दिसम्बर 3, 2025 9:23 अपराह्न

views 62

छत्तीसगढ़: बीजापुर में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़, 7 माओवादी मारे गए

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में आज सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में सात माओवादी मारे गए। इस अभियान में दो सुरक्षाकर्मी भी शहीद हो गए, जबकि एक अन्य जवान घायल हो गया। बीजापुर के पुलिस अधीक्षक जितेंद्र यादव ने बताया कि बीजापुर-दंतेवाड़ा सीमा पर माओवादियों की मौजूदगी की खुफिया सूचना मिलने के बाद, दंतेवाड़ा...

दिसम्बर 3, 2025 7:31 अपराह्न

views 159

दिल्‍ली पुलिस: मादक पदार्थों की तस्‍करी करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार

दिल्‍ली पुलिस ने आज मादक पदार्थों की तस्‍करी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ कर तीन आरोपियों को द्वारका जिले से गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार आरोपियों के पास से 40 पे‍टी अवैध शराब और तस्‍करी में इस्‍तेमाल होने वाली एक टी वी एस जुपिटर स्‍कूटी भी जब्‍त की गई। पुलिस ने बताया कि इस मामले में आगे की जांच जा...

दिसम्बर 3, 2025 7:23 अपराह्न

views 59

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के प्रभाव पर आज शिलांग में क्षेत्रीय सम्‍मेलन का आयोजन

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के प्रभाव के बारे में आज शिलांग में क्षेत्रीय सम्‍मेलन आयोजित किया गया। इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सम्‍मेलन को वर्चुअली सम्बोधित किया। श्री अश्विनी वैष्‍णव ने प्रौद्योगिकी के लोकतंत्रिक बनाने पर प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के दृष्टिकोण का उल्‍...

दिसम्बर 3, 2025 6:38 अपराह्न

views 122

आंध्र प्रदेश सरकार ने राजभवन का नाम बदला, अब लोकभवन के नाम से जाना जाएगा राजभवन

आंध्र प्रदेश सरकार ने राज्यपाल एस. अब्दुल नज़ीर की मंज़ूरी के बाद राजभवन का नाम आधिकारिक तौर पर लोकभवन कर दिया है। यह निर्णय भारत सरकार के गृह मंत्रालय से प्राप्त सूचना के आधार पर लिया गया है। राज्यपाल के विशेष मुख्य सचिव जी. अनंत रामू द्वारा आज इस परिवर्तन की पुष्टि करते हुए एक अधिसूचना जारी की गई।...

दिसम्बर 3, 2025 6:28 अपराह्न

views 66

इंडोनेशिया की तीन दिन की यात्रा पर पहुंचा भारतीय तटरक्षक पोत-विग्रह

भारतीय तटरक्षक पोत-विग्रह आसियान देशों में तैनाती के हिस्‍से के रूप में इंडोनेशिया की तीन दिन की यात्रा पर है। यात्रा के दौरान भारतीय तटरक्षक और इंडोनेशिया की समुद्री सुरक्षा एजेंसी- बाकामला के कर्मी कई गतिविधियों में भाग लेंगे। इसमें संवाद, अभ्‍यास और संयुक्‍त सैन्‍य सत्र शामिल होंगे। भारतीय तटरक्ष...

दिसम्बर 3, 2025 6:23 अपराह्न

views 101

अंतरराष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस: राष्ट्रपति मुर्मु ने 32 दिव्यांगजनों और कई संस्थानों को किया सम्मानित

आज अंतरराष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस है। इस अवसर पर नई दिल्ली के विज्ञान भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने 32 दिव्यांगजनों और कई संस्थानों को उनके उत्‍कृष्‍ट उपलब्धियों के लिए पुरस्कार से सम्मानित किया। एक रिपोर्ट  इस अवसर पर राष्ट्रपति ने कहा कि किसी समाज को सही मायने में तभी विकसित कहा जा सकता है ज...

दिसम्बर 3, 2025 6:19 अपराह्न

views 41

अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस: जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने दिव्यांगजनों के अधिकारों के लिए प्रतिबद्धता दोहराने का आग्रह किया

अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस पर जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने अधिकारियों, सामाजिक संगठनों और हितधारकों से दिव्यांगजनों के अधिकारों की रक्षा और संवर्धन के लिए प्रतिबद्धता दोहराने का आग्रह किया। श्री मनोज सिन्‍हा ने समाज में दिव्‍यांगजन की गरिमा और पूर्ण भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए सं...

दिसम्बर 3, 2025 6:13 अपराह्न

views 103

विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के दूसरे चरण में 50 करोड़ 97 लाख गणना प्रपत्र वितरित: निर्वाचन आयोग

निर्वाचन आयोग ने कहा है कि मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के दूसरे चरण के अन्‍तर्गत 50 करोड़ 97 लाख से अधिक गणना प्रपत्र वितरित किए जा चुके हैं। यह इस चरण में शामिल होने वाले लगभग 51 करोड़ मतदाताओं का 99.83 प्रतिशत है। आयोग ने कहा कि लगभग 47 करोड़ प्रपत्र डिजीटल किए जा चुके हैं। विशेष ...

दिसम्बर 3, 2025 6:12 अपराह्न

views 89

दिल्ली सरकार ने सफाई व्यवस्था सुधारने के लिए नगर निगम को 175 करोड़ की वित्तीय सहायता प्रदान की

दिल्ली की सफाई व्यवस्था सुधारने के लिए सरकार ने नगर निगम को 175 करोड़ की वित्तीय सहायता प्रदान की। इस क्रम में दिल्ली सरकार में शहरी विकास मंत्री आशीष सूद ने आज राजधानी के कई क्षेत्रों का निरीक्षण किया। श्री सूद ने सागरपुर क्षेत्र में सफाई व्‍यवस्‍था का जायजा लिया। वहीं,  जनकपुरी विधानसभा में चाणक्य ...

दिसम्बर 3, 2025 7:19 अपराह्न

views 72

केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने दिल्ली-NCR में प्रदूषण से निपटने के लिए उच्च-गुणवत्तापूर्ण कार्यान्वयन की आवश्यकता पर बल दिया

केन्‍द्रीय, पर्यावरण वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेन्‍द्र यादव ने कहा है कि दिल्‍ली में उच्‍च वायु प्रदूषण गुणवत्‍ता सूचकांक के बारे में सरकार चिंतित है और प्रदूषण के दुष्‍प्रभावों को कम करने के कई कदम उठा रही है। वे आज राज्‍यसभा में मणिपुर में जल प्रदूषण रोकथाम और नियंत्रण संशोधन अधिनियम, 2024 अ...