दिसम्बर 7, 2025 2:08 अपराह्न

views 140

वक्फ संपत्ति प्रबंधन के लिए उम्मीद सेंट्रल पोर्टल आधिकारिक रूप से बंद

वक्फ संपत्ति प्रबंधन के लिए उम्मीद सेंट्रल पोर्टल को इस महीने की छह तारीख को अपलोड के लिए आधिकारिक रूप से बंद कर दिया गया है। अल्‍पसंख्‍यक कार्य मंत्रालय ने बताया कि उम्‍मीद अधिनियम 1995 और सर्वोच्‍च न्‍यायालय के स्‍पष्‍ट निर्देशों के अनुसार पोर्टल ने छह महीने की अपनी समय सीमा पूरी कर ली है। मंत्राल...

दिसम्बर 7, 2025 2:22 अपराह्न

views 108

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लेह में श्योक सुरंग के साथ 125 सामरिक बुनियादी ढाँचा परियोजनाओं का किया उद्घाटन

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज सीमा सड़क संगठन-बीआरओ द्वारा निर्मित 7 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों में श्योक सुरंग सहित 125 सामरिक रूप से महत्वपूर्ण बुनियादी ढाँचा परियोजनाओं का उद्घाटन किया। रक्षा मंत्री ने कहा कि ये परियोजनाएँ भारतीय सेना और बीआरओ के सर्वोच्च बलिदानों की स्‍मृति को समर्पित ह...

दिसम्बर 7, 2025 2:20 अपराह्न

views 163

गोवा: अरपोरा के एक नाइट क्लब में आग से 25 लोगों की मौत, सरकार ने दिए जांच के आदेश

गोवा में, अरपोरा के एक नाइट क्लब में कल देर रात लगी भीषण आग में 25 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में अधिकांश क्‍लब के कर्मचारी और चार पर्यटक हैं। छह लोग घायल हैं। गैस सिलेंडर फटने से आग लगने की आशंका है। दमकल और आपातकालीन सेवाओं के साथ पुलिस की टीम ने घटनास्‍थल पर पहुँचकर स्थिति पर काबू पाया। मुख्यमंत्...

दिसम्बर 7, 2025 1:58 अपराह्न

views 57

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने ब्रह्माकुमारीज़ के ओम शांति रिट्रीट सेंटर के रजत जयंती समारोह का किया शुभारंभ

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज हरियाणा के गुरुग्राम में ब्रह्माकुमारीज़ के ओम शांति रिट्रीट सेंटर के रजत जयंती समारोह रजत रश्मियां का शुभारंभ किया। इस अवसर पर श्री राधाकृष्णन ने कहा कि ब्रह्माकुमारीज़ ने ध्यान की शक्ति के माध्यम से मस्तिष्‍क, ब्रह्मांड और स्वयं के बारे में गहन सत्यों को उजागर...

दिसम्बर 7, 2025 1:46 अपराह्न

views 164

पुरुष हॉकी में आज भारत का सामना दक्षिण अफ्रीका से, रात साढ़े आठ बजे से शुरू होगा मुकाबला

पुरुष हॉकी में, भारत का सामना आज केपटाउन के स्टेलनबोश में दक्षिण अफ्रीका से होगा। तीन मैचों की श्रृंखला का पहला मुकाबला भारतीय समयानुसार रात साढ़े आठ बजे शुरू होगा। इस महीने की 7, 9 और 10 तारीख को वेस्टर्न केप में होने वाला दक्षिण अफ्रीका दौरा भारतीय टीम का इस कैलेंडर वर्ष का अंतिम अंतरराष्ट्रीय दौर...

दिसम्बर 7, 2025 12:57 अपराह्न

views 132

नेपाल निर्वाचन आयोग ने प्रतिनिधि सभा के सदस्यों के चुनावों को लेकर जारी किए 20-सूत्री निर्देश

नेपाल में, निर्वाचन आयोग ने अगले साल 5 मार्च को होने वाले प्रतिनिधि सभा के सदस्यों के चुनावों के मद्देनजर राजनीतिक दलों को 20-सूत्री निर्देश जारी किए हैं। आयोग ने उच्च सदन, राष्ट्रीय सभा के चुनावों की तिथि अगले साल 26 दिसंबर निर्धारित की है। चुनाव प्रणाली में समावेशी आनुपातिक प्रतिनिधित्व सुनिश्चित ...

दिसम्बर 7, 2025 12:52 अपराह्न

views 67

भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्‍ला ने कहा, एआई हर क्षेत्र में प्रगति का अभिन्‍न हिस्‍सा

भारतीय अंतरिक्ष यात्री और वायुसेना के ग्रुप कैप्‍टन शुभांशु शुक्‍ला ने आज कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस-एआई हर क्षेत्र में प्रगति का अभिन्‍न हिस्‍सा बन चुका है। नई दिल्‍ली में एआई ग्राइंड भारत के पहले सिटी-सेंट्रिक एआई इनोवेशन इंजन के शुभारंभ के अवसर पर श्री शुक्‍ला ने कहा कि एआई प्रत्‍येक पहलू में ...

दिसम्बर 7, 2025 12:47 अपराह्न

views 66

दक्षिण अफ्रीका के एक बार में गोलीबारी, 11 लोगों की मौत 14 घायल

दक्षिण अफ्रीका के एक बिना लाइसेंस वाले बार में हुई सामूहिक गोलीबारी में बच्‍चों सहित 11 लोगों की मृत्‍यु हो गई और 14 लोग घायल हो गए। इस घटना की जानकारी कल पुलिस ने दक्षिण अफ्रीकी शहर प्रिटोरिया में दी। पुलिस ने बताया कि तड़के एक होस्‍टल बार में लगभग तीन बंदूकधारी घुस गए और वहां उपस्थित लोगों पर गोली...

दिसम्बर 7, 2025 12:42 अपराह्न

views 67

प्रमुख रक्षा अध्‍यक्ष जनरल अनिल चौहान ने सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर भारतीय सशस्त्र बलों को दी बधाई

प्रमुख रक्षा अध्‍यक्ष जनरल अनिल चौहान ने आज सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर भारतीय सशस्त्र बलों के सभी रैंकों के सैनिकों, पूर्व सैनिकों और वीर नारियों को बधाई दी। श्री चौहान ने भारत की रक्षा तैयारियों और राष्ट्रीय सुरक्षा में उनकी दृढ़ सेवा, अदम्य साहस और निरंतर योगदान की सराहना की। उन्होंने सभी सीमाओं और...

दिसम्बर 7, 2025 12:37 अपराह्न

views 64

जापान का आरोप, फायर-कंट्रोल रडार को जापानी लड़ाकू विमानों पर केंद्रित कर रहे चीनी सैन्य विमान

जापान के रक्षा मंत्री शिंजिरो कोइज़ुमी ने आरोप लगाया है कि चीनी सैन्य विमान अपने फायर-कंट्रोल रडार को जापानी लड़ाकू विमानों पर केंद्रित कर रहे है। जापान के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि चीन के सैन्य विमान जे-15 ने कल शाम ओकिनावा द्वीप के पास अंतर्राष्ट्रीय जलक्षेत्र में जापानी एफ-15 लड़ाकू विमानों को अपन...