सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग ने आज आजीविका एवं उद्यम के लिए हाशिए पर पड़े व्यक्तियों के लिए आजीविका और उद्यम हेतु सहायता योजना–स्माइल के अंतर्गत एक विशेष 15 दिवसीय उद्यमिता विकास कार्यक्रम का उद्घाटन किया। सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि इस कार्यक्रम के दौरान 25 ट्रांसजेंडर उम्मीदवारों को प्रशिक्षित किया जाएगा।
मंत्रालय ने कहा कि देश भर में एक हजार आठ सौ ट्रांसजेंडर व्यक्तियों को प्रशिक्षित करने के लिए ऐसे 18 कार्यक्रम आयोजित करने की योजना है। प्रशिक्षण कार्यक्रम में व्यावसायिक अवसरों की पहचान, बाजार सर्वेक्षण, उद्यमिता सहायता इकोसिस्टम, स्टार्टअप्स के लिए वित्तीय सहायता योजनाएं, उद्यमशीलता लेखांकन और कराधान, बैंकों के लिए प्रक्रिया और औपचारिकताएं, नियामक अनुपालन पर सत्र शामिल होंगे।