अक्टूबर 31, 2024 4:45 अपराह्न

views 27

एनएसए अजीत डोभाल ने अपने अमरीका-समकक्ष जेक सुलिवन के साथ बातचीत की

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने अमरीका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन के साथ फोन पर बातचीत की। दोनों नेताओं ने क्षेत्रीय सुरक्षा विकास पर चर्चा की और हिंद-प्रशांत क्षेत्र और वैश्विक स्तर पर स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए आगे के प्रयासों की आवश्यकता पर जोर दिया।       व्हाइट हाउस...

अक्टूबर 31, 2024 2:13 अपराह्न

views 30

पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर में सार्वजनिक काली पूजा पंडाल का उद्घाटन किया

पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर में सार्वजनिक काली पूजा पंडाल का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि जो झारखंड के भविष्य को अंधेरे में धकेलना चाहता है उसे हमें अपने आप से दूर कर देना है।

अक्टूबर 31, 2024 2:13 अपराह्न

views 33

हजारीबाग में दीपावली के मौके पर वीर शहीदों को याद करते हुए शहीद स्मारक पर हजारों दिए जलाए गए

हजारीबाग में दीपावली के मौके पर वीर शहीदों को याद करते हुए शहीद स्मारक पर हजारों दिए जलाए गए। आयोजन समिति से जुड़े रंजन चौधरी ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य उन शहीदों को नमन करना है जिन्होंने अपना सर्वश्रेष्ठ बलिदान देश के लिए दे दिया।

अक्टूबर 31, 2024 2:13 अपराह्न

views 22

झारखंड सहित देश भर में आज दीपावली का त्योहार हर्षाेल्लास के साथ मनाया जा रहा है

झारखंड सहित देश भर में आज दीपावली का त्योहार हर्षाेल्लास के साथ मनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संपूर्ण देशवासियों को अंधेरे पर उजाले की विजय के महापर्व दीपावली की शुभकामनाएं दीं। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने भी दीपावली की पूर्व संध्या पर लोगों को बधाई दी।   इधर राज्यपाल संतोष गंगव...

अक्टूबर 31, 2024 2:12 अपराह्न

views 133

रांची के होटवार स्थित बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में छापेमारी की गयी

विधानसभा चुनाव भयमुक्त और शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर आज रांची के होटवार स्थित बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में छापेमारी की गयी। इस दौरान सभी बैरक और वार्डों में जांच की गयी, लेकिन कोई आपत्तिजनक सामान बरामद नहीं हुआ। 

अक्टूबर 31, 2024 2:11 अपराह्न

views 49

राज्य में आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद से अब तक करीब 121 करोड़ रुपये से अधिक के अवैध सामान और नकदी जब्त की गयी

राज्य में आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद से अब तक करीब 121 करोड़ रुपये से अधिक के अवैध सामान और नकदी जब्त की गयी है। पाकुड में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण चुनाव कराये जाने को लेकर क्रियाशील अंतरराज्जीय चेकपोस्ट चांदपुर पर जांच के दौरान पश्चिम बंगाल की ओर से आ रही एक स्कार्पियो से पांच लाख रुपये पुलिस...

अक्टूबर 31, 2024 2:11 अपराह्न

views 36

झारखंड में दूसरे चरण के चुनाव के लिए नाम वापसी का कल आखिरी दिन

झारखंड में दूसरे चरण के चुनाव के लिए नाम वापसी का कल आखिरी दिन है। इस चरण के लिए छह सौ चौंतीस उम्मीदवारों ने नामांकन भरा है। दूसरे चरण के लिए 20 नवंबर को अड़तीस निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान होगा, जबकि पहले चरण के लिए 13 नवंबर को तैंतालीस निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान होगा। वोटों की गिनती 23 नवंबर को ह...

अक्टूबर 31, 2024 2:10 अपराह्न

views 35

उत्तराखंड सरकार के अधीन सभी विभागों और कार्यालयों की बैठकों तथा आयोजनों के लिए हाउस ऑफ हिमालया के उत्पादों की खरीद की जाएगी

प्रदेश सरकार के अधीन सभी विभागों और कार्यालयों की बैठकों तथा आयोजनों के लिए हाउस ऑफ हिमालया के उत्पादों की खरीद की जाएगी।   मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सभी विभागों और कार्यालयाध्यक्षों को पत्र लिखकर विभिन्न विभागीय और कार्यालय बैठकों, कार्यक्रमों, समारोहों और होली, दिवाली जैसे मुख्य त्योहारों के अ...

अक्टूबर 31, 2024 2:09 अपराह्न

views 26

उत्तराखंड एम्स ऋषिकेश में ’आयुष्मान भव स्वास्थ्य योजना’ लागू

70 साल से अधिक उम्र के लोगों के लिए ’आयुष्मान भव स्वास्थ्य योजना’ को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान-एम्स ऋषिकेश में लागू कर दिया गया है। एम्स अस्पताल में इस योजना का पहला रोगी पंजीकृत किया गया। रोगी का सम्पूर्ण इलाज केन्द्र सरकार की इस योजना के तहत सरकारी दरों पर पूरी तरह निःशुल्क किया जायेगा।

अक्टूबर 31, 2024 2:08 अपराह्न

views 18

भारतीय मानक ब्यूरो ने उत्पादों की शुद्धता को परखने के लिए बीआईएस मोबाइल केयर ऐप तैयार किया है

भारतीय मानक ब्यूरो ने उत्पादों की शुद्धता को परखने के लिए बीआईएस मोबाइल केयर ऐप तैयार किया है। इस ऐप के माध्यम से उपभोक्ता घर बैठे असली और नकली उत्पादों की पहचान कर सकते हैं। देहरादून स्थित भारतीय मानक ब्यूरो के निदेशक व प्रमुख सौरभ तिवारी ने ये जानकारी दी। पत्रकारों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा...