नवम्बर 1, 2024 12:59 अपराह्न

views 22

भारत और इंडोनेशिया के बीच जकार्ता में संयुक्त विशेष बल अभ्यास, गरुड़ शक्ति-24 के 9वें संस्करण की शुरूआत आज

भारत और इंडोनेशिया के बीच जकार्ता में संयुक्त विशेष बल अभ्यास, गरुड़ शक्ति-24 के 9वें संस्करण की आज शुरूआत होगी। इसमें शामिल होने के लिए भारतीय सेना की 25 सैनिकों की टुकड़ी  जकार्ता के लिए रवाना हो गई।   यह अभ्‍यास आज से 12 तारीख तक होगा। भारतीय टुकड़ी का प्रतिनिधित्व पैराशूट रेजिमेंट और इंडोने...

नवम्बर 1, 2024 12:53 अपराह्न

views 39

झारखंड में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए नाम वापसी की प्रक्रिया जारी

झारखंड में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए नाम वापसी की प्रक्रिया जारी है। नामांकन पत्र वापस लेने की आज आखिरी तारीख है। इस चरण के लिए 634 उम्मीदवारों ने नामांकन भरा है। नाम वापसी के बाद उम्मीदवारों का अंतिम आंकड़ा आज शाम तक आने की उम्मीद है।   दूसरे चरण में 20 नवंबर को 48 निर्वाचन क्षेत्रों ...

नवम्बर 1, 2024 12:51 अपराह्न

views 24

प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद के अध्यक्ष डॉक्‍टर बिबेक देबरॉय का निधन

प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद के अध्यक्ष डॉक्‍टर बिबेक देबरॉय का आज सुबह नई दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्‍थान में निधन हो गया। वह 69 वर्ष के थे। उन्हें कल रात अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्‍टर देबरॉय एक अर्थशास्त्री थे और उनकी शिक्षा रामकृष्ण मिशन स्कूल, कोलकाता के प्रेसीडेंसी...

नवम्बर 1, 2024 12:48 अपराह्न

views 47

बांग्लादेश: पूरे देश में उत्साह के साथ मनाया गया हिंदू समुदाय का धार्मिक त्योहार काली पूजा

बांग्लादेश में, हिंदू समुदाय का धार्मिक त्योहार काली पूजा कल पूरे देश में उत्साह के साथ मनाया गया। इसकी मुख्य विशेषताएं देवी काली की पूजा करना, अपने दिवंगत बुजुर्गों की याद में अपने घरों, मंदिरों और श्मशानों में मिट्टी के दीपक जलाना है। काली पूजा को रोशनी का त्योहार दीपाबली या दिवाली, भी कहा जाता है...

नवम्बर 1, 2024 12:47 अपराह्न

views 31

दिल्ली: अग्निशमन विभाग ने कहा- इस वर्ष दिवाली पर दस वर्षों में सबसे अधिक संख्या में आपातकालीन कॉल की सूचना मिली

दिल्ली अग्निशमन विभाग ने कहा है कि इस वर्ष दिवाली पर पिछले दस वर्षों में सबसे अधिक संख्या में आपातकालीन कॉल की सूचना मिली है। आकाशवाणी समाचार से बात करते हुए दिल्ली फायर सर्विसेज के निदेशक अतुल गर्ग ने कहा है कि शाम 5 बजे से सुबह 5 बजे तक आग लगने की घटनाओं की 300 से अधिक सूचना आईं।   श्री गर्ग ...

नवम्बर 1, 2024 12:46 अपराह्न

views 29

अमरीका: राष्‍ट्रपति चुनाव में प्रमुख उम्‍मीदवार कमला हैरिस और डोनाल्‍ड ट्रंप ने प्रचार के अंतिम सप्‍ताह में निर्णायक प्रांतों का दौरा शुरू किया

अमरीका मे 5 नवंबर को होने वाले राष्‍ट्रपति चुनाव के प्रमुख उम्‍मीदवार डेमोक्रेटिक पार्टी की कमला हैरिस और रिपब्लिकन पार्टी के डोनाल्‍ड ट्रंप ने प्रचार के अंतिम सप्‍ताह में निर्णायक प्रांतों का दौरा शुरू कर दिया है। चुनाव पूर्व सर्वेक्षण के अनुसार दोनों प्रतिद्वंद्वियों में कांटे की टक्‍कर चल रही है।...

नवम्बर 1, 2024 12:42 अपराह्न

views 32

इस्रायल पर हिजबुल्लाह ने रॉकेट से किया हमला, कम से कम सात लोगों की मौत

इजराइल के उत्तरी भाग में हिजबुल्लाह के दो अलग-अलग रॉकेट हमलों में कम से कम सात लोग मारे गए हैं। इजराइली मीडिया के अनुसार लेबनान से लगातार कई रॉकेट हमले हुए जिससे मेटुला में  थाईलैंड के चार श्रमिकों समेत एक इजराइली किसान की मौत हो गई।       उत्तरी इजराइली शहर हाइफा में लगभग 25 रॉकेटों से हमला हुआ। इस...

नवम्बर 1, 2024 12:41 अपराह्न

views 41

केरल सहित कई राज्यों का स्थापना दिवस आज, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने दी शुभकामनाएं

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने आज आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, हरियाणा, कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश, पंजाब, तमिलनाडु, लक्षद्वीप और पुडुचेरी के लोगों को उनके राज्य के स्थापना दिवस पर शुभकामनाएं दीं।  सोशल मीडिया पोस्ट में राष्ट्रपति ने देश की विकास यात्रा में इन राज्यों और केंद्र...

नवम्बर 1, 2024 12:33 अपराह्न

views 40

कर्नाटक, केरल, छत्तीसगढ़, हरियाणा और मध्‍य प्रदेश के लोगों को उनके राज्‍यों के स्‍थापना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने बधाई दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज कर्नाटक, केरल, छत्तीसगढ, हरियाणा और मध्‍य प्रदेश के लोगों को उनके राज्‍यों के स्‍थापना दिवस पर बधाई दी है। एक सोशल मीडिया पोस्‍ट में प्रधानमंत्री ने इन राज्‍यों के लोगों की प्रसन्‍नता और सफलता के लिए कामना की है।   श्री मोदी ने कहा कि कर्नाटक के लोग विलक्षण प्र...

नवम्बर 1, 2024 12:31 अपराह्न

views 22

वाणिज्यिक एलपीजी गैस सिलेंडर के मूल्‍य में 62 रूपये की हुई वृद्धि

मेट्रो शहरों में वाणिज्यिक एलपीजी गैस सिलेंडर के मूल्‍य में 62 रूपये की वृद्धि हुई है। तेल विक्रेता कंपनियों ने बढ़ी कीमतों की घोषणा की है जो आज से लागू हो गई हैं।   दिल्‍ली में 19 किलोग्राम के वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर का मूल्‍य 1 हजार 740 से बढ़कर 1 हजार 802 रूपये हो गया है। पांच किलोग्राम के ...