नवम्बर 2, 2024 9:03 अपराह्न

views 50

अंतिम क्रिकेट टेस्ट मैच के दूसरे न्यूजीलैंड ने दूसरी पारी में 9 विकेट पर 171 रन बनाए

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत के साथ तीसरे और अंतिम क्रिकेट टेस्ट मैच के दूसरे दिन का खेल समाप्‍त होने तक न्यूजीलैंड ने दूसरी पारी में 9 विकेट पर 171 रन बना लिए थे। भारत के लिए रविन्‍द्र जडेजा चार और रविचन्‍द्रन अश्विनी तीन विकेट ले चुके हैं।   भारत ने पहली पारी में 263 रन बनाकर 28 रन की ...

नवम्बर 2, 2024 8:56 अपराह्न

views 36

नेपाल का नेवार-समुदाय मना रहा है महा पूजा

नेपाल का नेवार समुदाय आज शाम महा पूजा मना रहा है। महा पूजा में अपने आप की पूजा की जाती है और माना जाता है कि विश्‍व में सबसे महत्‍वपूर्ण आप स्‍वयं है। यदि आपकी आत्‍मा संतुष्‍ट है तो भगवान भी संतुष्‍ट होंगे।       इस बीच नेवार समुदाय के लोग नेपाल संवत् के अनुसार नव वर्ष भी मना रहे हैं।     ...

नवम्बर 2, 2024 8:55 अपराह्न

views 24

त्‍यौहार के इस मौसम में भारतीय रेलवे विशेष रेलगाडियाँ चला रहा है

त्‍यौहार के इस मौसम में भारतीय रेलवे विशेष रेलगाडियाँ चला रहा है। कल लगभग 20 त्योहार विशेष रेलगाडियां दिल्ली और राजधानी क्षेत्र से देश के विभिन्न क्षेत्रों के लिए चलायी जायेंगी।   इनमें दरभंगा, रांची, पटना, कटरा, मुजफ्फरपुर, बलिया, कामाख्या और आज़मगढ़ शामिल हैं।         

नवम्बर 2, 2024 8:52 अपराह्न

views 34

श्रीलंका में भारतीय सांस्‍कृतिक संगठन और भारतीय उच्‍चायोग दिवाली के अवसर पर सांस्‍कृतिक कार्यक्रम का आयोजन कर रहे हैं

श्रीलंका में भारतीय सांस्‍कृतिक संगठन और भारतीय उच्‍चायोग दिवाली के अवसर पर सांस्‍कृतिक कार्यक्रम का आयोजन कर रहे हैं। इस आयोजन में श्रीलंका में भारतीय उच्‍चायुक्‍त संतोष झा और भारतीय समुदाय के विभिन्‍न सदस्‍यों ने हिस्‍सा लिया।   इस आयोजन में श्रीलंका तथा विभिन्‍न भारतीय राज्‍यों के सांस्‍कृति...

नवम्बर 2, 2024 8:19 अपराह्न

views 28

पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष प्रदूषण में कुछ नियंत्रणः भूपेन्‍द्र सिंह

हरियाणा के प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुख्‍य पर्यावरण इंजीनियर भूपेन्‍द्र सिंह गंगवा ने कहा है कि पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष प्रदूषण में कुछ नियंत्रण है। इस दिवाली में सोनीपत का वायु गुणात्‍मक सूचकांक बहुत खराब रहा है।   अम्‍बाला, बहादुरगढ, भिवानी, चरखी दादरी, फरीदाबाद, जिंद, करनाल, कुरुक्ष...

नवम्बर 2, 2024 8:16 अपराह्न

views 27

केरल में केरल एक्सप्रेस की चपेट में आने से 2 महिलाओं सहित 4 मजदूरों की मौत

केरल में आज नई दिल्ली से तिरुवनंतपुरम जाने वाली केरल एक्सप्रेस की चपेट में आने से दो महिलाओं सहित चार मजदूरों की मौत हो गई। यह दुर्घटना राज्‍य में शोरनूर के पास भरतपुझा नदी पर एक पुल पर हुई। दुर्घटना के समय रेलवे द्वारा अनुबंधित मजदूर पटरियों से कचरा हटा रहे थे। मृतक तमिलनाडु के रहने वाले थे।       ...

नवम्बर 2, 2024 8:15 अपराह्न

views 39

सरकार ने मध्‍य प्रदेश के बांधवगढ़ बाघ अभ्‍यारण्‍य में हाथियों की मौत की जांच शुरू की

सरकार ने मध्‍य प्रदेश के बांधवगढ़ बाघ अभ्‍यारण्‍य में हाथियों की मौत की जांच शुरू कर दी है। केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के अधीन वन्‍य जीव अपराध नियंत्रण ब्‍यूरो ने अभ्‍यारण्‍य में दस हाथियों की मौत की जांच के लिए एक दल का गठन किया है। यह दल इस मामले की स्‍वतंत्र रूप से जांच करेग...

नवम्बर 2, 2024 8:13 अपराह्न

views 31

अमरीका में राष्‍ट्रपति-चुनाव के अब केवल तीन दिन शेष

अमरीका में राष्‍ट्रपति चुनाव के अब केवल तीन दिन रह गये हैं। इस पद के उम्‍मीदवारों ने प्रचार के लिए अपनी पूरी ताकत लगा दी है। रिपब्लिकन पार्टी के उम्‍मीदवार डोनाल्‍ड ट्रम्‍प और डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्‍मीदवार कमला हैरिस ने उत्‍तरी कैरोलिना और वर्जीनिया में अनेक रैलियां की। क्‍योंकि यह दोनों की राज्‍...

नवम्बर 2, 2024 8:11 अपराह्न

views 45

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख 4 नवम्‍बर

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख चार नवम्‍बर है। महाराष्ट्र में दोनों प्रमुख गठबंधन, महायुति और महा विकास अघाड़ी बागी उम्मीदवारों से जूझ रहे हैं।  

नवम्बर 2, 2024 8:10 अपराह्न

views 39

झारखंड विधानसभा चुनाव में धनबल के प्रभाव को रोकने के लिए राज्य भर में तलाशी अभियान तेज

झारखंड विधानसभा चुनाव में धनबल के प्रभाव को रोकने के लिए राज्य भर में तलाशी अभियान तेज कर दिया गया है। चुनाव की घोषणा के बाद से राज्य के विभिन्न हिस्सों से 135 करोड़ रुपये से अधिक की अवैध सामग्री और नकदी जब्त की गई है।   आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन को लेकर 29 प्राथमिकी दर्ज की गई हैं। माओवादिय...