दिसम्बर 30, 2025 12:11 अपराह्न

printer

13वें मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम अंतर्राष्ट्रीय खेल पुरस्कार के विजेताओं की घोषणा

13वें मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम अंतर्राष्ट्रीय खेल पुरस्कार के विजेताओं की घोषणा कल दुबई में विश्व खेल शिखर सम्मेलन में की गई। इसमें वैश्विक खेल जगत की प्रमुख हस्तियां शामिल हुईं। इसका आयोजन दुबई खेल परिषद ने किया। इसका विषय खेल के माध्यम से विश्व को एकजुट करना था। इसमें वैश्विक सहयोग और विकास को प्रोत्‍साहन देने में खेल की भूमिका का उल्‍लेख किया गया।

 

पुरस्कार विजेताओं में, सर्बिया के टेनिस स्टार नोवाक जोकोविच को ग्लोबल लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया। इन पुरस्‍कारों की शुरुआत 2008 में हुई थी।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला