दिसम्बर 5, 2025 1:11 अपराह्न

views 41

उप-राष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने फिल्म निर्माता ए.वी.एम. सरवनन के निधन पर शोक व्यक्त किया

उप-राष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने आज फिल्म निर्माता ए.वी.एम. सरवनन के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उपराष्ट्रपति ने सोशल मीडिया पोस्ट में प्रतिष्ठित एवीएम स्टूडियो और एवीएम प्रोडक्शंस के पीछे उन्‍हें मार्गदर्शक शक्ति बताया। श्री राधाकृष्‍णन ने कहा कि श्री सरवनन का निधन भारतीय सिनेमा के लिए एक अपूरणीय...

दिसम्बर 5, 2025 1:09 अपराह्न

views 66

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु नई दिल्ली में 9 दिसम्‍बर को वर्ष 2023-24 के हस्तशिल्प पुरस्कार प्रदान करेंगी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, नई दिल्ली में 9 दिसम्‍बर को विशिष्‍ट शिल्पकारों को सम्मानित करने के लिए वर्ष 2023 और वर्ष 2024 के हस्तशिल्प पुरस्कार प्रदान करेंगी। समारोह में कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह और राज्यमंत्री पाबित्रा मार्गेरिटा भी उपस्थित रहेंगे। कपड़ा मंत्रालय ने कहा कि ये पुरस्कार अद्वितीय कलात...

दिसम्बर 5, 2025 1:08 अपराह्न

views 49

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने राज्य सरकारों पर स्वास्थ्य अवसंरचना के लिए केंद्र सरकार द्वारा प्रदान की गई धनराशि का उपयोग न करने का आरोप लगाया

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने आज राज्य सरकारों पर स्वास्थ्य अवसंरचना के लिए केंद्र सरकार द्वारा प्रदान की गई धनराशि का उपयोग न करने का आरोप लगाया। प्रश्नकाल के दौरान लोकसभा में पूरक प्रश्नों के उत्तर देते हुए उन्‍होंने कहा कि केंद्र सरकार ने विभिन्न राज्य सरकारों को स्वास्थ्य अवसंरचना के ल...

दिसम्बर 5, 2025 12:13 अपराह्न

views 64

सऊदी अरब ने एशियाई देशों के लिए अपने अरब लाइट क्रूड का आधिकारिक विक्रय मूल्य जनवरी के लिए घटाया

सऊदी अरब ने एशियाई देशों के लिए अपने अरब लाइट क्रूड का आधिकारिक विक्रय मूल्य जनवरी के लिए घटा दिया है। अब यह कीमत ओमान/दुबई बेंचमार्क से सिर्फ साठ सेंट प्रति बैरल अधिक है, जो पिछले पांच वर्षों में सबसे कम प्रीमियम है। यह कदम वैश्विक तेल बाजार में अधिशेष के बढ़ते संकेतों को दर्शाता है। प्रीमियम लगाता...

दिसम्बर 5, 2025 12:05 अपराह्न

views 60

दक्षिण और दक्षिण-पूर्व एशिया में बाढ़–भूस्खलन से डेढ़ हजार से अधिक मौतें; संयुक्त राष्ट्र ने सहायता बढ़ाई

दक्षिण और दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों में विनाशकारी बाढ़ और भूस्खलन में कथित तौर पर डेढ हजार से ज़्यादा लोगों की मौत होने और इससे करोड़ों लोगों के प्रभावित होने के कारण संयुक्त राष्ट्र इन देशों की सहायता में वृद्धि कर रहा है। संयुक्त राष्ट्र के एक प्रवक्ता ने कहा कि श्रीलंका में संयुक्त राष्ट्र और उसक...

दिसम्बर 5, 2025 12:02 अपराह्न

views 96

ईडी ने अनिल अंबानी के रिलायंस समूह की 1,120 करोड़ रुपये मूल्य की 18 से अधिक संपत्तियाँ जब्त कीं

प्रवर्तन निदेशालय ने अनिल अंबानी के रिलायंस समूह की 18 से ज़्यादा संपत्तियाँ, सावधि जमा, बैंक में जमा धन और गैर-सूचीबद्ध निवेशों में शेयरधारिता, जिनकी कुल कीमत एक हजार 120 करोड़ रुपये है, ज़ब्त कर ली है। निदेशालय ने एक बयान में कहा कि ये ज़ब्तियाँ धन शोधन निवारण अधिनियम के तहत रिलायंस अनिल अंबानी सम...

दिसम्बर 5, 2025 11:57 पूर्वाह्न

views 61

उत्तराखंड के चंपावत में वाहन खाई में गिरा; 5 लोगों की मौत, 5 घायल

उत्तराखंड के चंपावत जिले में बागधार के पास कल रात एक वाहन के गहरी खाई में गिरने से पांच लोगों की मृत्यु हो गई और पांच अन्य घायल हो गए। घायलों को उप-जिला चिकित्सालय लोहाघाट में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना उस समय हुई, जब सभी यात्री एक शादी समारोह से वापस लौट रहे थे।   पुलिस, राज्‍य आपदा मोचन बल ...

दिसम्बर 5, 2025 11:34 पूर्वाह्न

views 75

भारत-ओमान रणनीतिक परामर्श समूह की 14वीं बैठक ओमान के मस्कट में आयोजित

भारत-ओमान रणनीतिक परामर्श समूह की 14वीं बैठक कल ओमान के मस्कट में आयोजित की गई। इस बैठक की सह-अध्यक्षता विदेश मंत्रालय में वाणिज्य दूतावास, पासपोर्ट और वीज़ा तथा प्रवासी भारतीय मामलों के सचिव अरुण कुमार चटर्जी और ओमान सल्तनत के विदेश मंत्रालय में राजनीतिक मामलों के अवर सचिव शेख खलीफा अलहार्थी ने की।...

दिसम्बर 5, 2025 8:33 पूर्वाह्न

views 184

एफआईएच हॉकी पुरुष जूनियर विश्व कप के क्वार्टर फाइनल में आज चेन्‍नई में भारत का सामना बेल्जियम से होगा

एफआईएच हॉकी पुरुष जूनियर विश्व कप के क्वार्टर फाइनल में आज चेन्‍नई में भारत का सामना बेल्जियम से होगा। इससे पहले प्रतियोगिता में भारत ने चिली, ओमान और स्विट्जरलैंड को हराया ।

दिसम्बर 5, 2025 11:59 पूर्वाह्न

views 102

जम्मू-कश्मीर में पुलिस महानिदेशक नलिन प्रभात ने उधमपुर ज़िले का दौरा किया

जम्मू-कश्मीर में पुलिस महानिदेशक नलिन प्रभात ने कल उधमपुर ज़िले का दौरा किया। श्री प्रभात ने ज़मीनी स्तर पर सुरक्षा स्थिति का आकलन कर पहाड़ी क्षेत्र में चल रहे अभियानों की समीक्षा की। इस दौरान डीजीपी के साथ जम्मू क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक भीम सेन टूटी, केन्‍द्रीय रिज़र्व पुलिस बल-सीआरपीएफ के महान...