अप्रैल 14, 2025 12:27 अपराह्न

views 50

राष्ट्र आज डॉ. भीमराव आंबेडकर को उनकी 134वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा है

राष्ट्र आज भारतीय संविधान के निर्माता डॉक्‍टर भीमराव आंबेडकर की 134वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा है। इस अवसर पर देशभर में कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।   राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, उपराष्‍ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी, लोकसभा अध्‍यक्ष ओम बिरला, राज्‍यसभा के उपस...

अप्रैल 14, 2025 12:30 अपराह्न

views 31

दक्षिणी फिजी में आज सुबह 6.3 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए

फिजी द्वीपों के दक्षिण में आज तड़के 6.3 रिक्टर पैमाने की तीव्रता के भूंकप के झटके महसूस किए गए। राष्‍ट्रीय भूकंप विज्ञान केन्‍द्र के अनुसार भूकंप का केन्‍द्र दस किलोमीटर जमीन की गहराई में था।   अभी तक सूनामी की कोई चेतावनी जारी नही की गई है। ब्‍यौरे की प्रतीक्षा है।

अप्रैल 14, 2025 12:20 अपराह्न

views 32

बांग्‍ला नववर्ष पहला बैशाख बांग्‍लादेश में पारम्‍परिक उत्‍साह और उल्‍लास के साथ मनाया जा रहा है

बांग्‍ला नववर्ष पहला बैशाख बांग्‍लादेश में पारम्‍परिक उत्‍साह और उल्‍लास के साथ मनाया जा रहा है। दिन की शुरूआत ढाका के ऐतिहासिक रमना पार्क के बटमूल में सांस्‍कृतिक समूह छायानट के भव्‍य प्रदर्शन के साथ हुई। इस कार्यक्रम में अभ्‍यास की निरंतरता के रूप में शास्‍त्रीय संगीत, रविन्‍द्र संगीत और कविता पाठ...

अप्रैल 14, 2025 12:11 अपराह्न

views 27

सूडान में अस्थायी शिविरों पर हमले में 200 से अधिक लोगों के मारे जाने की खबर

सूडान के शहर एल फशर के पास अस्थायी शिविरों पर अर्धसैनिक बलों के हमलों में 200 से अधिक लोगों की मौत हो गई है। एल फशर  सूडान की सेना के नियंत्रण वाला एक प्रमुख शहर है।   संयुक्त राष्ट्र ने कहा है कि दो बड़े अस्थायी शिविरों में हत्याएँ जारी हैं। मृतकों में रिलीफ इंटरनेशनल के पूरे मेडिकल कर्मी शामि...

अप्रैल 14, 2025 10:56 पूर्वाह्न

views 30

श्री मचैल माता मंदिर को बैसाखी के पावन अवसर पर तीर्थयात्रियों के लिए फिर से खोला गया

जम्मू-कश्मीर में किश्तवाड़ जिले के श्री मचैल माता मंदिर को कल बैसाखी के पावन अवसर पर तीर्थयात्रियों के लिए फिर से खोल दिया गया। इसके साथ ही, श्री मचैल माता मंदिर की वार्षिक यात्रा शुरु हो गई है। मंडलायुक्त ने कल इस धार्मिक यात्रा के सुचारू एवं सुरक्षित संचालन के लिए किए जा रहे प्रबंधों की व्यापक समी...

अप्रैल 14, 2025 10:54 पूर्वाह्न

views 30

आईएएस अधिकारी पार्थ घोष का आज सुबह निधन हो गया, वे पीलिया और कुछ अन्य बीमारियों से पीड़ित थे

भारतीय सूचना सेवा के अधिकारी पार्थ घोष का आज सुबह निधन हो गया। वे पिछले कुछ दिनों से पीलिया और कुछ अन्य बीमारियों से पीड़ित थे। उन्होंने पीआईबी, आकाशवाणी और दूरदर्शन केन्‍द्र  कोलकाता, सीबीसी में अपनी सेवाएं दी थीं। वे पिछले दिसंबर में सेवानिवृत्त हुए थे।

अप्रैल 14, 2025 11:00 पूर्वाह्न

views 27

भगोड़े हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी को बेल्जियम पुलिस ने गिरफ्तार किया

भगोड़े हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी को बेल्जियम पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी पंजाब नेशनल बैंक ऋण धोखाधड़ी मामले में हुई है। 65 वर्षीय चोकसी को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो-सीबीआई के अनुरोध और मुंबई की एक अदालत के दो गिरफ्तारी वारंट के आधार पर गिरफ्तार किया गया है।    पंजाब नेशनल बैंक में ...

अप्रैल 14, 2025 9:18 पूर्वाह्न

views 19

राजस्व सतर्कता निदेशालय ने मिजोरम के बाहरी इलाके में 52 किलो से अधिक नशीले पदार्थ जब्त किए

राजस्व सतर्कता निदेशालय ने मिजोरम के बाहरी इलाके में 52 किलो से अधिक नशीले पदार्थ जब्त किए हैं। इनकी कीमत 52 करोड़ रुपये से अधिक है। इस सिलसिले में शामिल दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। परीक्षण से पता चला है कि जब्त मादक प्रदार्थ में मेथम-फेटामाइन की गोलियां है। शुरुआती जांच के मुताबिक, इसे म्यांम...

अप्रैल 14, 2025 12:16 अपराह्न

views 27

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डॉ. भीमराव आम्बेडकर को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने डॉ भीमराव आंबेडकर की जयंती पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। एक सोशल मीडिया पोस्‍ट पर राष्‍ट्रपति ने कहा कि अपने प्रेरणादायक जीवन में बाबा साहेब ने चरम कठिनाईयों का सामना करने के बावजूद उन्‍होंने अपनी एक विशिष्‍ट पहचान बनाई और अपनी असाधारण उपलब्धियों से दुनिया में सम्...

अप्रैल 14, 2025 9:06 पूर्वाह्न

views 26

अमरीका अगले दो महीने में औषधि उत्पादों पर शुल्‍क में वृद्धि करेगा

अमरीका अगले दो महीने में औषधि उत्पादों पर शुल्‍क में वृद्धि करेगा। इनमें चीन से आयात किए जाने वाले उत्पाद खासतौर से शामिल होंगे। अमरीका के वाणिज्य मंत्री हॉवर्ड लुटनिक ने एक बातचीत में कहा कि अमरीका अपनी दवा और सेमीकंडक्टर जैसी बुनियादी ज़रूरतों के लिए चीन पर निर्भर नहीं रह सकता और इनका उत्‍पादन अमर...