सितम्बर 19, 2024 5:03 अपराह्न

printer

25 सितम्बर को पुलिस थाना परवाणु में हल्के वाहनों की नीलामी की जाएगी

पुलिस विभाग सोलन 25 सितम्बर, 2024 को पुलिस थाना परवाणु में हल्के वाहनों की नीलामी की जाएगी। यह जानकारी पुलिस अधीक्षक सोलन गौरव सिंह ने दी।

उन्होंने कहा कि नीलामी उप पुलिस अधीक्षक परवाणु की अध्यक्षता में गठित नीलामी समिति की देखरेख में प्रातः 11.00 बजे पुलिस थाना परवाणु में आरम्भ होगी। नीलामी होने वाले हल्के वाहन पुलिस थाना परवाणु में देखे जा सकते हैं। इसके लिए उप पुलिस अधीक्षक परवाणु की अनुमति प्राप्त करनी होगी।

बोलीकर्ता को बोली आरम्भ होने से पूर्व पुलिस थाना परवाणु में धरोहर राशि के रूप में 10 हजार रुपए की राशि जमा करवानी होगी। अधिक जानकारी के लिए पुलिस थाना परवाणु में सम्पर्क किया जा सकता है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला