जनवरी 21, 2025 9:30 अपराह्न

printer

शिवसेना शिंदे गुट ने आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा के समर्थन का ऐलान किय़ा

शिवसेना शिंदे गुट ने आज आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के समर्थन का ऐलान किय़ा। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने दिल्ली भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा को यह समर्थन पत्र सौंपा। अपने लिखे पत्र में उन्होनें कहा कि शिवसेना ने आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा के सभी उम्मीदवारों को सक्रिय रूप से समर्थन देने का निर्णय लिया है। श्री शिंदे ने कहा कि शिवसेना की दिल्ली इकाई भाजपा की राज्य इकाई के साथ मिलकर चुनाव अभियान करेगी।