न

views 36

महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के लिए राजनीतिक गतिविधियां तेज

महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने में तीन दिन बचे हैं। राज्‍य में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं।

अक्टूबर 26, 2024 8:54 अपराह्न

views 54

पाकिस्तान में खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में आत्मघाती हमला

पाकिस्तान में खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में एक पुलिस चौकी को निशाना बनाकर किए गए आत्मघाती हमले में आज छह कानून प्रवर्तन कर्मियों सहित आठ लोग मारे गए और कई अन्य घायल हो गए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह विस्फोट अफगानिस्तान की सीमा से लगे उत्तरी वजीरिस्तान कबायली जिले की मीर अली तहसील में असलम चेक पोस्ट...

अक्टूबर 26, 2024 8:49 अपराह्न

views 23

देश की वैश्विक स्थिति में महत्‍वपूर्ण वृद्धि हुई है- विदेश मंत्री एस. जयशंकर    

  विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कहा कि पिछले 11 वर्षों की स्‍थायी सरकार के कारण देश की वैश्विक स्थिति में महत्‍वपूर्ण वृद्धि हुई है। उन्‍होंने आज पुणे में विश्‍व स्‍तर पर उभरते अवसरों को लेकर आयोजित एक कार्यक्रम में यह बात कही। उन्‍होंने कहा कि सड़क, रेलवे और मेट्रो सहित ठोस अवसंरचना विकास ने विदेशी नि...

अक्टूबर 26, 2024 8:39 अपराह्न

views 64

दिवाली और छठ पूजा के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष रेलगाडियां

    दिवाली और छठ पूजा के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए उत्तर रेलवे आज से सात नवम्‍बर तक विशेष रेलगाडियों के 195 अतिरिक्‍त फेरे लगाएगा। यह रेलगाडियां नई दिल्‍ली और आनंद विहार रेलवे स्‍टेशन से उपलब्‍ध होंगी। इन रेलगाडियों में विशेष तौर पर पटना, कटिहार, दरभंगा सहित पूर्व दिशा की ओर जाने वा...

अक्टूबर 26, 2024 8:35 अपराह्न

views 24

भारत ने पश्चिम एशिया की बिगडती स्थिति को लेकर गंभीर चिंता व्‍यक्‍त की है

भारत ने पश्चिम एशिया की बिगडती स्थिति को लेकर गंभीर चिंता व्‍यक्‍त की है। इसका असर इस क्षेत्र और इसके बाहर के देशों की शांति और स्थिरता पर पड सकता है। नई दिल्‍ली ने सभी संबंधित पक्षों को संयम बरतने और संवाद तथा कूटनीति की राह अपनाने का आग्रह किया है। विदेश मंत्रालय ने एक वक्‍तव्‍य में कहा कि चल रही ...

अक्टूबर 26, 2024 8:31 अपराह्न

views 59

शिक्षा समाज में बदलाव और विकास का आधार है- उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा है कि शिक्षा समाज में बदलाव और विकास का आधार है। उन्होंने कहा कि देश शिक्षा से प्रेरित सकारात्मक बदलाव के दौर से गुजर रहा है। आज आईआईटी जोधपुर के दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भारत अनंत अवसरों और आशाओं का देश है तथा पूरा विश्व हमारी विकास गाथाओं ...

अक्टूबर 26, 2024 8:27 अपराह्न

views 68

झारखंड में पांच जिलों के सीमावर्ती इलाकों में माओवादियों के खिलाफ संयुक्त अभियान

    झारखंड में पांच जिलों के सीमावर्ती इलाकों में माओवादियों के खिलाफ संयुक्त अभियान चलाया जायेगा। उपमहानिरीक्षक अजय कुमार सिंह ने कहा कि राज्य में विधानसभा चुनाव को देखते हुए यह कदम उठाया गया है। श्री सिंह ने कहा कि माओवादी संगठनों को पकड़ने के लिए राज्य के संवेदनशील इलाकों में गहन जांच क...

अक्टूबर 26, 2024 8:24 अपराह्न

views 44

ओडिशा में भयंकर चक्रवाती तूफान ‘दाना’ से फसल और संपत्ति को बुरी तरह से नुकसान

ओडिशा में भयंकर चक्रवाती तूफान 'दाना' से भद्रक, केंद्रपाड़ा, बालासोर, मयूरभंज और जगतसिंहपुर के तटीय जिलों में फसल और संपत्ति को बुरी तरह से नुकसान हुआ है। तूफाान से करीब एक लाख 75 हजार हेक्टेयर में खड़ी फसलें चक्रवात तूफान से प्रभावित हुई हैं। इसका आकलन करने के लिए एक केंद्रीय टीम जल्द ही प्रभावित क...

अक्टूबर 26, 2024 7:59 अपराह्न

views 26

महराजगंज जिले के प्रशासनिक न्यायमूर्ति प्रकाश सिंह ने महराजगंज जनपद न्यायालय और दीवानी न्यायालय फरेंदा का निरीक्षण किया

इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति और महराजगंज जिले के प्रशासनिक न्यायमूर्ति श्री प्रकाश सिंह ने आज महराजगंज जनपद न्यायालय और दीवानी न्यायालय फरेंदा का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने फरेंदा दीवानी न्यायालय में दो वर्षों से रिक्त एक कोर्ट में पीठासीन अधिकारी की नई तैनाती होने की जानकारी...

अक्टूबर 26, 2024 7:58 अपराह्न

views 34

गोरखपुर में पुलिस प्रशासन ने 45 स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस पिकेट लगाने का निर्णय लिया

दीपावली पर्व पर प्रमुख बाजारों में उमड़ रही भीड़ को देखते हुए गोरखपुर में पुलिस प्रशासन ने 45 स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस पिकेट लगाने का निर्णय लिया है। गोरखपुर के पुलिस अधीक्षक नगर ने बताया कि कल से पुलिस पिकेट लगनी शुरू हो जायेगी। यह व्यवस्था छठ पूजा तक बनी रहेगी।