अक्टूबर 4, 2024 10:33 पूर्वाह्न

printer

हाथरस के असरोई गांव से यमुना एक्सप्रेस-वे के जंक्शन खंडौली गांव तक फोरलेन होगी सड़क

उत्तर प्रदेश में आगरा-अलीगढ़ पैकेज-02 के तहत हाथरस के असरोई गांव से यमुना एक्सप्रेस-वे के जंक्शन खंडौली गांव तक 37 किलोमीटर लम्बे खण्ड को फोरलेन बनाया जायेगा। इस पर 1796.23 करोड़ रूपये खर्च होंगे। सोशल मीडिया प्लेटफाॅर्म एक्स पर केन्द्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने यह जानकारी साझा करते हुए लिखा है कि यह मार्ग अलीगढ़ से आगरा और अलीगढ़, हाथरस और आगरा जिले की बाहरी सीमाओं तक कनेक्टिविटी प्रदान करता है। इसके फोरलेन बन जाने से दिल्ली-आगरा और ग्रेटर नोएडा का ट्रैफिक लोड भी कम होगा।