अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू ने आज वक्फ संशोधन विधेयक पर सर्वोच्च न्यायालय के फैसले का स्वागत किया। मुंबई में संवाददाताओं से बातचीत में श्री रिजिजू ने कहा कि यह विधेयक सबसे लंबी चर्चा के बाद संसद में पारित हुआ है। उन्होंने कहा कि इससे गरीब मुस्लिम भाइयों, महिलाओं सहित पूरे मुस्लिम समुदाय को लाभ मिलेगा। श्री रिजिजू ने बताया कि सरकार ने इस विधेयक के पीछे के सभी तथ्य और तर्क न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किए थे।
इससे पहले, श्री रिजिजू ने मुंबई विश्वविद्यालय में विरासत भाषाओं और सांस्कृतिक अध्ययन केंद्र के शिलान्यास समारोह में कहा कि यह केवल एक पाठ्यक्रम की शुरुआत नहीं है, बल्कि भारत के सांस्कृतिक विरासत में निहित उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव रखने का अवसर है।
श्री रिजिजू ने प्रधानमंत्री मोदी के वर्ष 2047 तक विकसित भारत के संकल्प को दोहराते हुए विश्वास व्यक्त किया कि भारत इस लक्ष्य को प्राप्त करने के सही रास्ते पर है।