जनवरी 1, 2025 2:29 अपराह्न

views 43

कैदियों की हुई तपेदिक की जांच

टीवी मुक्त भारत अभियान के तहत चमोली जिले के जिला कारागार पुरसाडी में 40 कैदियों में तपेदिक रोग की जांच की गई। तपेदिक रोग जांच के तहत कैदियों का पोर्टेबल एक्स-रे मशीन के माध्यम उनके चेस्ट का एक्स-रे किया गया। इनमें से 21 संभावित मरीजों के बलगम का सैंपल लेकर सीबी नॉट टेस्ट के लिए भेजे गए।

जनवरी 1, 2025 2:29 अपराह्न

views 49

राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के लिए चयन

चमोली के ज्योतिर्मठ सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की छात्रा प्रिंसी पांडे और पौड़ी के राजकीय इंटर कालेज देवराजखाल की छात्रा सोहानी डंडरियाल का राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के लिए चयन हुआ है। इस प्रतियोगिता का आयोजन 3 जनवरी से 6 जनवरी तक भोपाल मध्य प्रदेश में होगा। प्रतियोगिता में देश भर के प्रतिभ...

जनवरी 1, 2025 2:28 अपराह्न

views 49

वर्ष 2025 के लिए सार्वजनिक अवकाश का कैलेंडर जारी

प्रदेश सरकार ने वर्ष 2025 के लिए सार्वजनिक अवकाश का कैलेंडर जारी कर दिया है। सचिव सामान्य प्रशासन विनोद कुमार सुमन की ओर से जारी कैलेंडर में कुल 25 सार्वजनिक अवकाश घोषित किए गये हैं। उत्तराखंड के हरेला, ईगास-बग्वाल पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा। हरेला का अवकाश 16 जुलाई और ईगास-बग्वाल का अवकाश एक नवंबर को...

जनवरी 1, 2025 2:28 अपराह्न

views 77

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कल से

प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कल से शुरू होंगे। भर्ती लिए 18 और 23 दिसंबर को शासनादेश जारी किया गया था। अभ्यर्थी कल से 31 जनवरी शाम पांच बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकता है।

जनवरी 1, 2025 2:27 अपराह्न

views 33

‘जंगल बचाओ, जीवन बचाओ’ विषय पर दीवार लेखन का आयोजन

पौड़ी जिले के यमकेश्वर विकासखंड के राजकीय इंटर कॉलेज दिउली में ‘जंगल बचाओ, जीवन बचाओ’ विषय पर दीवार लेखन का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और वनों को आग से होने वाले दुष्प्रभावों, जलवायु परिवर्तन और प्रकृति को संरक्षित करने के लिए संदेश दिया। इस दौरान शिक्षकों ने व...

जनवरी 1, 2025 2:26 अपराह्न

views 52

प्रदेश में अगले दो-तीन दिन तक मौसम के शुष्क रहने का अनुमान

प्रदेश में अगले दो-तीन दिन तक मौसम शुष्क रहेगा। इस दौरान हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर, देहरादून, नैनीताल और पौड़ी जिलों के मैदानी इलाकों में हल्का सा मध्यम कोहरा छाए रहने की संभावना है। देहरादून के मौसम वैज्ञानिक रोहित थपलियाल ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण 5 से 6 जनवरी के बीच पर्वतीय क्षेत्र में बर्फब...

जनवरी 1, 2025 2:21 अपराह्न

views 73

पंजाब: लोगों को सुगम स्‍वास्‍थ्‍य सेवा सुनिश्चित करने के लिए सरकार ने एंड्राइड मोबाइल ऐप जारी किया

पंजाब में लोगों को सुगम स्‍वास्‍थ्‍य सेवा सुनिश्चित करने के लिए सरकार ने एंड्राइड मोबाइल ऐप जारी किया है। इसका नाम स्‍टेट हैल्‍थ एजेंसी पंजाब रखा गया है।   इस डिजिटल प्‍लेटफार्म के उपयोग से लोग अपने मोबाइल फोन पर आयुष्‍मान भारत मुख्यमंत्री सेहत बीमा योजना के लिए पात्रता की जांच आसानी से कर सकते...

जनवरी 1, 2025 2:19 अपराह्न

views 42

एक वर्ष पहले गिरफ्तार किये गए बीस मछुआरों को श्रीलंका ने रिहा किया

श्रीलंका की नौसेना द्वारा एक वर्ष पहले गिरफ्तार किये गए बीस मछुआरों को आज रिहा कर दिया गया है। ये मछुआरे कोलम्‍बो से एक विमान से चेन्‍नई हवाई अड्डे पर उतरे, जहां उनका स्‍वागत अधिकारियों ने किया। इन मछुआरों की रिहाई केन्‍द्र और राज्‍य सरकारों के हस्‍तक्षेप के बाद हुई है। श्रीलंका के राष्‍ट्रपति की हा...

जनवरी 1, 2025 2:16 अपराह्न

views 27

नव वर्ष पर अनेक भक्‍तों ने अमृतसर में श्री ह‍रमिंदर साहिब के किए दर्शन, राष्‍ट्र की समृद्धि के लिए की प्रार्थना

नव वर्ष के अवसर पर देश-विदेश के अनेक भक्‍तों ने अमृतसर में श्री ह‍रमिंदर साहिब के दर्शन किए और अपने तथा राष्‍ट्र की समृद्धि के लिए प्रार्थना की। कंपकंपाती सर्दी के बीच बड़ी संख्‍या में श्रृद्धालु देर रात से ही स्‍वर्ण मंदिर पहुंच रहे हैं। पवित्र सरोवर में दुबकी लगाने के बाद श्रृद्धालु घंटों कतारों म...

जनवरी 1, 2025 2:12 अपराह्न

views 76

रक्षा क्षेत्र में मौजूदा और भावी सुधारों को प्रोत्‍साहन देने के लिए रक्षा मंत्रालय ने 2025 को सुधारों का वर्ष घोषित किया

रक्षा मंत्रालय ने रक्षा क्षेत्र में मौजूदा और भावी सुधारों को प्रोत्‍साहन देने के लिए 2025 को सुधारों का वर्ष घोषित किया है। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कल रक्षा मंत्रालय के सभी सचिवों के साथ महत्‍वपूर्ण बैठक की अध्‍यक्षता की। इस बैठक में रक्षा क्षेत्र की प्रमुख योजनाओं, परियोजनाओं और सुधारों की प्रग...