सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय ने राष्ट्रीय औद्योगिक वर्गीकरण (एनआईसी) 2025 के मसौदे पर प्रतिक्रिया आमंत्रित की है। राष्ट्रीय औद्योगिक वर्गीकरण और इसके उपयोग के महत्व को ध्यान में रखते हुए, मंत्रालय ने सरकारी एजेंसियों, उद्योग प्रतिनिधियों, शैक्षणिक संस्थानों और आम जनता सहित हितधारकों से सुझाव मांगे हैं। प्रतिक्रिया इस महीने की 20 तारीख तक ईमेल के माध्यम से दी जा सकती है। ईमेल का पता है – classification-esd@mospi.nic.in
यह मसौदा एक विशेषज्ञ समिति के तत्वावधान में तैयार किया गया है जिसमें प्रख्यात शिक्षाविद, अर्थशास्त्री, उद्योग संघ और अन्य शामिल हैं।