दिसम्बर 10, 2025 4:59 अपराह्न

views 69

केंद्र सरकार ने पाँच वर्षों में निर्भया कोष के लिए 3,300 करोड़ रुपये से अधिक आवंटित किए

केंद्र सरकार ने पिछले पांच वर्षों में निर्भया कोष में तीन हजार 300 करोड़ रुपये से अधिक का आवंटन किया है। महिला और बाल विकास राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर ने आज राज्यसभा में यह जानकारी दी। केंद्र सरकार ने देश में महिलाओं और लड़कियों की सुरक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से निर्भया कोष की स्थापना की है।...

दिसम्बर 10, 2025 4:51 अपराह्न

views 98

विशेष गहन पुनरीक्षण के दूसरे चरण में 50.96 करोड़ से अधिक मतदाता प्रपत्र वितरित: निर्वाचन आयोग

निर्वाचन आयोग ने  बताया है कि विशेष गहन पुनरीक्षण-एसआईआर के दूसरे चरण में अब तक मतदाताओं के बीच 50 करोड़ 96 लाख से अधिक मतदाता गणना प्रपत्र वितरित किए जा चुके हैं। यह संख्‍या इस चरण में शामिल होने वाले लगभग 51 करोड़ मतदाताओं का 99 दशमलव नौ आठ प्रतिशत है। आयोग ने बताया कि अब तक 50 करोड़ से अधिक प्रपत...

दिसम्बर 10, 2025 4:40 अपराह्न

views 77

गृह मंत्री अमित शाह और जे.पी. नड्डा ने दीपावली के यूनेस्को की अमूर्त विरासत सूची में शामिल होने पर खुशी जताई

गृह मंत्री अमित शाह और केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने  दीपावली को यूनेस्को की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत की प्रतिनिधि सूची में शामिल किए जाने पर खुशी व्यक्त की है। सोशल मीडिया पोस्ट में श्री अमित शाह ने कहा कि यह मान्यता आधुनिक युग में भी भारत की प्राचीन सांस्कृतिक परंपराओं के महत्व को दर्शाती है...

दिसम्बर 10, 2025 6:35 अपराह्न

views 53

राज्यसभा में राष्ट्रगान वंदे मातरम की 150वीं वर्षगांठ पर चर्चा जारी

राज्यसभा में राष्ट्रगीत वंदे मातरम की 150वीं वर्षगांठ पर चर्चा हो रही है। गृह मंत्री अमित शाह ने कल वंदे मातरम पर चर्चा का शुभारंभ किया था। कांग्रेस के जयराम रमेश ने चर्चा में भाग लेते हुए आरोप लगाया कि वंदे मातरम पर यह चर्चा जवाहरलाल नेहरू को बदनाम करने के उद्देश्य से की जा रही है। उन्होंने कहा कि ...

दिसम्बर 10, 2025 2:23 अपराह्न

views 113

आर्थिक प्रतिबंधों की विफलता के बाद अमरीका ने वेनेजुएला के खिलाफ छेड़ा मनोवैज्ञानिक युद्ध

अमरीका ने आर्थिक प्रतिबंधों की विफलता के बाद अब वेनेजुएला के खिलाफ मनोवैज्ञानिक युद्ध छेड़ दिया है। वेनेजुएला के विदेश मामलों के मंत्री इवान गिल ने कहा कि अमरीका अब सैन्य मनोवैज्ञानिक युद्ध का सहारा ले रहा है। उन्होंने कहा कि अपनी नई रणनीति के तहत, अमरीका वेनेजुएला और पूरे क्षेत्र के खिलाफ अभूतपूर्व...

दिसम्बर 10, 2025 2:19 अपराह्न

views 80

थाईलैंड के साथ सीमा संघर्ष के कारण कंबोडिया में 1 लाख से अधिक लोग कर चुके हैं पलायन

थाईलैंड के साथ सीमा संघर्ष के चौथे दिन एक लाख से अधिक कंबोडिया के ग्रामीण लोग सुरक्षित क्षेत्रों की ओर पलायन कर चुके हैं। कंबोडिया के रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि विस्थापित लोगों में शिशु, बच्चे, गर्भवती महिलाएँ, बुज़ुर्ग और दिव्यांग शामिल हैं।   रक्षा मंत्रालय की अवर सचिव और प्रवक्ता लेफ्टिनेंट ...

दिसम्बर 10, 2025 2:15 अपराह्न

views 72

कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय द्वारा जम्मू-कश्मीर में 9 नए पॉलिटेक्निक संस्थान स्थापित: शिक्षा मंत्रालय

शिक्षा मंत्रालय ने लोकसभा में बताया कि कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय द्वारा कार्यान्वित केंद्र प्रायोजित योजना के तहत जम्मू-कश्मीर में नौ नए पॉलिटेक्निक संस्थान स्थापित किए गए हैं। हमारे जम्मू संवाददाता ने बताया कि इस योजना का उद्देश्य उन क्षेत्रों में तकनीकी शिक्षा की पहुंच बढ़ाना है जहां यह सुव...

दिसम्बर 10, 2025 2:02 अपराह्न

views 134

भारत न केवल मानवाधिकारों की रक्षा करता है, बल्कि उनका सम्‍मान भी करता है: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा कि भारत एक ऐसा राष्ट्र बनने के लिए प्रतिबद्ध है जहां मानवाधिकारों की न केवल रक्षा की जाती है बल्कि उनका सम्मान भी किया जाता है। नई दिल्ली में मानवाधिकार दिवस 2025 और दैनिक आवश्यकताओं को सुनिश्चित करने पर आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति ने कहा ...

दिसम्बर 10, 2025 1:56 अपराह्न

views 288

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने किया ‘आपका पैसा, आपका अधिकार’ अभियान में भाग लेने का आह्वान

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज लोगों से 'आपका पैसा, आपका अधिकार' अभियान में भाग लेने का आह्वान किया। लिंक्डइन पर एक पोस्ट साझा करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि यह नागरिकों के लिए एक भूली हुई वित्तीय संपत्ति को एक नए अवसर में बदलने का मौका है। उन्होंने कहा कि इस पहल का उद्देश्य लोगों को उनकी अज्ञात...

दिसम्बर 10, 2025 1:50 अपराह्न

views 202

अमेजॉन ने 2030 तक भारत में 35 अरब डॉलर के निवेश की घोषणा की

अमेजॉन ने 2030 तक भारत में 35 अरब डॉलर के निवेश की घोषणा की है। अमेजॉन के उभरते बाजारों के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमित अग्रवाल ने आज नई दिल्ली में आयोजित अमेजॉन संभव शिखर सम्मेलन के छठे संस्करण में यह घोषणा की। उन्होंने कहा कि यह निवेश विकसित भारत के दृष्टिकोण के साथ अमेजॉन के विकास के अनुरूप है। उन्होंने...