जनवरी 5, 2025 10:07 पूर्वाह्न

views 23

कोयला एवं खान मंत्री जी. किशन रेड्डी ने मातृभाषा के संरक्षण की आवश्यकता पर बल दिया

कोयला एवं खान मंत्री जी. किशन रेड्डी ने मातृभाषा के संरक्षण की आवश्यकता पर बल दिया है। हैदराबाद में विश्व तेलुगु परिसंघ सम्मेलन में श्री किशन रेड्डी ने कहा कि तेलुगु सहित सभी मातृभाषाओं के संरक्षण की जिम्मेदारी हम सबकी है। श्री रेड्डी ने कहा कि तेलुगु भाषा का डिजिटीकरण करने की आवश्यकता है।

जनवरी 5, 2025 10:04 पूर्वाह्न

views 25

आस्ट्रिया के चांसलर कार्ल नेहमर ने कहा- वे जल्दी ही देंगे इस्तीफा

ऑस्ट्रिया के चांसलर कार्ल नेहमर ने कहा है कि वे जल्दी ही इस्तीफा दे देंगे। उन्होंने यह फैसला अपनी पीपुल्स पार्टी और सोशल डेमोक्रेट्स के बीच गठबंधन वार्ता विफल होने के बाद लिया है। श्री नेहमर ने कहा कि नई सरकार के गठन के लिए मुख्य मुद्दों पर सहमति नहीं बन सकी।

जनवरी 5, 2025 10:00 पूर्वाह्न

views 28

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने मध्यप्रदेश के खंडवा जिले में ओंकारेश्वर फ्लोटिंग सौर ऊर्जा परियोजना का निरीक्षण किया

  केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कल मध्यप्रदेश के खंडवा जिले में ओंकारेश्वर फ्लोटिंग सौर ऊर्जा परियोजना का निरीक्षण किया। यह मध्य प्रदेश की पहली और देश की सबसे बड़ी सौर परियोजनाओं में से एक है।  श्री जोशी ने कहा कि यह परियोजना देश के अन्य क्षेत्रों में भी स्थापित की जा सकती है।   उन्होंने बताया कि...

जनवरी 5, 2025 9:42 पूर्वाह्न

views 109

रायथु भरोसा योजना के तहत किसानों को प्रतिवर्ष प्रति एकड़ 10 हज़ार की जगह 12 हज़ार रुपये की सहायता देगी तेलंगाना सरकार

तेलंगाना सरकार रायथु भरोसा योजना के अंतर्गत किसानों को अब प्रतिवर्ष प्रति एकड़ 10 हज़ार रुपय़े की जगह 12 हज़ार रुपये की सहायता देगी। मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने इंदिरम्मा आत्मीया भरोसा योजना के अंतर्गत भूमिहीन किसान परिवारों को भी प्रतिवर्ष 12 हज़ार रुपये देने की घोषणा की है।   श्री रेवंत रेड...

जनवरी 5, 2025 9:12 पूर्वाह्न

views 38

तेलंगाना के राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा ने युवा पीढ़ी से देश की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षण और संवर्धन की अपील की

तेलंगाना के राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा ने युवा पीढ़ी से देश की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षण और संवर्धन की अपील की है। कल हैदराबाद में, युवाओं में भारतीय शास्त्रीय संगीत और संस्कृति को बढ़ावा देने वाली संस्था-स्पिक मैके की बोर्ड बैठक में श्री वर्मा ने संस्था के साथ अपने लंबे जुड़ाव की चर्चा की। ...

जनवरी 5, 2025 9:07 पूर्वाह्न

views 26

मौसम विभाग ने जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में हल्की वर्षा और बर्फबारी का अनुमान व्यक्त किया

मौसम विभाग ने जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में आज हल्की वर्षा और बर्फबारी का अनुमान व्यक्त किया है। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और उत्तर प्रदेश में अगले दो दिन गरज के साथ बारिश हो सकती है। उत्तराखंड में भी कल बारिश या बर्फबारी का अनुमान है।   अगले तीन दिन में उत्तर-पश्चिमी इलाक़ों में न्यू...

जनवरी 5, 2025 8:55 पूर्वाह्न

views 35

फ्रांस का परमाणु चालित विमान वाहक चार्ल्स डी गॉल नौसैनिक अभ्यास वरुण के लिए कल गोवा पहुंचा

फ्रांस का परमाणु चालित विमानवाहक चार्ल्स डी गॉल नौसैनिक अभ्यास वरुण के लिए कल गोवा पहुंचा। इस 42वें वार्षिक अभ्यास में फ्रांस की ओर से युद्धक विमान राफेल की भी भागीदारी होगी। पश्चिमी कमान के अनुसार, इस अभ्यास से दोनों देशों की नौसेना के बीच मिलकर काम करने की समझ मजबूत होगी।   फ्रांस वर्ष 2008 स...

जनवरी 5, 2025 8:09 पूर्वाह्न

views 27

हॉकी इंडिया लीग: गोनासिका ने हैदराबाद तूफान्स को तीन-एक से हराकर अपनी पहली जीत दर्ज की

हॉकी इंडिया लीग में कल गोनासिका ने हैदराबाद तूफान्स को तीन-एक से हराकर अपनी पहली जीत दर्ज की। ओडिशा में राउरकेला में एक अन्य मैच में श्राची रार बंगाल टाइगर्स ने दिल्ली एसजी पाइपर्स को चार-एक से हरा दिया। लगातार तीसरी जीत के साथ, बंगाल टाइगर्स नौ अंकों के साथ तालिका में शीर्ष पर है।   प्रतियोगित...

जनवरी 5, 2025 8:07 पूर्वाह्न

views 53

कुंभ मेले के लिए रेलवे चलाएगा13 हज़ार रेलगाड़ियां

कुंभ मेले के लिए रेलवे 13 हज़ार रेलगाड़ियां चलाएगा। इनमें 3 हज़ार विशेष रेलगाड़ियां होंगी। ये रेलगाड़ियां महाकुंभ के दौरान 50 से अधिक दिनों तक चलेंगी। इनमें मेले के बाद के दो-तीन दिन भी शामिल हैं। महाकुंभ में लगभग 40 करोड़ लोगों के आने की संभावना है।   उत्तरप्रदेश में प्रयागराज में महाकुंभ इस महीने ...

जनवरी 5, 2025 8:05 पूर्वाह्न

views 47

उत्‍तर प्रदेश सरकार स्‍पेन में अंतरराष्‍ट्रीय पर्यटन मेले में करेगी महाकुंभ प्रचार

उत्‍तर प्रदेश सरकार स्‍पेन में अंतरराष्‍ट्रीय पर्यटन मेले में महाकुंभ का प्रचार करेगी। पर्यटन मेले में महाकुंभ को सांस्कृतिक विरासत के रूप में प्रदर्शित किया जाएगा और इसके आध्यात्मिक, ऐतिहासिक तथा सांस्कृतिक महत्व पर बल दिया जाएगा।   राज्य के पर्यटन विभाग ने इसे अंतरराष्‍ट्रीय स्‍तर पर प्रदर्शि...