सितम्बर 22, 2025 2:26 अपराह्न

printer

विदेश मंत्री एस. जयशंकर आज न्यूयॉर्क में 80वें संयुक्त राष्ट्र महासभा सत्र से अलग अमरीका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो के साथ वार्ता करेंगे

विदेश मंत्री एस. जयशंकर आज न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा सत्र में भाग लेगे। वहीं साथ ही जयशंकर अलग से अमरीकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो से भी मुलाकात करेंगे। अधिकारियों का कहना है कि यह चर्चा द्विपक्षीय संबंधों को मज़बूत करने और हाल के महीनों में दोनों देशों के बीच उभरे मतभेदों को पाटने के प्रयासों को आगे बढ़ाएगी। इस साल जयशंकर और रुबियो के बीच यह तीसरी आमने-सामने की मुलाकात है। उनकी पिछली बातचीत एक जुलाई को वाशिंगटन में क्वाड विदेश मंत्रियों की बैठक के दौरान हुई थी। व्यापार शुल्क और भारत द्वारा रूसी तेल की खरीद को लेकर नई दिल्ली और वाशिंगटन के बीच संबंधों में आए तनाव के बाद से आज की बातचीत दोनों नेताओं के बीच पहली आमने-सामने की बातचीत है। खासकर ट्रंप प्रशासन द्वारा एच-1बी वीज़ा शुल्क बढ़ाने के हालिया फैसले की पृष्ठभूमि में जयशंकर की अपने अमरीकी समकक्ष के साथ यह मुलाकात बेहद अहम होने की उम्मीद है,

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला