गोवा के पणजी में 56वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में सितारों की चमक बरकरार है। फिल्म महोत्सव के तीसरे दिन भी फिल्म स्क्रीनिंग और मास्टर क्लासेस से लेकर उभरते फिल्मी सितारों के साथ विशेष बातचीत तक, सिनेप्रेमियों का मनोरंजन जारी है।
56वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के अंतर्गत केंद्रीय संचार ब्यूरो देश भर के 16 राज्यों की लोक कला प्रस्तुतियाँ इफ्फी स्थल पर लेकर आया है। लोक कलाकार प्रदर्शन क्षेत्र में अपने पारंपरिक नृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ प्रस्तुत कर रहे हैं। इसमें दर्शकों को देश की समृद्ध और विविध विरासत की झलक मिल रही है।
आज हिमाचल प्रदेश, तमिलनाडु और जम्मू-कश्मीर के कलाकारों ने रंगारंग और ऊर्जावान लोक नृत्य प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।