जुलाई 17, 2025 7:24 अपराह्न

views 30

रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने आज नई दिल्ली में एवरेस्ट पर्वत और किलिमंजारो पर्वतारोहण अभियानों को औपचारिक रूप से रवाना किया

रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने आज नई दिल्ली में एवरेस्ट पर्वत और किलिमंजारो पर्वतारोहण अभियानों को औपचारिक रूप से रवाना किया। एवरेस्ट का यह अभियान नेहरू पर्वतारोहण संस्थान उत्तरकाशी के साठ गौरवशाली वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया था। इसका आयोजन हिमालयन पर्वतारोहण संस्थान, दार्जिलिंग औ...

जुलाई 17, 2025 6:49 अपराह्न

views 22

दिल्ली में मौसम विभाग ने जताई बारिश होने की संभावना

राजधानी दिल्ली में आज मौसम सामन्‍य रहा। मौसम विभाग के अनुसार आज का अधिकतम तापमान 32 दशमलव आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 27 दशमलव तीन डिग्री सेल्सियस रहा।   मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे के दौरान राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र में सामान्‍य तौर पर बादल छाए रहने और बारिश होने क...

जुलाई 17, 2025 6:21 अपराह्न

views 37

दिल्ली के शिक्षा मंत्री आशीष सूद के आरोप, ‘आप’ की सरकार में खरीदे गए नियमों के विरूद्ध महंगे फ़ोन

दिल्ली के शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने पिछली सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा है कि आम आदमी पार्टी के नेताओं ने अपने कार्यकाल में नियमों के विरूद्ध जाकर महंगे मोबाइल फोन खऱीदे थे। श्री सूद ने आज एक प्रेसवार्ता के दौरान मोबाइल खऱीदने से संबंधित दस्तावेजों को सार्वजनिक करते हुए ये आरोप लगाये।    श्री सूद ने क...

जुलाई 17, 2025 6:01 अपराह्न

views 42

ब्रिटेन के वैज्ञानिकों ने इन विट्रो फर्टिलाइजेशन-आईवीएफ तकनीक का उपयोग करके आठ बच्चों को जन्म देने की उल्‍लेखनीय सफलता प्राप्‍त की है

ब्रिटेन के वैज्ञानिकों ने इन विट्रो फर्टिलाइजेशन-आईवीएफ तकनीक का उपयोग करके आठ बच्चों को जन्म देने की उल्‍लेखनीय सफलता प्राप्‍त की है। वैज्ञानिकों ने इन बच्‍चों को आनुवंशिक माइटोकॉन्ड्रियल रोग से भी बचाया है। इन शिशुओं में चार लड़कियां और चार लड़के हैं। ब्रिटेन के न्यूकैसल विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओ...

जुलाई 17, 2025 5:59 अपराह्न

views 45

नई दिल्ली नगरपालिका परिषद को सुपर स्वच्छ लीग सिटी अवार्ड से किया गया सम्मानित

नई दिल्ली नगरपालिका परिषद -एनडीएमसी को स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 के अंतर्गत सबसे स्वच्छ शहर के रूप में सुपर स्वच्छ लीग सिटी अवार्ड से सम्मानित किया गया। एन.डी.एम.सी. को यह सम्मान आज राजधानी के विज्ञान भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और आवासन एवं शहरी कार्य मामलों के मंत्री मनोहर लाल ने संयुक्त रूप ...

जुलाई 17, 2025 5:52 अपराह्न

views 39

श्री माता वैष्णो देवी कटरा के बीच नई रेल लाइन के लिए सर्वेक्षण को अनुमति

रेल मंत्रालय ने जम्मू और श्री माता वैष्णो देवी कटरा के बीच 77 किलोमीटर से अधिक लंबी दूरी की एक अतिरिक्त नई रेल लाइन के लिए जगह का सर्वेक्षण करने को स्‍वीकृति दे दी है। यह पहल भारतीय रेलवे की अपने नेटवर्क के विस्तार और बेहतर परिवहन तथा पर्यटन पहुंच के माध्यम से क्षेत्रीय विकास को बढ़ावा देने की प्रति...

जुलाई 17, 2025 5:45 अपराह्न

views 40

बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी-बीएनपी ने अंतरिम सरकार पर बढ़ती अराजकता को नियंत्रित करने में विफल रहने का आरोप लगाया है

बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी-बीएनपी ने अंतरिम सरकार पर बढ़ती अराजकता को नियंत्रित करने में विफल रहने का आरोप लगाया है। स्थायी समिति की बैठक के बाद पार्टी ने बढ़ती हत्याओं, लूटपाट और जबरन वसूली को सरकार की निष्क्रियता का सबूत बताया। पार्टी ने कल गोपालगंज में नेशनल सिटिजन पार्टी की रैली के दौरान चार लो...

जुलाई 17, 2025 5:41 अपराह्न

views 48

भारत चावल उत्पादन में आत्मनिर्भर हो गया है- केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कृषि विश्वविद्यालयों और अनुसंधान संस्थानों से प्रधानमंत्री कृषि धन-धान्य योजना के तहत कृषि उत्पादकता बढ़ाने में योगदान देने की अपील की है। बिहार के समस्तीपुर के पूसा स्थित डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के चौथे दीक्षांत समारोह को संबोधित करत...

जुलाई 17, 2025 5:39 अपराह्न

views 34

राष्ट्रीय अन्‍वेषण अभिकरण ने प्रतिबंधित उल्फा इंडिपेंडेंट उग्रवादी समूह द्वारा लगाए गए आईईडी के सिलसिले में दो और लोगों को गिरफ्तार किया है

राष्ट्रीय अन्‍वेषण अभिकरण ने प्रतिबंधित उल्फा इंडिपेंडेंट उग्रवादी समूह द्वारा लगाए गए एक इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस-आईईडी की बरामदगी के सिलसिले में दो और लोगों को गिरफ्तार किया है। अभिकरण ने कहा कि यह उपकरण गुवाहाटी के दिसपुर में मिला था। यह पिछले वर्ष स्वतंत्रता दिवस पर असम में कई विस्फोट कर...

जुलाई 17, 2025 5:37 अपराह्न

views 46

विदेश मंत्रालय ने कहा कि यमन में निमिषा प्रिया का मामला संवेदनशील है

विदेश मंत्रालय ने कहा कि यमन में निमिषा प्रिया का मामला एक संवेदनशील है। भारत सरकार इस मामले में हर संभव सहायता प्रदान कर रही है। नई दिल्ली में आज मंत्रालय के प्रवक्‍ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि भारत सरकार ने परिवार की सहायता के लिए एक वकील भी नियुक्त किया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने नियमित रूप से का...