अक्टूबर 28, 2024 7:48 अपराह्न

views 24

केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल कल से सऊदी अरब की दो दिन की यात्रा पर रहेंगे

केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल कल से सऊदी अरब की दो दिन की यात्रा पर रहेंगे। इस यात्रा का उद्देश्य भारत और सऊदी अरब के बीच रणनीतिक साझेदारी को बढ़ाना तथा व्यापार, निवेश और आर्थिक सहयोग से जुड़े क्षेत्रों में नए अवसरों की खोज करना है। सऊदी अरब के रियाद में श्री गोयल भविष्य निवेश पहल सम्...

अक्टूबर 28, 2024 7:44 अपराह्न

views 34

झामुमो ने गढ़वा विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी सत्येन्द्र नाथ तिवारी के नामांकन को रद्द करने की मांग की

राज्य में सत्तारुढ़ गठबंधन के प्रमुख घटक दल झामुमो ने गढ़वा विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी सत्येन्द्र नाथ तिवारी के नामांकन को रद्द करने की मांग की है। रांची में एक संवाददाता सम्मेलन में पार्टी के केन्द्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि श्री तिवारी ने अपने नामांकन के साथ सरकार का नो ड्यूज सर्...

अक्टूबर 28, 2024 7:43 अपराह्न

views 30

झारखंड में 13 नवंबर को 43 निर्वाचन क्षेत्रों में पहले चरण के मतदान के लिये नामांकन पत्रों की जांच पूरी हो गयी

झारखंड में 13 नवंबर को 43 निर्वाचन क्षेत्रों में पहले चरण के मतदान के लिये नामांकन पत्रों की जांच आज पूरी हो गयी। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने आज रांची में पत्रकारों को बताया कि कल दिन के 11 बजे के बाद वैध उम्मीदवारों की सूची जारी की जायेगी। इस चरण के मतदान के लिये कुल आठ सौ पांच उम्मीद...

अक्टूबर 28, 2024 7:42 अपराह्न

views 28

रायगढ़ में नालंदा परिसर के निर्माण के लिए रायगढ़ नगर निगम और एनटीपीसी के बीच बयालीस करोड़ रूपए से अधिक के समझौते पर हस्ताक्षर किया गया

वित्तमंत्री ओपी चौधरी की उपस्थिति में रायगढ़ में नालंदा परिसर के निर्माण के लिए रायगढ़ नगर निगम और एनटीपीसी के बीच बयालीस करोड़ रूपए से अधिक के समझौते पर हस्ताक्षर किया गया। नालंदा परिसर का निर्माण एनटीपीसी के सहयोग से किया जाएगा। इसके लिए टेंडर की स्वीकृति दी जा चुकी है। इस अवसर पर वित्तमंत्री श्री चौ...

अक्टूबर 28, 2024 7:40 अपराह्न

views 38

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेशवासियों से साइबर धोखाधड़ी से सतर्क रहने की अपील की

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेशवासियों से साइबर धोखाधड़ी से सतर्क रहने की अपील की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजकल साइबर ठग लोगों की पूरी जानकारी निकालकर उनसे फोन पर ऐसे बात करते हैं मानो उनके परिजन ही बात कर रहे हों, और इस तरह उन्हें ठगी का शिकार बना लेते हैं। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को आश्वा...

अक्टूबर 28, 2024 7:39 अपराह्न

views 24

रायपुर नगर दक्षिण विधानसभा सीट के लिए हो रहे उपचुनाव के तहत आज नामांकन पत्रों की जांच की गई

रायपुर नगर दक्षिण विधानसभा सीट के लिए हो रहे उपचुनाव के तहत आज नामांकन पत्रों की जांच की गई। मिली जानकारी के अनुसार कुल संतावन नामांकन पत्रों में से बारह नामांकन पत्र वैध नहीं पाए गए हैं। इस बीच, रायपुर दक्षिण सीट से कांग्रेस प्रत्याशी आकाश शर्मा का नामांकन निरस्त करने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने च...

अक्टूबर 28, 2024 7:38 अपराह्न

views 50

छत्तीसगढ़ पुलिस में एसआई और प्लाटून कमांडर संवर्ग की भर्ती परीक्षा 2021 का परिणाम जारी कर दिया गया

छत्तीसगढ़ पुलिस में एसआई और प्लाटून कमांडर संवर्ग की भर्ती परीक्षा 2021 का परिणाम जारी कर दिया गया है। एसआई भर्ती का परिणाम छत्तीगसढ़ पुलिस की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। चयन प्रक्रिया के तहत् कुल विज्ञापित नौ सौ पचहत्तर रिक्त पदों के लिए कुल नौ सौ उनसठ उम्मीदवारों का चयन किया गया है। गौरतलब है क...

अक्टूबर 28, 2024 7:37 अपराह्न

views 28

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर स्थित वैगन रिपेयर शॉप में एक टन वेस्ट मटेरियल से भगवान गणेश की प्रतिमा सहित अन्य 11 कलाकृतियां बनाई गई

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर स्थित वैगन रिपेयर शॉप में एक टन वेस्ट मटेरियल से भगवान गणेश की प्रतिमा सहित अन्य 11 कलाकृतियां बनाई गई हैं। स्वच्छता अभियान फोर प्वाइंट ओ के तहत स्क्रैप कहे जाने वाले रेल के खराब हो चुके पार्ट्स से बनी इन कलाकृतियों का प्रदर्शन कल किया गया। इस अवसर पर अपर मंडल रेल प...

अक्टूबर 28, 2024 7:36 अपराह्न

views 23

राज्य मंत्रिपरिषद ने पंचायत और निकाय चुनाव में आरक्षण के संबंध में एक बड़ा फैसला लिया

राज्य मंत्रिपरिषद ने पंचायत और निकाय चुनाव में आरक्षण के संबंध में आज एक बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद की आज रायपुर में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया कि अन्य पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग की रिपोर्ट और उसकी अनुशंसा के अनुसार त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव और नगरीय निक...

अक्टूबर 28, 2024 7:34 अपराह्न

views 19

उत्तराखंडः राज्यपाल गुरमीत सिंह ने बदरीनाथ और केदारनाथ के दर्शन किए

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने आज बदरीनाथ और केदारनाथ धाम में पूजा-अर्चना कर देश की खुशहाली की कामना की। इस दौरान उन्होंने केदारनाथ में चल रहे पुनर्निर्माण कार्यों का जायजा लिया। राज्यपाल ने केदारनाथ धाम में कार्य कर रहे श्रमिकों को बेहतर सुविधाएं देने के निर्देश दिए। राज्यपाल ने बदरीनाथ मे...