जुलाई 20, 2024 5:36 अपराह्न

printer

22 जुलाई से शुरु हो रहे विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेले के मद्देनजर रांची से भागलपुर के लिए कल से स्पेशल ट्रेन चलेगी।

22 जुलाई से शुरु हो रहे विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेले के मद्देनजर रांची से भागलपुर के लिए कल से स्पेशल ट्रेन चलेगी। यह ट्रेन रांची से सप्ताह में दो दिन रविवार और मंगलवार को चलेगी जबकि भागलपुर से सोमवार और बुधवार को रांची के लिए प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन रांची से रात नौ बजकर पैंतीस मिनट पर रवाना होगी और मुरी, बरकाकाना, हजारीबाग और कोडरमा के रास्ते भागलपुर पहुंचेगी। रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने इस ट्रेन का परिचालन शुरु होने पर प्रसन्नता व्यक्त की है। उन्होंने कहा है कि अपने क्षेत्र में रेल सुविधाओं का विस्तार उनकी प्राथमिकता है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला