अक्टूबर 30, 2024 7:33 अपराह्न

views 43

कर्नाटक में दीपावली हर्षोल्लास और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाई जा रही

कर्नाटक में दीपावली हर्षोल्लास और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाई जा रही है। रोशनी के त्योहार के रूप में जाने जाने वाले इस उत्सव में घरों को फूलों की झालरों से सजाना, तेल के दीपक जलाना शामिल है।  

अक्टूबर 30, 2024 7:29 अपराह्न

views 23

हरियाणा के मुख्‍यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंचकुला सिविल अस्‍पताल में डीएनबी स्‍नातकोत्तर डिग्री कार्यक्रम शुरू करने की मंजूर दी

    हरियाणा के मुख्‍यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंचकुला सिविल अस्‍पताल में रोग-जांच विज्ञान, त्‍वचा विज्ञान, मनोविज्ञान और अस्‍पताल प्रशासन में डीएनबी स्‍नातकोत्तर डिग्री कार्यक्रम शुरू करने की मंजूरी प्रदान कर दी है।       मुख्‍यमंत्री ने कहा कि हरियाणा में चिकित्‍सा विशेषज्ञों की कमी को दूर करन...

अक्टूबर 30, 2024 8:22 अपराह्न

views 16

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के एकता नगर में विकास-परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्‍यास किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के एकता नगर में आज शाम दो हजार अस्‍सी करोड रुपये से अधिक लागत की अनेक आधारभूत विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्‍यास किया।   प्रधानमंत्री गुजरात के दो दिनों की यात्रा पर गए हुए हैं, जहां उन्‍होंने आरंभ-6.0 में 99वें कॉमन फाउंडेशन कोर्स में भारत की 16 सिविल...

अक्टूबर 30, 2024 6:55 अपराह्न

views 29

राष्ट्रीय महिला आयोग ने केरल दुष्कर्म मामले में रिपोर्ट पर नाराजगी व्यक्त की

राष्ट्रीय महिला आयोग ने केरल में 75 वर्षीय व्यक्ति द्वारा ओडिशा की 23 वर्षीय आदिवासी महिला नामक घरेलू सहायिका के साथ कथित दुष्कर्म के मामले में रिपोर्ट पर नाराजगी व्यक्त की है। इस महीने की 17 तारीख को इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।   आरोपी अभी तक फरार है। आयोग ने राज्य के कानून प्रवर्तन ...

अक्टूबर 30, 2024 6:48 अपराह्न

views 28

पश्चिम बंगाल में गुरुवार को होगी काली पूजा और दिवाली

पश्चिम बंगाल में कल काली पूजा और दिवाली है। पश्चिम बंगाल में लोग दिवाली मनाने के लिए आखिरी समय में खरीदारी में व्यस्त हैं।  

अक्टूबर 30, 2024 6:42 अपराह्न

views 42

भारत के आठ कोर सेक्टरों की उत्पादन वृद्धि 2 प्रतिशत बढ़ी

    वाणिज्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार भारत के आठ कोर सेक्टरों की उत्पादन वृद्धि इस साल सितंबर में सालाना आधार पर दो प्रतिशत बढ़ी है। इस वित्त वर्ष में अप्रैल-सितंबर के दौरान कोर सेक्टरों की वृद्धि 4 दशमलव 2 प्रतिशत रही।       सीमेंट, रिफाइनरी उत्पाद, कोयला, उर्वरक और इस्पात के उत्प...

अक्टूबर 30, 2024 6:34 अपराह्न

views 28

सऊदी अरब के रियाध में लुलु सुपर बाजार में ‘लुलु वाली दिवाली’ उत्‍सव की शुरूआत

सऊदी अरब के रियाध में लुलु सुपर बाजार में 'लुलु वाली दिवाली' उत्‍सव की शुरूआत हुई। इस उत्‍सव में भारत के प्रकाश पर्व का उत्‍साह जीवंत हो उठा। इस कार्यक्रम में भारतीय शिष्‍टमंडल के गणमान्‍य व्‍यक्तियों और प्रवासी सदस्‍यों ने भाग लिया। ये भारत और सऊदी अरब के बीच गहरे सांस्कृतिक संबंधों और पारस्परिक सम...

अक्टूबर 30, 2024 6:32 अपराह्न

views 31

सऊदी अरब की राजधानी रियाद के लिए रवाना हुए उद्योग मंत्री पीयूष गोयल

वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल सऊदी अरब की राजधानी रियाद में व्यापक राजनयिक और सांस्‍कृतिक गतिविधियों में शामिल होने के लिए रवाना हुए, जिसमें उच्च स्तरीय बैठकों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की एक श्रृंखला के माध्यम से भारत-सऊदी संबंधों में महत्वपूर्ण प्रगति हुई। श्री गोयल कल से रियाद गए हुए है। &n...

अक्टूबर 30, 2024 6:20 अपराह्न

views 28

उत्तरी अफगानिस्तान के बदख्शां प्रांत में एक सोने की खदान ढहने से तीन खनिकों की मौत

उत्तरी अफगानिस्तान के बदख्शां प्रांत में एक सोने की खदान ढहने से तीन खनिकों की मौत हो गई। प्रांतीय पुलिस कार्यालय ने बताया कि यह दुर्घटना अर्घांचख्वा जिले के पहाड़ी इलाके में हुई। बदख्शां अफगानिस्तान का एक सुदूर और पहाड़ी प्रांत है।  

अक्टूबर 30, 2024 5:55 अपराह्न

views 32

79 हजार 942 अंकों पर बंद हुआ बंबई शेयर बाजार का संसेक्‍स

घरेलू शेयर बाजार आधा प्रतिशत से अधिक की गिरावट के साथ‍ बंद हुए। बंबई शेयर बाजार का संसेक्‍स 427 अंक यानी शून्‍य दशमलव पांच तीन प्रतिशत की गिरावट के साथ 79 हजार 942 अंकों पर बंद हुआ जबकि, नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज का निफ्टी 126 अंक यानी शून्‍य दशमलव पांच एक प्रतिशत गिरकर 24‍ हजार 341 अंकों पर जा पहुंचा।...