अक्टूबर 31, 2024 7:27 पूर्वाह्न

views 33

उत्तर कोरिया ने अपने पूर्वी तट के जलक्षेत्र की ओर एक बैलिस्टिक मिसाइल दागी

उत्तर कोरिया ने पूर्वी सागर में बैलिस्टिक मिसाइल का प्रक्षेपण किया है। दक्षिण कोरिया के संयुक्त सैन्य प्रमुख ने यह जानकारी दी।कुछ दिन पहले दक्षिण कोरिया की सैन्य खुफिया एजेंसी ने संसद को जानकारी दी थी कि उत्तर कोरिया ने सातवें परमाणु परीक्षण की तैयारी पूरी कर ली है और अमरीका तक मार करने में सक्षम लं...

अक्टूबर 31, 2024 7:17 पूर्वाह्न

views 17

अरब लीग ने आपात सत्र बुलाने की घोषणा की, संयुक्‍त राष्‍ट्र राहत और कार्य एजेंसी का परिचालन फिलिस्‍तीन में प्रतिबंधित करने के इस्राइल के फैसले पर होगा विचार

अरब लीग ने आज आपात सत्र बुलाने की घोषणा की है। बैठक में संयुक्‍त राष्‍ट्र राहत और कार्य एजेंसी का परिचालन फलीस्‍तीन में प्रतिबंधित करने के इस्राइल के फैसले पर विचार होगा। अरब लीग ने कहा कि यमन के नेतृत्‍व में आयोजित इस सत्र में प्रतिबंध के खिलाफ लीग के स्‍थायी प्रतिनिधियों को एकजुट करने का प्रयास हो...

अक्टूबर 31, 2024 7:14 पूर्वाह्न

views 35

केन्‍द्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज से गुजरात के दो दिवसीय दौरे पर

केन्‍द्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज से गुजरात के दो दिन के दौरे पर हैं। श्री शाह आज सुबह बोटाड के सालंगपुर में प्रसिद्ध कष्‍टभंजन हनुमानजी मंदिर परिसर में श्रीगोपालनंद स्‍वामी यात्रिक भवन का उद्घाटन करेंगे। आधुनिक सुविधाओं से सज्जित इस नये अतिथि भवन में 1100 कमरे हैं।   कल श्री शाह अहमदाबाद के पि...

अक्टूबर 31, 2024 7:10 पूर्वाह्न

views 30

देश के पहले उप-प्रधानमंत्री और गृह मंत्री सरदार वल्‍लभभाई पटेल की जयंती आज, स्‍टैच्‍यू ऑफ यूनिटी पर पुष्‍पांजलि अर्पित करेंगे पीएम मोदी

आज राष्‍ट्रीय एकता दिवस है। स्‍वतंत्रता संग्राम में केन्‍द्रीय भूमिका निभाने वाले तथा देश के पहले उप-प्रधानमंत्री और गृह मंत्री सरदार वल्‍लभभाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्‍य में 31 अक्‍तूबर को एकता दिवस मनाया जाता है। राष्‍ट्रीय एकता की प्रतिबद्धता और असाधारण नेतृत्‍व के लिए विख्‍यात सरदार पटेल को भारत...

अक्टूबर 30, 2024 9:17 अपराह्न

views 23

नगरीय प्रशासन विकास विभाग ने वेतन के भुगतान के लिए 26 करोड़ रुपए आबंटित किए

नगरीय प्रशासन विकास विभाग ने राज्य के 101 नगरीय निकायों में अधिकारियों-कर्मचारियों के सितम्बर और अक्टूबर माह के वेतन के भुगतान के लिए करीब छब्बीस करोड़ रुपए आबंटित किए हैं। इस राशि से नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों में कार्यरत प्लेसमेंट और नियमित अधिकारियों-कर्मचारियों को 2 महीने के वेतन का भुगतान किया...

अक्टूबर 30, 2024 9:15 अपराह्न

views 21

धमतरी जिले के बेलरगांव में तालाब में डूबने से तीन बच्चियों की मौत हो गई

धमतरी जिले के बेलरगांव में तालाब में डूबने से तीन बच्चियों की मौत हो गई है। इनमें दो सगी बहनें भी शामिल हैं। जानकारी के अनुसार ये बच्चियां तालाब में नहाने के लिए गई थी, इसी दौरान नहाते समय एक बच्ची डूबने लगी, जिसे बचाने के दौरान दो और बच्चियां भी उसके साथ डूब गईं।   सूचना मिलने पर ग्रामीण मौके ...

अक्टूबर 30, 2024 9:14 अपराह्न

views 47

राज्य सरकार ने प्रदेश में दिवाली के अवसर पर दो दिन की छुट्टी घोषित कर दी

राज्य सरकार ने प्रदेश में दिवाली के अवसर पर दो दिन की छुट्टी घोषित कर दी है। सरकार की तरफ से पहले एक दिन की छुट्टी घोषित थी, लेकिन तिथियों को लेकर असमंजस की स्थिति में राज्य सरकार ने एक नवम्बर को भी अवकाश घोषित कर दिया है।   सरकार की तरफ से आज इस संबंध में एक शासनादेश जारी कर दिया गया है।

अक्टूबर 30, 2024 9:14 अपराह्न

views 32

प्रदेश में आगामी उपचुनाव के मद्देनज़र सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम किए जा रहे हैं

प्रदेश में आगामी उपचुनाव के मद्देनज़र सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम किए जा रहे हैं। इसी क्रम में मुजफ्फरनगर के मीरापुर विधानसभा क्षेत्र में चुनाव और त्यौहारों को शांतिपूर्ण एवं सकुशल सम्पन्न कराने के उद्देश्य से स्थानीय पुलिस और केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बल ने संवेदनशील, रिहायशी व भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर फ्...

अक्टूबर 30, 2024 9:12 अपराह्न

views 337

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने खाद्य और उपभोक्ता संरक्षण मंत्री से कुशल क्षेम पूछा

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज पटना में खाद्य और उपभोक्ता संरक्षण मंत्री लेशी सिंह से उनके आवास पर मुलाकात की और उनके कुशल क्षेम के बारे में जानकारी ली । लेशी सिंह पिछले दिनों पूर्णिया में एक स्कूल के निरीक्षण के दौरान घायल हो गयी थी ।

अक्टूबर 30, 2024 9:11 अपराह्न

views 62

बिहार विधान सभा उप चुनाव : छह प्रत्याशियों ने नाम वापस लिये, चार सीटों पर 38 प्रत्याशी चुनावी मैदान में

बिहार में विधान सभा की चार सीटों पर उप चुनाव के लिए छह प्रत्याशियों द्वारा नाम वापस लेने के बाद 38 प्रत्याशी चुनावी मैदान में रह गये हैं । तरारी सीट पर 10, रामगढ सीट पर पांच और इमामगंज सीट पर 9 प्रत्याशियों के बीच मुकाबला होगा । वहीं, बेलागंज सीट पर 14 प्रत्याशी चुनावी मैदान में रह गये हैं । चारों स...