अगस्त 6, 2025 10:23 पूर्वाह्न

printer

हिरोशिमा दिवस: 80 वर्ष पहले आज ही के दिन हुआ था पहला परमाणु हमला

विश्‍व आज हिरोशिमा दिवस मना रहा है। 80 वर्ष पहले आज ही के दिन पहली बार परमाणु हथियार का इस्‍तेमाल किया गया था। 1945 में इस दिन अमरीका ने लिटल बॉय के कोड नाम वाला पहला एटम बम जापान के हिरोशिमा शहर पर गिराया था। पूरे जापान में लोग इस दिन को देश के इतिहास में सबसे अंधकारमय दिन के रूप में याद करते हैं।

 

आज सुबह हिरोशिमा पीस मेमोरियल पार्क में इस अवसर पर हुए कार्यक्रम में 55 हजार लोग शामिल हुए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री इशिबा शिगेरू ने कहा कि जापान परमाणु हथियार मुक्‍त विश्‍व के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध है। उन्‍होंने कहा कि परमाणु बम की विभीषिका से प्रभावित एक लाख से भी कम लोग बचे हैं। हिरोशिमा के महापौर मात्‍सुई काजुमी ने अपने शांति घोषणा पत्र में संपूर्ण विश्‍व के नीति निर्माताओं से हिरोशिमा आने की अपील की। उन्‍होंने कहा कि उन सभी लोगों को अपनी आंखों से यह देखना चाहिए कि परमाणु बम के असर से क्‍या हुआ था।

 

हिरोशिमा के तीन दिन बाद ही नजदीक के नागासाकी शहर पर दूसरा अमरीकी परमाणु बम गिराया गया था। स्‍टॉकहोम अंतर्राष्‍ट्रीय शांति अनुसंधान संस्‍थान-सिपरी के अनुसार विश्‍व में अभी 12 हजार से अधिक परमाणु हथियार हैं।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला