अगस्त 13, 2025 12:58 अपराह्न

printer

सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने ओलंपिक पदक विजेता सुशील कुमार की ज़मानत रद्द की

सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने आज दो बार के ओलंपिक पदक विजेता सुशील कुमार की ज़मानत रद्द कर दी। वह जूनियर राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियन सागर धनखड़ की हत्या के मुख्य आरोपी हैं। न्यायमूर्ति संजय करोल और न्यायमूर्ति प्रशांत कुमार मिश्रा की पीठ ने कुमार को ज़मानत देने के दिल्ली उच्च न्यायालय के आदेश को रद्द कर दिया। न्यायाधीश ने कहा कि कुमार को एक सप्ताह के भीतर आत्मसमर्पण करना होगा। कुमार पर कई अन्य लोगों के साथ, 2021 में दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम की पार्किंग में कथित तौर पर एक संपत्ति विवाद को लेकर धनखड़ और उनके दो दोस्तों पर हमला करने का आरोप है।

 

उच्च न्यायालय के समक्ष अपनी ज़मानत याचिका में, कुमार ने तर्क दिया कि वह पहले ही साढ़े तीन साल जेल में बिता चुके हैं। उच्च न्यायालय ने लंबी कैद और मुकदमे की धीमी गति को देखते हुए उन्हें ज़मानत दे दी थी।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला