अगस्त 3, 2025 12:41 अपराह्न

printer

विश्‍व टेबल टेनिस स्टार कंटेंडर टूर्नामेंट में आज मानुष शाह और दीया चिताले की जोड़ी मिक्स्‍ड डबल्‍स का फ़ाइनल खेलेगी

 
 
ब्राज़ील के फ़ोज़ डू इगुआकू में चल रहे विश्‍व टेबल टेनिस स्टार कंटेंडर टूर्नामेंट में भारत का शानदार प्रदर्शन जारी है। मानुष शाह और दीया चिताले की जोड़ी आज मिक्स्‍ड डबल्‍स का फ़ाइनल खेलेगी। मैच भारतीय समयानुसार रात नौ बजे शुरू होगा। फाइनल में भारतीय जोड़ी का सामना जापान के सातोशी आइदा और होनोका हाशिमोतो से होगा।
 
 
उधर, पुरुष डबल्‍स के फाइनल में कल भारत की शीर्ष वरीयता प्राप्त जोड़ी मानव ठक्कर और मानुष शाह जर्मनी के बेनेडिक्ट डूडा और डांग किउ से कड़े मुकाबले में 2-3 से हारकर उपविजेता रही। इस हार के बावजूद यह एक ऐतिहासिक उपलब्धि थी क्योंकि पहली बार दो भारतीय डबल्‍स टीमें विश्‍व टेबल टेनिस स्टार कंटेंडर टूर्नामेंट के फ़ाइनल में पहुँचीं।
सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला