नवम्बर 21, 2024 8:54 अपराह्न

printer

वायु प्रदूषण के प्रभावों को कम करने के लिए नई दिल्ली नगर पालिका परिषद द्वारा पूरे शहर में ट्रक-माउंटेड वाटर स्प्रिंकलर लगाए जा रहे हैं

राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली-एनसीआर में वायु गुणवत्ता बहुत खराब श्रेणी में है, आज शाम 8 बजे तक औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक-एक्‍यूआई 365 था। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, शहर के कुछ इलाकों में एक्‍यूआई  का स्तर 400 के पार चला गया है। दिल्ली के अशोक विहार में 402, आनंद विहार में 400, बवाना में 401, जहांगीरपुरी में 429, बवाना में 412, वजीरपुर में 425 दर्ज किया गया।

0 से 50 के बीच का एक्‍यूआई अच्छा, 51 से 100 संतोषजनक, 101 से 200 मध्यम, 201 से 300 खराब और 301 से 400 बहुत खराब माना जाता है। 401 से 450 के बीच का एक्‍यूआई गंभीर माना जाता है।

    वायु प्रदूषण के प्रभावों को कम करने के लिए नई दिल्ली नगर पालिका परिषद द्वारा पूरे शहर में ट्रक-माउंटेड वाटर स्प्रिंकलर लगाए जा रहे हैं।