जनवरी 1, 2025 9:00 अपराह्न

views 36

साल 2025 के पहले दिन आज घरेलू शेयर बाजारों में बढत रही

साल 2025 के पहले दिन आज घरेलू शेयर बाजारों में बढत रही। बॉम्‍बे स्‍टॉक एक्‍सचेंज के सेंसेक्‍स में 368 अंक की बढत हुई और यह 78 हजार 507 पर बंद हुआ। नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज के निफ्टी में भी 98 अंक की तेजी रही और यह 23 हजार 743 पर रहा।     अंतरबैंकिंग विदेशी मुद्रा बाजार में आज रुपया चार पैसे कमजोर हुआ।...

जनवरी 1, 2025 8:56 अपराह्न

views 43

पंजाब में सर्दी का प्रकोप कुछ और दिन तक जारी रहने की संभावना

पंजाब में सर्दी का प्रकोप कुछ और दिन तक जारी रहने की संभावना है। हालांकि अगले 48 घंटों में राज्य के कुछ भागों में धुंध से राहत मिलेगी। इस बीच, अधिकतम तापमान में कोई परिवर्तन नहीं होगा।

जनवरी 1, 2025 9:02 अपराह्न

views 57

आकाशवाणी का समाचार सेवा प्रभाग, आज अपने सप्‍ताहिक कार्यक्रम चर्चा का विषय है में भू-जल और पर्यावरण संरक्षण के लिए सरकार के प्रयासों पर परिचर्चा प्रसारित करेगा

आकाशवाणी का समाचार सेवा प्रभाग, आज अपने सप्‍ताहिक कार्यक्रम चर्चा का विषय है में भू-जल और पर्यावरण संरक्षण के लिए सरकार के प्रयासों पर परिचर्चा प्रसारित करेगा। इसे रात साढे नौ बजे से आकाशवाणी गोल्‍ड चैनल और अतिरिक्त मीटरों पर सुना जा सकेगा। 

जनवरी 1, 2025 8:50 अपराह्न

views 35

जम्मू-कश्मीर में कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के कारण कुछ स्थानों पर हल्की हिमपात की संभावना

जम्मू-कश्मीर में कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के कारण कुछ स्थानों पर हल्की हिमपात की संभावना है। मौसम विभाग ने अधिकांश स्थानों पर 4 से 6 जनवरी तक हिमपात का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। विभाग के अनुसार ऊंचाई वाले कुछ स्थानों पर भारी हिमपात की आशंका है।

जनवरी 1, 2025 8:48 अपराह्न

views 98

नरेंद्र मोदी सरकार ने नया साल किसानों को समर्पित किया है- कृषि और किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान

कृषि और किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार ने नया साल किसानों को समर्पित किया है। नई दिल्ली में पत्रकारों को संबोधित करते हुए श्री चौहान ने कहा कि सरकार ने किसानों के कल्याण के लिए तीन बड़े फैसले लिए हैं। उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्रिमंडल ने आज प्रधानमंत्री फसल ब...

जनवरी 1, 2025 8:45 अपराह्न

views 320

वर्ष 2024 वर्ष 1901 से लेकर अब तक का सबसे गर्म साल रहा- मौसम विभाग

मौसम विभाग ने आज कहा है कि जनवरी में देश के पूर्वी, उत्तर पश्चिम, और पश्चिम मध्य क्षेत्रों को छोड़कर अधिकतम भागों में न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक होने की संभावना है। मौसम विभाग के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्रा ने बताया कि देश के अधिकतर भागों में अधिकतम तापमान भी सामान्य से ज्यादा की संभावना है। उ...

जनवरी 1, 2025 8:43 अपराह्न

views 49

एलपीजी कमर्शियल-गैस सिलेंडरों की कीमत में 14 रुपए 50 पैसे की कटौती

एलपीजी कमर्शियल-गैस सिलेंडरों की कीमत में 14 रुपए 50 पैसे की कटौती की गई है। अब 19 किलो वाले सिलेंडर की कीमत दिल्ली में एक हजार आठ सौ चार रुपये, मुंबई में एक हजार सात सौ 56 रुपये, कोलकाता में एक हजार नौ सौ 11 रुपये और चेन्नई में एक हजार नौ सौ 66 रुपये होगी। हालांकि, घरेलू रसोई गैस की 14 दशमलव दो किल...

जनवरी 1, 2025 8:41 अपराह्न

views 76

महाराष्ट्र के नक्सल प्रभावित जिले गढ़चिरौली में11 नक्सलियों का आत्मसमर्पण

महाराष्ट्र के नक्सल प्रभावित जिले गढ़चिरौली में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की मौजूदगी में आज पुलिस के समक्ष कुख्‍यात नक्सली नेता तर्रका समेत 11 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर दिया। इनमें 8 महिलाएं और 3 पुरुष शामिल हैं। तर्रका अपने संगठन का जोनल कमांडर है और नक्‍सली गतिविधियों में पिछले 34 वर्षों से सक्...

जनवरी 1, 2025 8:06 अपराह्न

views 42

दिल्ली के सभी सातों भाजपा सांसदों ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से भेंट करके उन्हें चार नए प्रोजेक्ट का मांग पत्र प्रस्ताव दिया

दिल्ली के सभी सातों भाजपा सांसदों ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से भेंट करके उन्हें चार नए प्रोजेक्ट का मांग पत्र प्रस्ताव दिया है। सभी सांसदों ने कहा है कि राजधानी के जानलेवा प्रदूषण और बढ़ती भीड़भाड़ तथा जाम को कम करने में ये चार प्रोजेक्ट मील का पत्थर साबित होंगे।     प्रेसव...

जनवरी 1, 2025 8:03 अपराह्न

views 51

महाराष्ट्र में आज दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में आठ लोगों की मौत

महाराष्ट्र में आज दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में आठ लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। पहली घटना सोलापुर जिले के अक्कलकोट में तीर्थयात्रियों को ले जा रही एक जीप एक ट्रक से टकराने के कारण हुई, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई और कई गंभीर रूप से घायल हो गए। दूसरी घटना जालना जिले में धुले-सोलापुर र...