जनवरी 16, 2026 8:00 पूर्वाह्न

printer

हज प्रक्रिया की औपचारिकताएं पूरी करने के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 25 जनवरी तक बढ़ी

अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय ने हज यात्रियों और अन्य हितधारकों को औपचारिकताएं पूरी करने के लिए अतिरिक्त समय देने का फैसला किया है। मंत्रालय ने कहा है कि इस महीने की 25 तारीख तक एक बार का अंतिम विस्तार दिया जा रहा है। इसने स्पष्ट किया है कि किसी भी परिस्थिति में आगे कोई विस्तार नहीं दिया जाएगा। मंत्रालय के अनुसार इस विस्तारित अवधि के दौरान हज़ यात्रियों को बुकिंग प्रक्रिया पूरी करनी होगी, अपने वैध पासपोर्ट भारतीय हज समिति या संबंधित हज समूह आयोजकों को जमा करने होंगे और निर्धारित समय सीमा के भीतर नुसुक पोर्टल पर सफलतापूर्वक बोर्डिंग सुनिश्चित करनी होगी।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला