अप्रैल 5, 2025 5:44 अपराह्न

printer

विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कहा कि श्रीलंका के राष्ट्रपति के सितंबर 2024 में पदभार ग्रहण करने के बाद से प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी श्रीलंका की यात्रा करने वाले पहले विदेशी शासनाध्यक्ष हैं

विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कहा कि श्रीलंका के राष्ट्रपति के सितंबर 2024 में पदभार ग्रहण करने के बाद से प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी श्रीलंका की यात्रा करने वाले पहले विदेशी शासनाध्यक्ष हैं। वहीं, पिछले साल दिसंबर में श्रीलंका के राष्ट्रपति ने भारत की पहली विदेशी राजकीय यात्रा की थी। श्री मिस्री ने कहा कि दो यात्राएँ भारत और श्रीलंका साझेदारी की विशेष प्रकृति को प्रदर्शित करती हैं। उन्होंने कहा कि श्री मोदी की श्रीलंका यात्रा बहुत ही सार्थक और परिणामों से भरपूर है।