मई 24, 2024 7:39 अपराह्न

printer

लोहरदगा जिले के चंदलासो गांव में बीती रात झुंड से बिछड़े एक हाथी ने जमकर मचाई तबाही

लोहरदगा जिले के चंदलासो गांव में बीती रात झुंड से बिछड़े एक हाथी ने जमकर तबाही मचाई। एक ग्रामीण के मकान को पूरी तरह से ध्वस्त करने के बाद हाथी ने किसानों के खेत में लगी फसलों को नष्ट कर दिया। इधर, हजारीबाग जिले के दारू प्रखंड में भी हाथियों के झुंड ने फसलों और चाहरदीवारी को नुकसान पहुंचाया है।