अप्रैल 24, 2025 1:38 अपराह्न

printer

श्रीलंका: कैंडी में पवित्र दांत अवशेष की विशेष प्रदर्शनी ‘सिरी दलदा वंदनावा’ के सातवें दिन उमड़ रही है भारी भीड़

श्रीलंका के कैंडी में पवित्र दांत अवशेष की विशेष प्रदर्शनी सिरी दलदा वंदनावा के सातवें दिन भारी भीड़ उमड़ रही है। इस पवित्र अवशेष को देखने के लिए पूरे शहर में लगभग चार लाख श्रद्धालु कतारों में खड़े हैं।

 

 

श्रीलंका की पुलिस ने इस धार्मिक अनुष्ठान में भाग लेने वाले लोगों की भीड़ को प्रबंधित करने और पहचान के लिए कल रात से एक विशेष बैज प्रणाली शुरू की है। लोगों की बढ़ती संख्या के बीच सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित करने के लिए यह व्यवस्था कल रात से लागू की गई।