जुलाई 18, 2025 12:27 अपराह्न

views 33

तेलंगाना के भद्राद्रि कोठागुडम जिले को मिला प्रतिष्ठित ओपन-सोर्स जीआईएस कोहोर्ट पुरस्कार

तेलंगाना के भद्राद्रि कोठागुडम जिले को सार्वजनिक जीवन में भौगोलिक सूचना प्रणाली-जीआईएस के कुशल उपयोग के लिए प्रतिष्ठित ओपन-सोर्स जीआईएस कोहोर्ट पुरस्कार मिला है। जिलाधिकारी जितेश वी. पाटिल ने कल मुंबई में आयोजित एक कार्यक्रम में यह पुरस्कार प्राप्त किया।     भद्राद्रि कोठागुडम जिले को गोदा...

जुलाई 18, 2025 10:20 पूर्वाह्न

views 28

जम्मू-कश्मीर: श्री अमरनाथ जी यात्रा आज से फिर हुई शुरू

जम्मू-कश्मीर में श्री अमरनाथ जी यात्रा आज से फिर शुरू हो गई है। यात्रा को कल कश्मीर और जम्मू क्षेत्रों के अधिकांश हिस्सों में खराब मौसम के कारण अस्थायी रूप से रोक दिया गया था। मौसम में सुधार को देखते हुए आज सुबह जम्मू के भगवती नगर आधार-शिविर से 17वें जत्थे को रवाना होने की अनुमति दी गई। इस जत्थे में...

जुलाई 18, 2025 10:16 पूर्वाह्न

views 24

पाकिस्तान में बारिश के कारण पिछले 48 घंटे में कम से कम 63 लोग मारे गए , 290 लोग घायल

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में बुधवार से जारी बारिश के कारण पिछले 48 घंटे में कम से कम 63 लोग मारे गए हैं और 290 लोग घायल हुए हैं। ज़्यादातर मौतें इमारतों के ढहने से हुई हैं। राजधानी इस्लामाबाद के पास रावलपिंडी शहर में आज सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है ताकि लोग घरों में ही रहें।     उफनत...

जुलाई 18, 2025 10:09 पूर्वाह्न

views 28

भारतीय नौसेना विशाखापत्तनम में अपने पहले स्वदेशी डाइविंग सहायक पोत आईएनएस निस्तार का करेगी जलावतरण

भारतीय नौसेना आज विशाखापत्तनम में अपने पहले स्वदेशी डाइविंग सहायक पोत आईएनएस निस्तार का जलावतरण करेगी। इस पोत का निर्माण विशाखापत्तनम में हिंदुस्तान शिपयार्ड लिमिटेड ने किया है। अत्याधुनिक प्रणालियों से लैस यह पोत गहरे समुद्र में गोताखोरी और संकटग्रस्त पनडुब्बियों के लिए बचाव अभियान में उपयोगी साबित...

जुलाई 18, 2025 9:13 पूर्वाह्न

views 30

ऑस्ट्रिया के मशहूर बेस जम्‍पर और स्‍काईडाइवर फेलिक्‍स बॉमगार्टनर का कल इटली में पैराग्‍लाईडिंग दुर्घटना में निधन

समताप मंडल से छलांग लगाकर रिकार्ड बनाने वाले ऑस्ट्रिया के मशहूर बेस जम्‍पर और स्‍काईडाइवर फेलिक्‍स बॉमगार्टनर का कल इटली में पैराग्‍लाईडिंग दुर्घटना में निधन हो गया। वे 56 वर्ष के थे। बॉमगार्टनर तटीय शहर पोर्टो सैंट-एलपीडियो में पैराग्‍लाईडर पर नियंत्रण खो बैठे और एक होटल के स्‍वीमिंग पूल में जा गिर...

जुलाई 18, 2025 9:09 पूर्वाह्न

views 24

अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को वीनस इनसफिशिएंसी नाम की बीमारी

अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प में वीनस इनसफिशिएंसी बीमारी का पता चला है। खासकर 70 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों में होने वाली इस बीमारी में, पैर से हृदय तक खून का बहाव सामान्य नहीं रहता और खून पैर में जमा हो जाता है। हाल की कुछ तस्वीरों में, श्री ट्रम्प के पैरों में सूजन देखी गई थी।

जुलाई 18, 2025 9:08 पूर्वाह्न

views 32

पोलाक इमरे और वर्गा जानोस मेमोरियल कुश्ती टूर्नामेंट में भारत के सुजीत कल्कल ने जीता स्वर्ण पदक

हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट में, पोलाक इमरे और वर्गा जानोस मेमोरियल कुश्ती टूर्नामेंट में, भारत के सुजीत कल्कल ने स्वर्ण पदक जीत लिया है। उन्होंने यह पदक 65 किलोग्राम पुरुष फ्रीस्टाइल वर्ग में जीता। सुजीत ने फाइनल में, चार बार के यूरोपीय पदक विजेता अज़रबैजान के अली रहीमज़ादे को हराया।        यह इस वर...

जुलाई 18, 2025 9:02 पूर्वाह्न

views 40

अमरीका ने पहलगाम हमले के लिए जिम्मेदार द रेजिस्टेंस फ्रंट को घोषित किया आतंकवादी संगठन

अमरीका ने द रेजिस्टेंस फ्रंट-टीआरएफ को आतंकवादी संगठन घोषित कर दिया है। यह संगठन 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले में शामिल था।  अमरीका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा कि टीआरएफ को  विदेशी आतंकवादी संगठन घोषित करना अमरीकी राष्ट्रीय सुरक्षा हितों की रक्षा और आतंकवाद से स...

जुलाई 18, 2025 8:56 पूर्वाह्न

views 26

बचावकारी और उपचारी दोनों तरह की स्वास्थ्य सेवाएं देने के समग्र दृष्टिकोण से काम कर रही है सरकार: जेपी नड्डा

स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने कहा है कि सरकार बचावकारी और उपचारी- दोनों तरह की स्वास्थ्य सेवाएं देने के समग्र दृष्टिकोण से काम कर रही है। कल नई दिल्ली में एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि एक लाख 77 हजार आयुष्मान आरोग्य मंदिरों का निर्माण किया गया है जो दूरदराज के इलाकों में भ...

जुलाई 18, 2025 8:52 पूर्वाह्न

views 71

भारत ने कम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल पृथ्वी-2 और अग्नि-1 का सफल परीक्षण किया

भारत ने परमाणु हथियार ले जा सकने वाली कम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल पृथ्वी-2 और अग्नि-1 का सफल परीक्षण किया है। यह परीक्षण ओडिशा के चांदीपुर से किया गया। बुधवार को आकाश प्राइम मिसाइल का भी सफल परीक्षण किया गया था जिसे लद्दाख में साढे़ चार हजार मीटर से अधिक की ऊंचाई से भी प्रयोग किया जा सकता है।     &n...