नवम्बर 3, 2024 1:22 अपराह्न

views 42

बांग्लादेश: इस्कॉन ने महमूदुर रहमान से सात दिनों के भीतर देश से माफी मांगने को कहा

बांग्लादेश में इंटरनेशनल सोसाइटी फॉर कृष्णा कॉन्शियसनेस-इस्कॉन ने दैनिक अमर देश के संपादक महमूदुर रहमान को संगठन के बारे में टिप्पणी के लिए अगले सात दिनों के भीतर देश से माफी मांगने को कहा है। ढाका में संवाददाताओं से बातचीत में इस्कॉन ने महमूदुर रहमान की टिप्पणियों पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा है कि...

नवम्बर 3, 2024 1:17 अपराह्न

views 25

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने श्री डुमा बोको को बोत्‍सवाना का राष्ट्रपति निर्वाचित होने पर बधाई दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने श्री डुमा बोको को बोत्‍सवाना का राष्ट्रपति निर्वाचित होने पर बधाई दी है। उन्‍होंने अपने संदेश में कहा है कि वे भारत और बोत्सवाना के बीच संबंधों को और मजबूत करने के लिए उनके साथ घनिष्ठ सहयोग  से काम करने के लिए उत्सुक हैं।

नवम्बर 3, 2024 12:56 अपराह्न

views 26

मध्य गाजा में शरणार्थी शिविर पर इजरायली हमलों में कम से कम 42 फिलिस्तीनी मारे गए, 150 से अधिक घायल

मध्य गजा में नुसीरात शरणार्थी शिविर पर इजरायली विमान और तोपों से गोलाबारी में लगभग 42 फिलिस्तीनियों की मौत हो गई है और 150 से अधिक अन्य घायल हो गए हैं। फिलिस्तीनी सुरक्षा सूत्रों के अनुसार इन इलाकों पर इजरायली सेना शुक्रवार सुबह से विमान और तोपों से गोलीबारी कर रही थी।   गजा सरकार ने हमलों की न...

नवम्बर 3, 2024 12:33 अपराह्न

views 37

सीएम डॉ. मोहन यादव ने की घोषणा कहा- बूढ़ी और अपाहिज गायों की देखभाल कांजी हाऊस में नहीं गौ-शालाओं में होंगी

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश में बूढ़ी और अपाहिज गायों की देखभाल कांजी हाउस में नहीं गौ-शालाओं में की जाएगी। गोवर्धन पूजा पर कल भोपाल में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए  मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश के 51 हजार से अधिक ग्रामों में दूध का उत्पादन बढ़ाते हुए इस क्षेत्र मे...

नवम्बर 3, 2024 12:25 अपराह्न

views 48

उत्तर प्रदेश: 378 केंद्रों पर छात्रवृत्ति परीक्षा 10 नवंबर को

राष्ट्रीय आय और योग्यता आधारित छात्रवृत्ति योजना परीक्षा 2025-26, 10 नवम्बर को प्रदेश के 378 केन्द्रों पर सम्पन्न होगी। इसे लेकर परीक्षार्थियों को प्रवेश पत्र जारी कर दिये गये हैं। उत्तर प्रदेश परीक्षा नियामक प्राधिकारी सचिव अनिल भूषण चतुर्वेदी ने बताया कि परीक्षा में एक लाख 57 हजार तेरह परीक्षार्थी...

नवम्बर 3, 2024 12:17 अपराह्न

views 36

उत्तर प्रदेश: नवम्बर माह की शुरुआत के साथ ही मौसम के मिजाज में बदलाव

नवम्बर माह की शुरुआत के साथ ही मौसम के मिजाज में बदलाव दिखने लगा है। आज प्रदेश के विभिन्न जिलों में सुबह धुंध और हल्के कोहरे का असर देखा गया। मौसम विभाग का अनुमान है कि मध्य और पूर्वी उत्तर प्रदेश के जिलों के दिन में मौसम शुष्क रहेगा जबकि रातें ठंडी होंगी।

नवम्बर 3, 2024 12:16 अपराह्न

views 27

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भैया दूज और चित्रगुप्त जयंती के अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भैया दूज और चित्रगुप्त जयंती के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि भैया दूज का पर्व कर्तव्य, आत्मीयता, त्याग और सामाजिक एकता की भावना का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि भगवान चित्रगुप्त की जयंती हम सभी को अच्छे कर...

नवम्बर 3, 2024 12:14 अपराह्न

views 30

उत्तर प्रदेश में भगवान चित्रगुप्त की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई जा रही है

प्रदेश में आज भगवान चित्रगुप्त की जयंती को लेकर कायस्थ समाज की तरफ से पूजा की व्यापक तैयारी की गयी है। गोरखपुर के प्रसिद्ध चित्रगुप्त मंदिर सहित प्रदेश भर के भगवान चित्रगुप्त के मंदिरों में और कायस्थ परिवार के घरों में आज श्रद्धा और आस्था के साथ कलम और दवात की पूजा की जाएगी। गोरखपुर जनपद में चित्रगु...

नवम्बर 3, 2024 12:09 अपराह्न

views 18

पर्यावरण राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने राष्ट्रीय जैव विविधता कार्य नीति और योजना का शुभारंभ किया

पर्यावरण राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने कोलंबिया में पार्टियों के सम्मेलन की 16वीं बैठक में भारत की अद्यतन 'राष्ट्रीय जैव विविधता कार्य नीति और योजना' -एनबीएसएपी का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्‍होंने इसे अद्यतन करने में भारत के 'संपूर्ण सरकार' और 'संपूर्ण समाज' दृष्टिकोण पर प्रकाश डाला। इस योजना ...

नवम्बर 3, 2024 11:55 पूर्वाह्न

views 18

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में माओवादियों के हमले में दो पुलिस कांस्टेबल घायल

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में आज माओवादियों के हमले में दो पुलिस कांस्टेबल घायल हो गये। ये जगरगुंडा शहर के साप्ताहिक बाजार में ड्यूटी पर थे। इसी दौरान माओवादियों ने इन पर हमला किया। इलाके में तलाश के प्रयास बढ़ा दिए गए हैं।