नवम्बर 4, 2024 8:46 पूर्वाह्न

views 28

जम्‍मू-कश्‍मीर विधानसभा अध्‍यक्ष का चुनाव आज

जम्मू-कश्मीर विधानसभा में नए अध्यक्ष के चुनाव के लिए आज बैठक बुलाई गई है। नेशनल कांफ्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री अब्दुल रहीम राथर का नाम इस पद के लिए प्रस्तावित किया गया है। विधानसभा सचिवालय की ओर से जारी कामकाज की सूची के अनुसार सदन की बैठक सुबह 10 बजकर 30 मिनट पर होगी। अध्यक्ष का चुनाव कार्...

नवम्बर 4, 2024 7:29 पूर्वाह्न

views 37

भारत ने अमेरिका के कोलोराडो में अंडर-19 विश्व मुक्केबाजी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 स्वर्ण समेत 17 पदक जीते

भारत ने अमरीका के कोलरेडो में अंडर-19 विश्व मुक्केबाजी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया है। इस प्रतियोगिता के पुरुष और महिला वर्गों में भारतीय दल ने 4 स्वर्ण सहित 17 पदक जीते हैं। भारतीय दल में 9 पुरुष और 10 महिलाओं सहित 19 मुक्केबाज शामिल हैं जिनमें से 12 फाइनल तक पहुंच चुके हैं और हर महिला मुक...

नवम्बर 4, 2024 8:47 पूर्वाह्न

views 47

महाराष्‍ट्र विधानसभा चुनाव के लिए नाम वापसी का आज अंतिम दिन

महाराष्‍ट्र में विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्‍याशियों के नाम वापस लेने का आज अंतिम दिन है। राज्‍य में दो सौ 88 विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव के लिए 29 अक्तूबर तक 7 हजार 994 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किए थे। 30 अक्‍तूबर को हुई जांच के बाद 7073 प्रत्‍याशियों के नामांकन वैध पाए गए। महाराष्ट्र के मुख्य ...

नवम्बर 4, 2024 7:16 पूर्वाह्न

views 37

कनाडा के सांसद चंद्र आर्य ने ब्रैम्पटन में हिंदू सभा मंदिर पर खालिस्तान समर्थकों के हमले की निंदा की

कनाडा के सांसद चंद्र आर्य ने ब्रैम्पटन में हिंदू सभा मंदिर में हिंदू उपासकों पर खालिस्तान समर्थकों द्वारा हाल ही में किए गए हमले की निंदा की है। एक सोशल मीडिया पोस्ट में, श्री आर्य ने कहा कि  अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के नाम पर कनाडाई कानूनों का दुरुपयोग किया  जा रहा है, जिससे चरमपंथियों को शह मिल रह...

नवम्बर 4, 2024 6:03 पूर्वाह्न

views 56

मध्‍य प्रदेश सरकार ने जंगली जानवरों के हमले में मृतकों के परिजनों को मुआवजा 25 लाख रुपये किया

मध्‍य प्रदेश सरकार ने जंगली जानवरों के हमले में मृत व्‍यक्तियों के परिजनों के लिए मुआवजे की राशि 8 लाख रुपये से बढ़ाकर 25 लाख रुपये कर दी है। उमरिया जिले के बांधवगढ़ बाघ अभयारण्‍य के पास हाथी के हमले में दो व्‍यक्तियों की मृत्यु के एक दिन के बाद यह घोषणा की गई है। मुख्‍यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि उम...

नवम्बर 3, 2024 9:43 अपराह्न

views 22

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा-टीबी के मामलों में कमी भारत के समर्पित और अभिनव प्रयासों का परिणाम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कहा कि टीबी के मामलों में कमी भारत के समर्पित और अभिनव प्रयासों का परिणाम है। देश की प्रगति की सराहना करते हुए श्री मोदी ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि सामूहिक भावना के माध्यम से सरकार टीबी मुक्त भारत की दिशा में काम करती रहेगी। उन्होंने कहा कि सरकार टीबी मुक्त भारत ...

नवम्बर 3, 2024 9:41 अपराह्न

views 38

बिहार विधान सभा की चारों सीटों पर उप चुनाव के लिए प्रचार तेज

विधानसभा की चार सीटों तरारी, इमामगंज, बेलागंज और रामगढ़ पर उप चुनाव के लिए चुनाव प्रचार तेज हो गया है। चुनाव लड़ रहें विभिन्न उम्मीदवारों के समर्थन में उनके दल के नेता जोर-शोर से प्रचार कर रहे है। इस दौरान  राजनीतिक दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप जारी। एनडीए में घटक दलों की ओर से भाजपा, हिन्दुस्तानी आवाम...

नवम्बर 3, 2024 8:41 अपराह्न

views 37

लखनऊ के रिवर फ्रंट पार्क में 9 नवम्बर से गोमती पुस्तक मेला शुरू

लखनऊ के रिवर फ्रंट पार्क में नौ नवम्बर से गोमती पुस्तक मेला शुरू   लखनऊ के रिवर फ्रंट पार्क में नौ नवम्बर से गोमती पुस्तक मेला शुरू होगा।    नौ दिवसीय पुस्तक मेला 17 नवम्बर तक चलेगा। भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय और नेशनल बुक ट्रस्ट की ओर से इस पुस्तक मेले का आयोजन किया जा रहा है।  

नवम्बर 3, 2024 8:40 अपराह्न

views 28

गोवंशीय पशुओं के नस्ल सुधार एवं दुग्ध उत्पादकता में वृद्धि के लिए नन्दिनी कृषक योजना के तहत कुशीनगर में चार इकाइयां स्थापित की जाएगी

गोवंशीय पशुओं के नस्ल सुधार एवं दुग्ध उत्पादकता में वृद्धि के लिए नन्दिनी कृषक योजना के तहत कुशीनगर जिले में चार इकाइयां स्थापित की जाएगी  । प्रत्येक इकाई की स्थापना पर लगभग 23 लाख 60 हजार रूपये की लागत आयेगी। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ रवींद्र प्रसाद ने बताया कि परियोजना के मानकों को पूर्ण करने पर...

नवम्बर 3, 2024 8:38 अपराह्न

views 26

वाराणसी में शिवाला स्थित चेत सिंह किला परिसर में तीन दिवसीय आध्यात्मिक समागम शुरू

वाराणसी में शिवाला स्थित चेत सिंह किला परिसर में आज से तीन दिवसीय आध्यात्मिक समागम की शुरुआत हुई। दक्षिण भारतीय पीठ विशाखा शारदा पीठम की ओर से आयोजित आध्यात्मिक समागम में सुबह गंगा स्नान, विश्वनाथ मानस दीक्षा धारण के बाद यज्ञ का संकल्प लिया गया।   इसके बाद समागम में महारुद्र सहित शतचंडी यज्ञ,  चारों...