सितम्बर 1, 2023 7:36 अपराह्न

views 66

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में गुरु घासीदास विश्वविद्यालय के दसवें दीक्षांत समारोह में शामिल हुई

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में गुरु घासीदास विश्वविद्यालय के दसवें दीक्षांत समारोह में शामिल हुई। उन्होंने युवाओं का आह्वान किया कि, चंद्रयान मिशन की तरह ही जीवन को भी देखें और कठिनाइयों का डटकर मुकाबला करें, इससे सफलता जरूर मिलेगी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति ने ...

सितम्बर 1, 2023 7:32 अपराह्न

views 55

भारतीय सूचना सेवा के वरिष्ठ अधिकारी मनीष देसाई ने पत्र सूचना कार्यालय के प्रधान महानिदेशक के रूप में कार्यभार ग्रहण किया

भारतीय सूचना सेवा के उन्नीस सौ नवासी  बैच के वरिष्ठ अधिकारी मनीष देसाई ने पत्र सूचना कार्यालय के प्रधान महानिदेशक के रूप में कार्यभार ग्रहण किया। इससे पहले वे केंद्रीय संचार ब्यूरो के प्रधान महानिदेशक थे।

सितम्बर 1, 2023 7:31 अपराह्न

views 65

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज छत्तीसगढ़ के ऐतिहासिक और धार्मिक नगरी रतनपुर स्थित आदिशक्ति माँ महामाया देवी मंदिर पहुंची

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज छत्तीसगढ़ के ऐतिहासिक और धार्मिक नगरी रतनपुर स्थित आदिशक्ति माँ महामाया देवी मंदिर पहुंची। यहां उन्होंने पूजा-अर्चना कर देशवासियों की सुख-समृद्धि और प्रगति की कामना की। नई दिल्ली लौटने से पहले राष्ट्रपति ने आज शाम राजभवन रायपुर में विशेष संरक्षित जनजातीय समुदायों के लोगों...

सितम्बर 1, 2023 7:27 अपराह्न

views 35

इस वर्ष अगस्‍त में सकल माल और सेवा कर-जी एस टी राजस्‍व संग्रह एक लाख 59 हजार 69 करोड़ रूपये का रहा

इस वर्ष अगस्‍त में सकल माल और सेवा कर-जी एस टी राजस्‍व संग्रह एक लाख 59 हजार 69 करोड़ रूपये का हुआ है। इसमें 28 हजार तीन सौ 28 करोड़ रूपये का केन्‍द्रीय माल और सेवा कर-सी जी एस टी, 35 हजार 794 करोड़ रूपये का राज्‍य वस्‍तु और सेवा कर-एसजीएसटी  तथा 83 हजार दो सौ 51 करोड़ रूपये का समेकित...

सितम्बर 1, 2023 7:27 अपराह्न

views 45

चीन में आयोजित होने वाले 19वें एशियन गेम्स के लिए अट्ठारह सदस्यीय भारतीय महिला हॉकी टीम की घोषणा कर दी गयी

तेइस सितंबर से आठ अक्टूबर तक चीन में आयोजित होने वाले 19वें एशियन गेम्स के लिए अट्ठारह सदस्यीय भारतीय महिला हॉकी टीम की घोषणा कर दी गयी है। इनमें झारखंड की तीन खिलाड़ियों निक्की प्रधान, सलीमा टेटे और संगीता कुमारी का भी चयन किया गया है। तीनों ही खिलाड़ी भारतीय टीम के नियमित सदस्य हैं। हॉकी इंडिया के म...

सितम्बर 1, 2023 7:19 अपराह्न

views 40

अंतरराष्ट्रीय दशहरा की जिला स्तरीय कमेटी के उपाध्यक्ष आशुतोष गर्ग ने दशहरा उत्सव 2023 की तैयारियों को लेकर समीक्षा की

अंतरराष्ट्रीय दशहरा की जिला स्तरीय कमेटी की बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त एवं कमेटी के उपाध्यक्ष ने आज अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव 2023 की तैयारियों को लेकर समीक्षा की। उन्होने कहा कि स्टाल के लिए प्लॉट आबंटन सितंबर पहले हफ्ते में होगा इसके लिए आवश्यक तैयारियां की जा चुकी हैं। तंबोला को रथ ...

सितम्बर 1, 2023 7:05 अपराह्न

views 8

ब्रिटेन-भारत मुक्‍त व्‍यापार समझौते के लिए बारहवें दौर की बातचीत 8 से 31 अगस्‍त तक हुई

  ब्रिटेन-भारत मुक्‍त व्‍यापार समझौते के लिए बारहवें दौर की बातचीत 8 से 31 अगस्‍त तक हुई। हाइब्रिड तरीके से आयोजित इस बैठक में ब्रिटेन के कई अधिकारी दिल्ली आए और अन्य ने इसमें वर्चुअली भाग लिया। भारत ने 24 और 25 अगस्त को जयपुर में जी-20 व्यापार और निवेश मंत्रिस्तरीय बैठ...

सितम्बर 1, 2023 6:57 अपराह्न

views 32

दिल्ली पुलिस ने इस महीने की 9 और 10 तारीख को होने वाले जी20 शिखर सम्मेलन के लिए सुरक्षा व्‍यवस्‍था कड़ी कर दी है

  दिल्ली पुलिस ने इस महीने की 9 और 10 तारीख को होने वाले जी20 शिखर सम्मेलन के लिए सुरक्षा व्‍यवस्‍था कडी कर दी है। नई दिल्ली में पत्रकारों से बातचीत में विशेष पुलिस आयुक्त मधुप कुमार तिवारी ने बताया कि व्यवस्था में हवाई अड्डे की सुरक्षा, कारकेड प्रबंधन, क...

सितम्बर 1, 2023 5:49 अपराह्न

views 76

राज्य सभा सदस्य अनिल बलूनी ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव से मुलाकात की

राज्य सभा सदस्य अनिल बलूनी ने आज केंद्रीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने केंद्रीय मंत्री से विभिन्न विषयों पर चर्चा की। श्री बलूनी ने रेलमंत्री से कोटद्वार से दिल्ली के बीच रात्रि रेल सेवा को और सुगम करने के साथ ही देहरादून-लखनऊ के बीच वंदे भारत जैसी सुविधा प्रदान करने की ...

सितम्बर 1, 2023 5:48 अपराह्न

views 69

एक देश एक चुनाव के लिए बनाई कमेटी देश हित में एक अच्छा प्रयास: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट

भारतीय जनता पार्टी ने केंद्र सरकार द्वारा एक देश एक चुनाव के लिए बनाई कमेटी का स्वागत करते हुए इसे देशहित में एक अच्छा प्रयास बताया है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि भाजपा पहले से ही देश में एक साथ लोकसभा और विधानसभा चुनावों के पक्ष में रही है। उन्होंने कहा कि अलग-अलग चुनाव होने से विक...