अक्टूबर 28, 2024 1:56 अपराह्न

views 40

जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों ने अखनूर सेक्टर में सेना के वाहन पर फायरिंग की

जम्मू-कश्मीर के अखनूर सेक्टर में आज आतंकवादियों के एक समूह ने नियंत्रण रेखा के पास से गुजर रहे सेना के काफिले में शामिल एक एम्बुलेंस पर गोलीबारी की। हमारे आकाशवाणी जम्मू संवाददाता ने बताया है कि एम्बुलेंस में सवार सेना के जवान सुरक्षित हैं। आतंकवादी सैनिकों की कड़ी जवाबी कार्रवाई से पास के जंगल में ...

अक्टूबर 28, 2024 12:09 अपराह्न

views 31

अमरीकी राष्ट्रपति जो बाइडेन आज शाम भारतीय और अमरीकी नागरिकों के साथ राष्ट्रपति के रूप में अपनी आखिरी दिवाली मनाएंगे

अमरीकी राष्ट्रपति जो बाइडेन व्हाइट हाउस में आज शाम भारतीय और अमरीकी नागरिकों के साथ राष्ट्रपति के रूप में अपनी आखिरी दिवाली मनाएंगे। यह त्‍योहार भारतीय और अमरीकी समुदाय के बीच मजबूत संबंधों को दर्शाता है।   व्हाइट हाउस ने एक बयान में कहा कि राष्‍ट्रपति पिछले वर्षों की परंपरा को जारी रखते हुए ब्लू रू...

अक्टूबर 28, 2024 12:05 अपराह्न

views 29

मुख्य संसदीय सचिव सुन्दर सिंह ठाकुर ने रविवार को लग घाटी के भलीयानी गांव के लिए बस सेवा का शुभारंभ किया

मुख्य संसदीय सचिव वन, ऊर्जा, पर्यटन एवं परिवहन सुन्दर सिंह ठाकुर ने रविवार को लग घाटी के भलीयानी गांव के लिए बस सेवा का शुभारंभ  किया। उन्होंने भुट्टी चौक से भलियानी बस को हरी झंडी दिखाई। भालियानी में जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार प्रदेश के सभी क्षेत्रों को बस योग्य सड़कों स...

अक्टूबर 28, 2024 12:01 अपराह्न

views 29

हिमाचल में बिजली बोर्ड के कर्मचारियों का ब्लैक आउट, 28 अक्टूबर को प्रदेश भर में धरना प्रदर्शन की घोषणा

    हिमाचल में ब्लैक आउट करेंगे बिजली बोर्ड कर्मचारी व अधिकारी, बोर्ड में 51 इंजीनियर के पद खत्म करने और 81 चालकों की सेवाएं समाप्त करने पर रोक, 28 अक्टूबर को प्रदेश भर में धरने प्रदर्शन की कॉल, सरकार पर लगाए बोर्ड को खत्म कर निजी हाथों में सौंपने के आरोप, मंत्री राजेश धर्माणी बोले बोर्ड की दशा सुधा...

अक्टूबर 28, 2024 11:52 पूर्वाह्न

views 37

जदयू अध्यक्ष और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में आज पटना में एनडीए घटक दलों की महत्वपूर्ण बैठक होगी

जदयू अध्यक्ष और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में आज पटना में एनडीए के घटक दलों की एक महत्वपूर्ण बैठक होगी। समन्वय बैठक में राज्य के चार विधानसभा क्षेत्रों तरारी, इमामगंज, बेलागंज और रामगढ़ उप चुनाव और आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर मुख्य रुप से चर्चा होने की संभावना है। हमारे संवाददाता ने बताया...

अक्टूबर 28, 2024 11:49 पूर्वाह्न

views 25

डुमरी विधानसभा सीट पर बेबी देवी और यशोदा देवी का नामांकन

डुमरी विधानसभा सीट से झामुमो की प्रत्याशी और राज्य की महिला एवम बाल विकास मंत्री बेबी देवी नामांकन दाखिल करेंगी। नामांकन के समय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन उपस्थित रहेंगे। आज ही आजसू प्रत्याशी के रूप में डुमरी से यशोदा देवी नामांकन दाखिल करेगी।इस मौके पर भाजपा और आजसू के कई बड़े नेता उपस्थित रहेंगे। इन स...

अक्टूबर 28, 2024 11:47 पूर्वाह्न

views 19

शिवराज सिंह चौहान ने झारखंड में महिलाओं की असुरक्षा पर उठाया सवाल

केंद्रीय कृषि मंत्री और झारखंड भाजपा के विधानसभा चुनाव प्रभारी शिवराज सिहं चैहान ने कहा कि झारखंड में महिलाएं असुरक्षित हैं। श्री चैहान ने कहा कि सीता सोरेन भाजपा की सम्मानित नेता हैं। उनका अपमान झामुमो सरकार के महिला विरोधी रवैये को उजागर करता है। उन्होंने कहा कि जिस सरकार के मुखिया हेमंत सोरेन हैं...

अक्टूबर 28, 2024 11:44 पूर्वाह्न

views 21

भाजपा ने राज्यपाल से मिलकर इरफान अंसारी की बर्खास्तगी और चुनाव पर रोक लगाने की मांग की

सीता सोरेन के खिलाफ विवादित बयान देने के मामले में भाजपा ने राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से मिलकर राज्य के मंत्री इरफान अंसारी को बर्खास्त करने और उनके चुनाव लड़ने पर रोक लगाने की मांग की है। भाजपा प्रदेश महिला मोर्चा के एक शिष्टमंडल ने राज्यपाल से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा और कार्रवाई की मांग की है।

अक्टूबर 28, 2024 11:42 पूर्वाह्न

views 40

राज्य में दूसरे चरण के चुनाव के लिए 38 सीटों पर नामांकन प्रक्रिया जारी

राज्य में दूसरे चरण के चुनाव के लिए 38 सीटों पर नामांकन प्रक्रिया जारी है। गिरिडीह में आज सभी प्रमुख दलों के प्रत्याशी नामांकन दाखिल करेंगे। धनवार विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी नामांकन दाखिल करेंगे।नामांकन के बाद एक सभा होगी जिसमें असम के मुख्यमंत्री हिमंता व...

अक्टूबर 28, 2024 11:17 पूर्वाह्न

views 24

पंजाब पुलिस ने पाकिस्तान आधारित मादक पदार्थ गिरोह का भंडाफोड़ किया, 105 किलोग्राम हेरोइन और अन्य ड्रग्स बरामद

पंजाब पुलिस ने पाकिस्‍तान आधारित मादक पदार्थ के गिरोह का भंडाफोड किया है और एक सौ पांच किलोग्राम हेरोइन बरामद की है। पुलिस के जवाबी खुफिया विंग ने शनिवार देर रात अमृतसर में छह पिस्‍तौल के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया और हेरोइन तथा लगभग 32 किलोग्राम कैफीन एनहाइड्रोस, 17 किलोग्राम डीएमआर बरामद की है।...